‘पूरे प्रदेश में आ रहा सकारात्मक बदलाव’- ओ.पी. चौधरी
October 18, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Copy
    • Subscribe & Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Copy
    • Subscribe & Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत छत्तीसगढ़

दंतेश्वरी डायलॉग : ‘पूरे प्रदेश में आ रहा सकारात्मक बदलाव’- ओ.पी. चौधरी

‘भविष्य का छत्तीसगढ़’ सत्र में वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से लंबी बातचीत की, प्रस्तुत हैं उसके प्रमुख अंश—

Written byPanchjanyaPanchjanya
Dec 8, 2025, 12:17 pm IST
inछत्तीसगढ़, साक्षात्कार, पाञ्चजन्य इवेंट
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और नक्सल प्रभावित क्षेत्र विकास की राह पर हैं। इसका सरकार के राजकोष पर कितना सकारात्मक असर देखते हैं?
छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में यह अहम मोड़ है। आज जिस मोड़ पर हम खड़े हैं, वह निश्चित तौर पर बहुत बड़ा है। क्षेत्रफल की दृष्टि से बस्तर केरल से बड़ा और दिल्ली से 30 गुना बड़ा है। ऐसे में यहां नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है, जो हमारी सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में यह कार्य शुरू हुआ है। उम्मीद है कि जल्दी ही नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा। नक्सलवाद के खत्म होने से राज्य में विकास की अनंत संभावनाएं खुल सकती हैं, जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ का 40 प्रतिशत भाग वनों से ढका है। यहां बहुत ही अद्भुत वन संपदा है और यहां पर्यटन की बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं। बस्तर के धुड़मारस गांव को यूनेस्को ने दुनिया के अच्छे 20 पर्यटन गांवों में से एक चुना है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को ने विश्व धरोहर केंद्र के तौर पर चुना है।

बस्तर में जैविक खेती की क्या स्थिति है?
देश में जैविक खेती के मामले में सिक्किम की चर्चा होती है, लेकिन बस्तर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दंतेवाड़ा जिले में 70 फीसदी जैविक खेती होती है। यह पूरे सिक्किम के कुल कृषि क्षेत्र से अधिक बड़ा है। इसके अलावा आने वाले समय में यहां की हवा की गुणवत्ता की चर्चा होगी। दिल्ली के हालात सब देख चुके हैं। नवा रायपुर का 28 फीसद क्षेत्र हरा-भरा है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 50 के आसपास है। आने वाले वक्त में यह होगा कि जहां की हवा शुद्ध होगी, वहां लोग घंटे के हिसाब से पैसा चुकाने को
तैयार होंगे।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी (दाएं) से बातचीत करते वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा

 बस्तर की जनजातियों के लिए आपकी कोई विशेष कार्ययोजना है?
बस्तर सांस्कृतिक तौर पर अद्वितीय है। बस्तर के वनवासियों की अपनी भावनाएं भी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हम सभी को अपनी नीतियां बनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। निश्चित तौर पर हम बस्तर की जनजातियों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे। मैं दंतेवाड़ा का कलेक्टर रहा हूं। उस दौरान वहां की स्थानीय संस्कृति को देखकर मुझे अपने शिक्षा तंत्र पर अफसोस हुआ कि जिन लोगों ने जीवनभर बस्तर में झरनों का पानी पिया था, उन्हें हम ‘न’ से ‘नल’ पढ़ा रहे हैं। हमारी शिक्षा व्यवस्था वहां के लोगों को एक तरह से प्रताड़ित करती है, हमें इस तरह की संवेदनाओं को भी ध्यान में रखना होगा।

विकास को लेकर सरकार की दीर्घकालीन योजनाएं क्या हैं?
छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर का योगदान 30 फीसदी के आसपास है, वहीं देश की अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर का योगदान 55 प्रतिशत है। अपने प्राकृतिक संसाधनों— कोयला, लोहा, सीमेंट आदि-के कारण हम थोड़े मजबूत हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ केवल इसी के लिए न जाना जाए, इसको ध्यान में रखते हुए विविध क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डॉक्यूमेंट-2047 को भी ध्यान में रखा जा रहा है। नई औद्योगिक नीति के तहत अस्पताल और नए उभरते क्षेत्रों को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदूषण-रहित और अधिक रोजगार पैदा करने वाले उद्योगों को बढ़ावा देने की कोशिश है। उद्योेग से जुड़ी नई नीति में यह निर्णय लिया गया है कि जो लोग हमारे युवाओं को अधिक रोजगार देंगे, उन्हें ही छूट मिलेगी। पर्यटन के क्षेत्र में नौकरियां बनाने पर आर्थिक छूट दी जा रही है। नवा रायपुर को हमने तेजी से विवाह केंद्र के तौर पर विकसित किया है। इससे रोजगार बढ़ता है। इसके अलावा नवा रायपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी नवा रायपुर में देश का पहला एआई सेंटर स्थापित किया गया है।

क्या नक्सलवाद के खात्मे के साथ निजी कंपनियों का आत्मविश्वास बढ़ा है?
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और आदरणीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है। इस कारण राज्य में अतुलनीय परिवर्तन आए हैं। सरकार की नीतियों के कारण न केवल बस्तर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पहले चाहे पर्यटन हो या फिर कोई और क्षेत्र, उसमें दृष्टिकोण एक सबसे बड़ी समस्या थी। अब जैसे-जैसे नक्सलवाद खत्म होता जा रहा है, वैसे -वैसे लोगों में सकारात्मक दृष्टिकोण देखने को मिल रहा है। यह आत्मविश्वास का ही परिणाम है।

Topics: जैविक खेतीविकास की राहप्राकृतिक संसाधनवन संपदासकारात्मक बदलावपर्यटन की संभावनाएंनक्सलवाददंतेवाड़ा जिलासकल घरेलू उत्पादबस्तर की जनजातियाँपाञ्चजन्य विशेषस्थानीय संस्कृतिअनुराग पुनेठानवा रायपुरवित्त मंत्री ओ.पी. चौधरीभविष्य का छत्तीसगढ़
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

जल : संसाधन से संस्कार तक

वीर सावरकर

बहुआयामी वीर सावरकर : राष्ट्रध्वज के स्वप्नद्रष्टा!

एक शरिया अदालत

निजी संस्था न्यायालय नहीं

:केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में 24 सितंबर 2026 को 9वें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 के दौरान भारत और नीदरलैंड के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ  

जल की हर बूंद में भारत का भविष्य

भारत की पहली एलएनजी-डीजल द्वि-ईंधन डीईएमयू ट्रेन उद्घाटन यात्रा में साबरमती से मेहसाणा जंक्शन तक चली।

पटरी पर ऊर्जा परिवर्तन की नई रफ्तार

एशियाई खेल : सपनों से स्वर्णिम शिखर तक

Load More

ताज़ा समाचार

पी चिदंबरम का बड़ा आरोप: चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में SIR छोड़ दिया, 13.3 करोड़ नाम हटाए गए

Kolkata Durga Puja Stampede reason

Explainer: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़: क्या थी वजह और कैसे बचें इस तरह की दुर्घटना से?

Hijab Controversy

अजरबैजान और ईरान: लड़कियों द्वारा हिजाब पर बवाल, क्या राजनीतिक इस्लाम और स्थानीय संस्कृति के बीच टकराव?

Goa CJP Protest

गोवा पुलिस ने CJP प्रदर्शन में 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप

JNU में विजयादशमी उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

प्रतीकात्मक चित्र

नैनीताल पुलिस ने साइबर क्राइम हॉटस्पॉट के खिलाफ एक दिन में 43 FIR दर्ज किए, कुल 49 अभियोग

US Nidal Hassan Fansi

निदाल हसन की मौत की सजा का सीधा प्रसारण: पेंटागन का प्रस्ताव और ट्रंप का फैसला क्यों बदला?

प्रतीकात्मक तस्वीर

रिपोर्टर्स कलेक्टिव रिपोर्ट: इन्वेस्टिगेशन या राजनीतिक अभियान? तथ्यों की चयनात्मक और पूर्वाग्रही सोच

Kolkata Durga Puja Stampade

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 12 लोग हिरासत में लिए गए, जांच के लिए एसआईटी गठित

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा: मंदिर के पास ट्रक चढ़ा, 12 भक्त मारे गए

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies