पटरी पर ऊर्जा परिवर्तन की नई रफ्तार
October 16, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Copy
    • Subscribe & Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Copy
    • Subscribe & Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

पटरी पर ऊर्जा परिवर्तन की नई रफ्तार

भारतीय रेल की पटरियों पर ऊर्जा परिवर्तन की नई कहानी लिखी जा रही है। विद्युतीकरण ने डीजल की निर्भरता घटाई, अब एलएनजी और हाइड्रोजन नए विकल्प बनकर उभर रहे हैं

Written byनागार्जुननागार्जुन
Oct 16, 2026, 04:31 pm IST
inभारत
भारत की पहली एलएनजी-डीजल द्वि-ईंधन डीईएमयू ट्रेन उद्घाटन यात्रा में साबरमती से मेहसाणा जंक्शन तक चली।

भारत की पहली एलएनजी-डीजल द्वि-ईंधन डीईएमयू ट्रेन उद्घाटन यात्रा में साबरमती से मेहसाणा जंक्शन तक चली।

भारतीय रेल का ऊर्जा परिवर्तन अब केवल विद्युतीकरण तक सीमित नहीं है। 27 सितंबर 2026 को साबरमती रेलवे स्टेशन से देश की पहली एलएनजी–डीजल द्वि-ईंधन डीईएमयू रेलगाड़ी को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई। आठ डिब्बों वाली यह ट्रेन अपनी उद्घाटन यात्रा में साबरमती से मेहसाणा जंक्शन तक चली। इसमें दो ड्राइविंग पावर कारों को इस तरह परिवर्तित किया गया है कि वे एलएनजी और डीजल, दोनों ईंधनों पर चल सकें। इससे पहले 17 जुलाई 2026 को हरियाणा के जींद–सोनीपत खंड पर देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन-कोशिका रेलगाड़ी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। यानी जिन पटरियों पर कभी डीजल का दबदबा था, वहां अब ऊर्जा के नए विकल्प दस्तक दे रहे हैं।

स्वच्छ ऊर्जा की ओर रेलवे

भारतीय रेल ने डीजल पर निर्भरता तेजी से घटाई है। कर्षण-डीजल खपत 2015-16 के 293 करोड़ लीटर से लगभग 63 प्रतिशत घटकर 2024-25 में 108 करोड़ लीटर रह गई। इसी अवधि में ब्रॉडगेज नेटवर्क का लगभग 99.6 प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। अब एलएनजी और हाइड्रोजन, विद्युतीकरण के पूरक ऊर्जा-विकल्प के रूप में उभर रहे हैं।

एलएनजी-डीजल द्वि-ईंधन ट्रेन में डीजल की जगह लगभग 40 प्रतिशत एलएनजी प्रयुक्त होता है। 2,000 किलोमीटर से अधिक परीक्षण के बाद इसे सेवा में उतारा गया है। इसका महत्व उन मार्गों के लिए है, जहां तत्काल विद्युतीकरण व्यावहारिक नहीं है। यानी एलएनजी-डीजल डीईएमयू तकनीक डीजल की खपत में अधिकतम लगभग 40 प्रतिशत तक कमी ला सकती है, जो लगभग 43.2 करोड़ लीटर डीजल के बराबर होगा। । हालांकि किसी एक ट्रेन की वास्तविक वार्षिक बचत उसके मार्ग, भार और परिचालन पर निर्भर करेगी। रेलवे के परीक्षण-अनुमान के अनुसार, इससे प्रति पावर कार लगभग 11.9 लाख रुपये और आठ-कोच रेक से लगभग 23.9 लाख रुपये सालाना ईंधन-लागत बचत हो सकती है। दोनों मिलकर एक बड़े परिवर्तन की तस्वीर सामने रखते हैं—कम आयातित तेल, अधिक घरेलू ऊर्जा, स्वदेशी तकनीक और अधिक ऊर्जा सुरक्षा।

तीन रास्ते, एक लक्ष्य

भारतीय रेल की ऊर्जा यात्रा को तीन स्तरों में देखा जा सकता है। पहला, जहां संभव हो, वहां विद्युतीकरण सबसे प्रभावी विकल्प है। दूसरा, जिन परिचालनों में बिजली-आधारित व्यवस्था तत्काल उपलब्ध नहीं है, वहां एलएनजी-डीजल द्वि-ईंधन तकनीक डीजल की खपत घटाने वाला संक्रमणकारी विकल्प हो सकती है। तीसरा, चुनिंदा गैर-विद्युतीकृत मार्गों पर उपयुक्त लागत और ईंधन-भराई ढांचे के साथ हाइड्रोजन ईंधन-कोशिका ट्रेनें दीर्घकालीन विकल्प बन सकती हैं। हाइड्रोजन ईंधन-कोशिका ट्रेन भारतीय रेल की स्वदेशी परियोजना है। इसमें 8 यात्री डिब्बे और दो हाइड्रोजन शक्ति-कार हैं। प्रत्येक पावर कार की क्षमता 1,200 किलोवाट है। यानी कुल प्रणोदन (Propulsion) क्षमता 2,400 किलोवाट है। इसमें हाइड्रोजन को जलाया नहीं जाता, बल्कि हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की विद्युत-रासायनिक अभिक्रिया से बिजली बनती है, जो मोटरों और बैटरी प्रणाली को चलाती है। इसमें डीजल की तरह कार्बन डाइऑक्साइड और धुआं नहीं, बल्कि जलवाष्प निकलता है।

रेलवे के अनुसार, 1,200 किमी से अधिक के प्रारंभिक संचालन में इस ट्रेन ने 3,200 लीटर से अधिक डीजल की बचत की। हालांकि यह शुरुआती प्रदर्शन है, कोई स्थायी दक्षता-मानक नहीं। वास्तविक परिणाम मार्ग, भार, गति और परिचालन परिस्थितियों के अनुसार बदलेंगे। जींद में हाइड्रोजन उत्पादन, भंडारण और आपूर्ति की स्वदेशी व्यवस्था स्थापित भी विकसित की गई है।

इसी साल 17 जुलाई को जींद–सोनीपत खंड पर देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन-कोशिका ट्रेन का परिचलान शुरू हुआ

पर्यावरण की सुरक्षा

पर्यावरणीय लाभ को समझने के लिए यह याद रखना जरूरी है कि डीजल जलाने पर प्रति लीटर लगभग 2.68 किलोग्राम CO₂ (कार्बन डाइऑक्साइड) निकलता है। इस दहन-आधारित अनुमान से, यदि वर्ष 2024-25 की 108 करोड़ लीटर कर्षण-डीजल खपत को पूरी तरह शून्य या अत्यल्प-कार्बन ऊर्जा से बदला जाए, तो लगभग 28.9 लाख टन CO₂ से बचाव संभव होगा।

एलएनजी का लाभ यह है कि इसे मौजूदा डीजल आधारित प्रणाली में अपेक्षाकृत आसानी से अपनाया जा सकता है। यह स्थानीय वायु गुणवत्ता के लिए उपयोगी हो सकता है, क्योंकि डीजल की तुलना में एलएनजी कम CO₂, नाइट्रोजन ऑक्साइड और सूक्ष्म कणों जैसे प्रदूषकों का उत्सर्जन कम हो सकता है। लेकिन इसके लिए गैस आपूर्ति ढांचा, भंडारण और सुरक्षा प्रोटोकॉल चाहिए। साथ ही, परिवहन के दौरान मीथेन के रिसाव की चुनौती भी बनी रहती है।

दूसरी ओर, हाइड्रोजन दीर्घकालीन स्वच्छ ऊर्जा विकल्प है। ईंधन-कोशिका में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की अभिक्रिया से बिजली बनती है, जिसमें कार्बन उत्सर्जन की जगह जलवाष्प निकलती है। यह डीजल-इंजन वाली ट्रेनों की तुलना में स्थानीय वायु-प्रदूषण और प्रत्यक्ष कार्बन उत्सर्जन घटाने में सक्षम है। है। यदि हाइड्रोजन जीवाश्म ईंधन से बनी है, तो उसकी पूरी ऊर्जा-शृंखला में काफी उत्सर्जन हो सकता है। नवीकरणीय बिजली से पानी के विद्युत अपघटन से बना हरित हाइड्रोजन इस दिशा में सबसे स्वच्छ विकल्प है। जींद की परियोजना केवल एक हाइड्रोजन ट्रेन का प्रदर्शन नहीं है। इसमें हाइड्रोजन उत्पादन, भंडारण, ईंधन आपूर्ति और रेल प्रणोदन, पूरी व्यवस्था को एक साथ परखा जा रहा है। यही इसे भारतीय रेल के लिए डीजल-मुक्त गैर-विद्युतीकृत मार्गों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पायलट बनाता है।

बिजली सबसे बड़ी जरूरत

भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। 2024-25 में आयात निर्भरता लगभग 88.2 प्रतिशत थी। इसलिए रेलवे का डीजल खपत घटाना केवल प्रदूषण कम करने का कदम नहीं है। यह विदेशी मुद्रा बचाने और अंतरराष्ट्रीय तेल-कीमतों तथा भू-राजनीतिक जोखिमों से निर्भरता घटाने में भी मदद करता है।

हालांकि, भारतीय रेल की ऊर्जा-रणनीति का मुख्य आधार बिजली है। 2024-25 में कर्षण (Traction) के लिए लगभग 34.5 अरब यूनिट बिजली खपत की गई, जिस पर लगभग 32,378 करोड़ रुपये खर्च हुआ। विद्युतीकरण के विस्तार के साथ बिजली-खपत बढ़ना स्वाभाविक है। इसलिए असली चुनौती बिजली बचाने की नहीं, बल्कि इस बढ़ती मांग को स्वच्छ, घरेलू और किफायती स्रोतों से पूरा करने की है। जून 2026 तक रेलवे ने लगभग 1,161 मेगावाट सौर और 103 मेगावाट पवन क्षमता स्थापित की थी।

पटरी वही है, लेकिन ऊर्जा बदल रही है। भारतीय रेल पहले मुख्यतः डीजल पर निर्भर थी। अब विद्युतीकरण उसकी रीढ़ बन चुका है, जबकि एलएनजी–डीजल द्वि-ईंधन तकनीक संक्रमण का पुल और हाइड्रोजन ईंधन-कोशिका तकनीक संभावित अगली छलांग है। इस बदलाव का लक्ष्य केवल ट्रेनें चलाना नहीं, बल्कि आयातित तेल पर निर्भरता घटाकर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना और रेल ऊर्जा को धीरे-धीरे हरित बनाना है।

Topics: भारतीय रेलस्वच्छ ऊर्जाहरित हाइड्रोजनपाञ्चजन्य विशेषऊर्जा सुरक्षाहाइड्रोजन ईंधन
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

एशियाई खेल : सपनों से स्वर्णिम शिखर तक

प्रम्बानन के मंदिरों का निर्माण

प्रम्बानन मंदिर : इंडोनेशिया की पाषाण कला में रामायण

हुमायूं कबीर

पश्चिम बंगाल का बदलता मिजाज : सब दिन होत न एक समान

पंचम धर्म संसद को संबोधित करते हुए श्री अशोक सिंहल

जन्मशताब्दी पर विशेष: कर्मयोगी अशोक जी

टिक्कर स्थित आश्रम, जहां सुरक्षित रखी गई मां शारदा की छतरी और चांदी का मुकुट

विस्थापन का दर्द और आस्था की वापसी: मां शारदा का छत्र और चांदी का मुकुट 37 साल बाद घाटी में फिर स्थापित

Alarming Wave Of One Piece: From Nepal To Bangladesh, FRANCE To India

Alarming Wave Of One Piece : देश अलग-अलग, लेकिन झंडा एक, सत्ता-विरोधी आंदोलन और अमेरिकी डीप स्टेट!

Load More

ताज़ा समाचार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को घेरा, इमरजेंसी से लेकर वोट चोरी तक गिनाए पुराने मुद्दे, राहुल गांधी से पूछे तीखे सवाल

भारत की पहली एलएनजी-डीजल द्वि-ईंधन डीईएमयू ट्रेन उद्घाटन यात्रा में साबरमती से मेहसाणा जंक्शन तक चली।

पटरी पर ऊर्जा परिवर्तन की नई रफ्तार

यूट्यूबर ध्रुव राठी

क्या ध्रुव राठी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया ? जाने सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सचाई

मुरादाबाद से चेन चोरी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा में ब्लेड से पर्स काटकर चेन चुराने वाली मुरादाबाद की दो महिलाएं गिरफ्तार

आरोपी राजू खान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, संचालक राजू खान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

2017 से पहले बेटियों के सपनों पर था पहरा, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर बज रहा यूपी की बेटियों का डंका- CM योगी

Greta Thenberg London protest

Fact Check: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लंदन में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई ग्रेटा थनबर्ग, जानिए सच्चाई

PM Kisan Yojana

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 की किस्त का इंतजार, जानें कब आएगा पैसा?

Explainer: डेलॉइट का अनुमान- FY27 में भारत की GDP वृद्धि 7.1-7.3%, जानिए क्या होगा इसका प्रभाव?

आज का सोना चांदी भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी में भी उछाल! खरीदने से पहले जान लें 24K और 22K के ताजा रेट

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies