भारत-चीन संबंध : मित्रता-प्यार, पैंतरे हजार
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

भारत-चीन संबंध : मित्रता-प्यार, पैंतरे हजार

चीन एक तरफ भारत के साथ अच्‍छे संबंध चाहता है, दूसरी तरफ सीमा पर आक्रामकता भी बनाए हुए है। यह उसके रणनीतिक मंसूबों में नरमी के संकेत नहीं, बल्कि भू-राजनीतिक तनाव से निपटने का उसका नया पैंतरा है

Written byनम्रता हसीजानम्रता हसीजा — edited by Rajpal Singh Rawat
Jan 19, 2026, 10:34 am IST
in विश्व
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिन के बीच रूस के कजान में 23 अक्तूबर, 2024 को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान एक बैठक हुई थी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिन के बीच रूस के कजान में 23 अक्तूबर, 2024 को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान एक बैठक हुई थी

लगभग डेढ़ साल पहले भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त की व्यवस्थाओं को लेकर समझौता किया, जिसमें देपसांग और डेमचोक जैसे पुराने विवादित बिंदु शामिल थे। इस समझौते से सीमा पर बरसों से चला आ रहा तनाव समाप्त हो गया, जो 2020 में पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के कारण हुए संघर्ष के बाद बढ़ गया था।

बीजिंग के लिए नई दिल्ली के साथ हालिया कूटनीतिक गर्मजोशी, जो 2024 के अंत में सीमा समझौतों और उसके बाद उच्च स्तरीय संवाद से स्पष्ट है, रणनीतिक इरादे में नरमी का संकेत नहीं है, बल्कि एक व्यावहारिक, रणनीतिक पैंतरा है, जिसे गंभीर भू-राजनीतिक तनाव के दौर से निपटने के लिए तैयार किया गया है। चीन के घरेलू दृष्टिकोण से भारत के साथ संबंधों को प्रबंधित करने के निर्णय को मुख्य रूप से चीन-अमेरिका रणनीतिक प्रतिस्पर्धा और आर्थिक हितों के चश्मे से देखा जाता है। चीन के आंतरिक विमर्श में वर्तमान पहल को सच्ची मित्रता के रूप में नहीं, बल्कि सतर्क और सशर्त पुनर्संतुलन के रूप में देखा जाता है, जिसका उद्देश्य भारत को अमेरिका का रणनीतिक साझेदार बनने से रोकना और आर्थिक अवसरों का लाभ उठाना है।

दरअसल, 2024 में डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस लौटने की संभावना ने चीन को भारत के साथ संबंधों को स्थिर करने के लिए रणनीतिक बदलाव पर सोचने को प्रेरित किया। 2025 में ट्रंप की ट्रेड वॉर नीतियों ने आवश्यक आर्थिक दबाव बनाया, जिससे कूटनीतिक नरमी को बनाए रखने और गहरा करने में मदद मिली। भारत के साथ टकराव कम करने से बीजिंग को अपने कूटनीतिक और सैन्य संसाधनों को बचाने और अपने मुख्य रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का मौका मिला। इसके अलावा, अमेरिकी टैरिफ वॉर ने चीन को अपने उत्पादों के लिए भारत जैसे वैकल्पिक बाजारों की तलाश करने के लिए प्रोत्साहित किया।
हालांकि, यह कूटनीतिक नरमी नई दिल्ली के सामने जटिल विरोधाभास प्रस्तुत करती है। जहां बीजिंग आर्थिक स्थिरता चाहता है, वहीं उसका सैन्य रवैया और क्षेत्रीय गतिविधियां आक्रामक बनी हुई हैं। एलएसी पर चीनी सैन्य विकास तथा मई 2025 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को चीन का समर्थन दर्शाते हैं कि चीन-भारत मुकाबले के स्रोत पिछले साल और तेज हुए हैं। नई दिल्ली को यह सच्चाई समझनी चाहिए, भले भारतीय कंपनियां चीन के साथ आर्थिक जुड़ाव के लिए दबाव डालें। परेशानियां बनी रहेंगी, जो संबंधों को पटरी से उतार सकती हैं।

चीनी जुड़ाव के कारण

फुदान विश्वविद्यालय के अमेरिकी अध्ययन केंद्र के प्रोफेसर व दक्षिण एशियाई अध्ययन केंद्र के निदेशक झांग जियाडोंग का तर्क है कि चीन-भारत संबंधों में नरमी वैश्विक प्रणालीगत बदलावों से उपजी है। उनके अनुसार, चीन वर्तमान अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को अस्थिर मानता है, क्योंकि अमेरिकी ट्रेड वॉर अभी तक खत्म नहीं हुआ, यूक्रेन संघर्ष जारी है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है, इसलिए चीन, भारत के साथ क्षेत्रीय स्थिरता को रणनीतिक प्राथमिकता देता है।

