अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ आशीष शर्मा कुछ महीने पहले तिलक लगा कर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी परिसर में गए थे। एक कर्मचारी ने मात्र तिलक लगाने पर उनको कार्यालय से बाहर कर दिया था। आशीष शर्मा ने इसकी शिकायत एएमयू के अधिकारियों से की थी। उस समय कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आशीष शर्मा का कहना है कि अलीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों ने 4 महीने से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका आरोप है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा जांच के नाम पर उनको भ्रमित किया जा रहा है।
कार्रवाई न होने के कारण आशीष शर्मा ने अलीगढ़ के सांसद और हिंदुत्तवनिष्ठ नेताओं से मिलकर इस मामले की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की है। हिंदुत्तवनिष्ठ संगठन के लोगों ने कहा कि अगर उनकी मांग को पूरा नही किया गया तो 4 दिन के बाद एएमयू में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

















