Air India Pilot Detained Canadas Vancouver Airport: कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मंच गया जब उड़ान से ठीक पहले पायलट ने शराब पी ली। पायलट को फौरन हिरासत में ले लिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायलट को वैंकूवर एयरपोर्ट की ड्यूटी-फ्री शॉप के किसी स्टाफ मेंबर ने शराब खरीदते हुआ देखा था। जब पायलट शराब खरीद रहा था उस वक्त उससे शराब की गंध आ रही थी। यह घटना 23 दिसंबर की बताई जा रही है।
कश्मीर में नये साल पर बर्फबारी, हिमाचल में ठंड का प्रकोप; बड़ी संख्या में घाटी में उमड़े टूरिस्ट
क्या है पूरा मामला?
फ्लाइट में उस समय हड़कंप मचा जब उड़ान से ठीक पहले पायलट को शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया गया। यह घटना 23 दिसंबर की है। पायलट के शराब पीने के कारण फ्लाइट में देरी हुई। अधिकारियों ने पायलट का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया जिसमें वह फेल पाया गया और उसके बाद उसे फौरन हिरासत में लिया गया।
Konark Sun Temple : 772 साल पुराना है ये सूर्य मंदिर, 7 घोड़े- 12 पहियों का रहस्य जानिए
इसके बाद दूसरे पायलट ने उड़ाया जहाज…एयर इंडिया ने यात्रियों से मांगी माफी
इसके बाद दूसरे पायलट ने जहाज उड़ाया। एयरलाइन ने बताया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत दूसरे पायलट को तैनात किया गया जिससे फ्लाइट में देरी हुई। एयर इंडिया का कहना है कि कनाडाई अधिकारियों ने पायलट की ड्यूटी के लिए फिटनेस को लेकर चिंता जताई थी। इसके बाद उस पायलट को उड़ान से हटाया गया और पूछताछ के लिए ले जाया गया। इस पूरे मामले में एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि कंपनी नियमों के उल्लंघन पर जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी अपनाती है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

















