छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बेकरी प्रोडक्ट्स पर थूक लगाकर बेचने के आरोप में पुलिस ने मुस्लिम बेकरी संचालक और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम दुकानदार ग्राहकों से कहता था कि वह हिंदू समुदाय से है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद अक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को धर दबोचा और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बेकरी संचालक ग्राहक को सामान देने से पहले इधर-उधर नजर दौड़ाता है। जब उसे लगता है कि कोई उसे नहीं देख रहा है, तब वह चुपके से सामान पर थूक देता है। तभी दुकान पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बेकरी संचालक ग्राहकों को हिंदू समुदाय से जुड़ा बताता था और यहां लंबे समय से दुकान का संचालन कर रहा था। इसको लेकर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग बेकरी के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि इससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। मुस्लिम लोग खुद को हिंदू बताकर यहां दुकान चला रहे थे। उन्होंने बाप-बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थूकने का यह पहला मामला नहीं
बता दें कि खाद्य पदार्थों में थूकने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी देश के कई शहरों से ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जब मुस्लिमों को ढाबे में रोटी पर, जूस और फलों पर थूक लगाकर हिंदुओं को बेचते हुए देखा गया।

















