नई दिल्ली । आयरलैंड ने सोमवार शाम दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट पर गहरी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की है। बता दें कि इस आतंकी हमले में कम-से-कम 12 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए।
“Terrorism has no place in society” : आयरलैंड
भारत में आयरलैंड के राजदूत केविन केली ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बयान जारी कर कहा — “दिल्ली आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति हमारी संवेदनाए हैं। हम घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। आतंकवाद का समाज में कोई स्थान नहीं। हम सभी रूपों में आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं और भारत के साथ एकजुट खड़े हैं।”
राजदूत के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती निंदा की श्रृंखला को और बल दिया है, जो इस सप्ताह की शुरुआत में हुए Red Fort Blast के बाद लगातार जारी है।
सिंगापुर और अमेरिका ने भी जताई एकजुटता
बता दें कि सिंगापुर ने भी इस दिल्ली ब्लास्ट की निंदा करते हुए कहा कि यह कठिन समय में भारत के साथ एकजुट खड़ा है।
सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने एक्स पर लिखा — “सिंगापुर नई दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट की कड़ी निंदा करता है। हम पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना रखकर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।”
वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस घटना को “स्पष्ट रूप से एक आतंकी हमला” बताया और भारत की जांच एजेंसियों की पेशेवर क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा — “हमने मदद की पेशकश की है, लेकिन भारत इन जांचों में पूरी तरह सक्षम है और बेहतरीन काम कर रहा है।”
कैबिनेट की आपात बैठक में शोक और कड़े निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस दिल्ली आतंकी विस्फोट को “घृणित आतंकी कृत्य” करार दिया गया। कैबिनेट ने मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और निर्देश दिया कि जांच को “अत्यंत तत्परता और पेशेवर ढंग से” आगे बढ़ाया जाए ताकि आतंकी, सहयोगी और प्रायोजक सभी को शीघ्र न्याय के कटघरे में लाया जा सके।
NIA ने संभाली दिल्ली ब्लास्ट की जांच
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को इस मामले की जांच सौंपी गई है। एजेंसी विस्फोट स्थल के सभी तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज का विश्लेषण कर रही है। गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार, यह विस्फोट शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास हुआ था, जब एक धीमी गति से चलती Hyundai i20 कार में धमाका हुआ।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय की एकजुट प्रतिक्रिया
Ireland Condolence on Delhi Blast, Singapore’s statement और US Support के साथ, यह साफ है कि आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता भारत के साथ है। सभी देशों ने कहा कि Terrorism has no place in society और ऐसे कृत्यों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

















