देहरादून: ऋषिकेश क्षेत्र से मृत व्यक्तियों पर इस्तेमाल की गई रजाई-गद्दों को इकट्ठा कर उनकी कपास नई कपास में मिलाकर महंगे दामों पर बेचने का मामला सामने आया है। ये काम सलमान और हामिद अली करते थे। इन दोनों को रानीपोखरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी के अनुसार, 3 जनवरी को डांडी, रानीपोखरी निवासी अमित सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि इस अवैध कारोबार से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और क्षेत्र में रोष फैल गया है।
अमरोहा के रहने वाले हैं दोनों अभियुक्त
पुलिस ने रानीपोखरी चौक स्थित मंसूरी क्लॉथ हाउस पर छापा मारकर सलमान, हामिद अली (दोनों निवासी अमरोहा, यूपी) और एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि ये गैंग शहर और आसपास से पुराने रजाई-गद्दे एकत्र करता था, जिन्हें सलमान और हामिद अली आगे बेचते थे। इस मामले में स्थानीय हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा पूर्व में भी पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

















