Snowfall in Kashmir: कश्मीर में लोकप्रिय पर्यटन स्थलों और घाटी के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। नये साल का स्वागत बर्फबारी के साथ हुआ है। गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग सहित पर्यटन स्थलों पर रात भर ताजा बर्फबारी हुई। यह बर्फबारी गुरुवार सुबह तक जारी रही। नये साल के स्वागत और बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट घाटी में उमड़े।
तुलैल घाटी, राजदान टॉप, मच्छिल और साधना टॉप व जोजिला दर्रा के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई।मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
Konark Sun Temple : 772 साल पुराना है ये सूर्य मंदिर, 7 घोड़े- 12 पहियों का रहस्य जानिए
हिमाचल में रुक-रुकर बर्फबारी जारी…ठंड का प्रकोप बढ़ा
हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति, रोहतांग दर्रा, कुंजम, शिंकुला और बारालाचा में ताजा हिमपात हुई है। बड़ी तादाद में टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं। बर्फबारी और शीतलहर के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने ऐसा अनुमान लगाया है। सूबे में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसी तरह से उत्तराखंड में भी नये साल पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी होने का अंदेशा जताया है।

















