संभल । लगभग सात वर्ष पहले संभल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद मंदिर के हवन कुंड में महिला को जिंदा जला दिया गया था। जनपद न्यायालय ने 4 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सभी अभियुक्तों पर एक लाख 12 हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है।
घटना का पूरा विवरण
संभल जनपद के थाना रजपुरा क्षेत्र के एक गांव में 25 वर्ष की महिला अपने घर में अपने दो बच्चों के साथ घर पर सो रही थी। महिला का पति दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता था। 13 जुलाई 2018 की रात आराम सिंह, भोना उर्फ कुंवरपाल, गुल्लू उर्फ जयवीर, महावीर और एक नाबालिग, महिला के घर में घुस गए। महिला की 7 साल की बच्ची के सामने उसका सामूहिक दुष्कर्म किया।
बेहोशी की हालत में छोड़ा, फिर रची गई साजिश
महिला को बेहोशी हालत में छोड़कर अभियुक्त भाग गए थे। महिला के होश में आने के बाद जब उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत करने का मन बनाया। तब घटना में शामिल युवक फिर से वहां पहुंचे और महिला को जबरन वहां से उठा ले गए।महिला के घर से थोड़ी दूर एक मंदिर के हवनकुंड में डालकर उसे महिला जिंदा जला दिया था।
घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाई
इस घटना के बाद संभल के पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया था और एसओ समेत पूरी पुलिस चौकी हुई को निलंबित किया गया था। महिला के फोन के लास्ट कॉल के आधार पर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

