कोविड-19 महामारी के बाद से चीन की अर्थव्यवस्था को कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारणों से आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते राष्ट्रपति शी जिनपिन को 2024 के आखिर में एक प्रोत्‍साहन पैकेज को मंजूरी देनी पड़ी। यह तर्क, विशेष रूप से ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल में सख्‍त आर्थिक नीतियों की संभावना को देखते हुए चीन को पहले सीमा समझौते पर भारत के प्रति सुलह का रुख अपनाने और बाद में संबंधों में आर्थिक नरमी लाने के लिए मजबूर कर सकता है।

इस सिद्धांत के प्रमाणस्वरूप, भारत में चीनी राजनयिक यह विमर्श चला रहे हैं कि भारत की आर्थिक प्रगति के लिए चीनी उपकरण-तकनीशियन आवश्यक हैं। वे वीजा और यात्रा पाबंदियां ढीली करने, चीनी आयात अनुमति देने और हवाई उड़ानों की बहाली का दबाव डाल रहे हैं। चीन-भारत संबंधों में बदलाव का एक और प्रमुख कारण ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत-अमेरिका संबंधों में हो रहा बदलाव है। फुदान विश्वविद्यालय के साउथ एशियन स्टडीज सेंटर के प्रोफेसर लिन मिनवांग के अनुसार, इसने हालिया चीन-भारत संबंधों को ‘फिर से शुरू’ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका विश्लेषण कहता है कि यह बदलाव चीन के दृढ़ कूटनीतिक धैर्य और भारत के रणनीतिक बदलाव का परिणाम है, न कि चीन की नीतियों में नरमी का। वास्तव में, चीन ने भारत को वॉशिंगटन के प्रभाव से दूर कर उसके साथ संबंध मजबूत करने का अवसर देखा और नई दिल्ली की पहलों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

उपग्रह चित्र से साफ है कि भारतीय सीमा के पास चीन लगातार निर्माण कर रहा है

विवाद की जड़ें

भारत-चीन संबंधों के इस सकारात्मक मोड़ के बावजूद नई दिल्ली को सावधानी बरतनी होगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि चीन के आंतरिक विमर्श में अभी भी यही प्रचलित है कि वैश्विक महाशक्ति बनने की महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए भारत को काबू में रखना आवश्यक है। एलएसी पर निरंतर सैन्य निर्माण तथा मई 2025 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष में पाकिस्तान को खुला कूटनीतिक-लॉजिस्टिकल समर्थन इसी का प्रमाण हैं। इसीलिए चीन की सरकारी मीडिया 2020 के सीमा विवाद को वह क्षण बताती है, जब बीजिंग ने भारत पर नई सामान्य स्थिति थोपी। सीसीटीवी के एक लेख (जिसे अक्तूबर 2024 के सीमा गश्त समझौते पर चीन की आधिकारिक व्याख्या माना जाता है) में दावा किया गया है कि पीएलए कभी एलएसी पर अग्रिम स्थिति से पीछे नहीं हटी, जिससे भारत का ‘भ्रम टूट गया कि चीन झुक जाएगा।’

लिन मिनवांग के अनुसार, इस दृढ़ता ने सीमा वार्ता के नियम बदल दिए और नई दिल्ली को नए संतुलन को स्वीकार करने पर मजबूर किया, जो समझौते का आधार बना। इसके अलावा, शी जिनपिन द्वारा पीएलए वेस्टर्न थिएटर कमांड पर दिया जा रहा विशेष ध्यान नई दिल्ली के लिए चिंता का विषय है। चीन के पाँच थिएटर कमांड में यह सबसे बड़ा है, जो अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, नेपाल और म्यांमार सीमाओं पर ऑपरेशनल नियंत्रण रखता है।

चीन की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग ने तिब्बत में सैन्य-सुरक्षा बलों को उन्नत किया है, जिससे उच्च-ऊंचाई वाले इलाकों में युद्धक क्षमता और सीमा सुरक्षा में भारी वृद्धि हुई। 2024 में प्रकाशित ‘हिस्ट्री ऑफ द डेवलपमेंट ऑफ चाइनीज मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट्स’ शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, तिब्बत मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट, जो पहले एक पूर्ण सैन्य-स्तरीय इकाई था, को विकसित कर डिप्टी थिएटर स्तर का बनाया गया। इससे इसके कमांडरों को उच्च पद, अधिक अधिकार और शीर्ष सैन्य निर्णयों में प्रत्यक्ष भूमिका मिली। इसके अतिरिक्त, आर्म्ड पुलिस की तिब्बत कोर ने जवानों की संख्या 32 प्रतिशत बढ़ाई, 85 प्रतिशत बल को ड्रोन जैसी नई तकनीकों से लैस किया तथा व्यापक गश्त से सीमा नियंत्रण मजबूत किया।

नई दिल्ली इन हरकतों को तिब्बत में चीन की सैन्य मौजूदगी बढ़ाने के रूप में देख रही है, जो चीन-भारत के नाजुक संबंधों में सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिशों में बाधा डाल सकता है। एक और गंभीर चिंता का विषय है-मई 2025 के संघर्ष के दौरान चीन
द्वारा पाकिस्तान को दिया गया सीधा समर्थन। इस पर सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च स्तरों पर पहले ही काफी ध्यान दिया जा चुका है।

फुदान विश्वविद्यालय के साउथ एशियन स्टडीज सेंटर के उप-निदेशक लिन ने एक कदम आगे बढ़कर भारत को चेताया कि पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई से पहले उसे 2020 से कश्मीर के पास चीन की मौजूदगी पर विचार करना चाहिए। यह भारत के ‘दो-मोर्चों पर युद्ध’ के डर को पुष्ट करता है। यह चेतावनी चीन पर आर्थिक निर्भरता की रणनीति के लिए भी अच्छा संकेत नहीं है। भारत अभी भी चीनी आयात पर अत्यधिक निर्भर है, जबकि कई वस्तुओं का स्वदेशी उत्पादन संभव है। इस निर्भरता से चीन को अपने सस्ते उत्पादों से भारतीय बाजार भरने का मौका मिला, जिससे स्थानीय उद्योग कमजोर हो रहे हैं और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा नहीं मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन, मशीनरी, खिलौने, बच्चों की किताबें और यहां तक कि मानव रक्त जैसी वस्तुओं के लिए चीन पर निर्भरता भारत की कमजोरी दर्शाती है, जबकि पर्याप्त निवेश से इन उत्पादों को देश में ही बनाने की क्षमता है।

‘संबंधों में नरमी’ का मूल्यांकन

फिलहाल चीन-भारत संबंध अस्थायी सुधार के दौर में हैं, लेकिन चीन के नेतृत्व, नीति-समुदाय के संकेतों तथा वेस्टर्न थिएटर कमांड की सैन्य गतिविधियों से स्पष्ट है कि यह मात्र एक संघर्ष-विराम समझौता है। भारत को चीन की ओर से लगातार दबाव के लिए तैयार रहना चाहिए, विशेषकर एलएसी पर। तिब्बत मुद्दे पर दलाई लामा की उत्तराधिकार प्रक्रिया भी संबंधों में तनाव बढ़ा सकती है। चीनी राजदूत जू फेइहोंग ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि भारत को दलाई लामा का समर्थन नहीं करना चाहिए।

इस सबसे स्पष्ट है कि चीन आर्थिक निर्भरता (खाद, दुर्लभ पृथ्वी तत्व जैसे महत्वपूर्ण संसाधनों के नियंत्रित निर्यात के माध्यम से) और कूटनीतिक उपकरणों (जैसे-अरुणाचल प्रदेश के भारतीय पासपोर्ट अमान्य करने से) का उपयोग दबाव बनाने के लिए कर रहा है। इससे भारत को सतर्क रहना होगा। आने वाला समय बताएगा कि यह नाजुक सुलह भू-राजनीतिक खींचतान झेलेगी, या हिमालयी सीमा व तिब्बत मुद्दे पर ये एशियाई दिग्गज गहरी दुश्मनी की ओर बढ़ेंगे।

Topics: पाञ्चजन्य विशेषडोनाल्ड ट्रंप की नीतियांट्रंप प्रशासनआर्थिक निर्भरतारणनीतिक पैंतराभू-राजनीतिक तनाव:देपसांग और डेमचोकपूर्वी लद्दाख संघर्षपीएलए वेस्टर्न थिएटर कमांडवास्तविक नियंत्रण रेखादो-मोर्चों पर युद्धतिब्बत और दलाई लामाकूटनीति और वैश्विक राजनीतिभारत चीन संबंधमोदी-शी जिनपिंगब्रिक्स शिखर सम्मेलनचीन-अमेरिका रणनीतिक प्रतिस्पर्धा
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती : स्वतंत्र भारत के औद्योगिक पुनर्जागरण के शिल्पी

लोकतंत्र सेनानी कमला शंकर पांडेय

मोदी-योगी को गाली देने वाले संविधान की बात करते हैं, वे इमरजेंसी का समय कैसे भूल सकते हैं

लाठियां लेकर परिक्रमा करते श्रद्धालु

शौर्य की प्रतीक अनूठी विरासत

तुर्किये में डॉक्टरों पर एक्शन

तुर्किये में सिजेरियन डिलीवरी कराने वाले 100 डॉक्टर सस्पेंड? क्यों उठाया ये कदम, कैसे मचा बवाल?

अयोध्या में स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज और श्री कृष्ण मोहन मीडिया को उन वस्तुओं को दिखाते हुए, जिनके बारे में कहा गया कि वे गायब हैं।

असहज अवश्य किन्तु आस्था अडिग

आस्था को लांछित करने का कुचक्र

Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

CM Pushkar Singh Dhami Swami Ramdev Acharya Balkrishna Harela Parva Malagram Dhanwantari Dham Herbal World

Uttarakhand Harela Parva 2026: मालाग्राम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया पौधारोपण

Teejan Bai Passes Away Pandavani Singer Lokmanthan Parivar J Nandakumar Tribute Bhopal 2016

लोकसंस्कृति की अमर साधिका तीजन बाई का महाप्रयाण: लोकमंथन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies