झिंझोली (हरियाणा): राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा झिंझोली स्थित सेवा साधना प्रशिक्षण केंद्र परिसर में प्रस्तावित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम 1 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र संघचालक माननीय पवन जिंदल जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। जगुआर ग्रुप के प्रवर्तक एवं निदेशक श्री राजेश मेहरा तथा केईआई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वित्त) श्री किशोर कुणाल जी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईएफकेओएन के सीईओ श्री रजत मिश्रा ने की।
इस अवसर पर हरियाणा के सुप्रसिद्ध गायक श्री गजेंद्र फोगाट जी द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सामाजिक मूल्यों से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी उपस्थित अतिथियों को विशेष रूप से प्रभावित किया। कार्यक्रम में लगभग 210 गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। प्रस्तावित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं आजीविका उन्मुख कौशल प्रदान किए जाएंगे, जिससे सामाजिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

















