बरेली में गत 26 सितंबर को हुई हिंसा के मामले में आज शुक्रवार को पुलिस ने जनपद न्यायालय में एक और आरोप पत्र दाखिल किया। इस आरोप पत्र में मौलाना तौकीर रजा समेत 38 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इस आरोप पत्र में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोप है कि अभियुक्तों ने सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए शहर में हिंसक वारदात को अंजाम दिया था।
बरेली में गत 26 सितंबर को हिंसा की गई थी। इस मामले में बारादरी, कोतवाली, प्रेमनगर, किला और कैंट थानों में 10 अभियोग पंजीकृत किए गए थे। इसके बाद दो और एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस इस हिंसा मामले में 10 मुकदमों में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। बरेली हिंसा में सौ से ज्यादा अभियुक्त हैं। इसमें से 87 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर के जेल भेजा जा चुका है।
बरेली हिंसा में मौलाना तौकीर रजा, मोहम्मद आजम, फरहत खान, मोईन खान, उमेद, मुस्तकीम, अरवाज, नाजिम रजा खां, मोहसिन, शाकिब, रफीक, जैनुल, तौहीन, फैसल, मोबीन, सुबहान, ताजिम, अरशद, शमशाद, इदरीश , इकबाल , शान उर्फ अब्दुल रहमान, मोहम्मद नदीम, रिजवान, अमान, नदीम, अफजाल बेग, नफीस, फरहान रजा खां, मुनीर इदरीशी, सफीले अहमद, आरिफ, अनीस सकलैनी, मोईन, फैजुल नबी, कलीम खां एवं मोबीन के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।
















