नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को एक कार में बड़ा धमाका हुआ। धमाका इतना भीषण था कि कई गाड़ियां इसके चपेट में आ गई। इस धमाके में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 47 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका i-20 गाड़ी में हुआ था। धमाके वाली गाड़ी सलमान की थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। सलमान ने पुलिस को बताया कि उसने यह कार बेच दी थी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है कि यह कार उसने किसको बेची थी और लाल किले के पास क्या कर रही थी? सलमान हरियाणा का रहने वाला है। अब पुलिस आरटीओ से गाड़ी के असली मालिक की पहचान में जुटी है।
सलमान ने डेढ़ साल पहले बेच दी थी गाड़ी
लाल किले के पास जिस गाड़ी में धमाका हुआ उसका नंबर HR26 था। यह कार मोहम्मद सलमान के नाम पर थी। पूछताछ में मोहम्मद सलमान ने बताया की उसने अपनी कार डेढ़ साल पहले दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र को बेची थी। जांच में सामने आया है कि देवेंद्र ने कार हरियाणा के अंबाला में किसी को बेची थी। अब अंबाला पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं गाड़ी की आरसी सामने आ गई है। गाड़ी गुरुग्राम के पते पर रजिस्टर्ड है। गाड़ी सफेद रंग की थी।
Delhi Red Fort Blast: i-20 कार में हुआ था धमाका, 3 लोग थे सवार; बिहार और हरियाणा में भी हाई अलर्ट
कल गृहमंत्री अमित शाह करेंगे बड़ी बैठक…सभी अधिकारियों को बुलाया
इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि कार नदीम खान के नाम से रजिस्टर्ड थी। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एलएनजेपी ( LNJP) अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद कहा कि कल गृह मंत्रालय में सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है। ब्लास्ट से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो विचलित करने वाली हैं। चश्मदीदों ने भी ब्लास्ट को लेकर जो बताया वो भी रोंगटे खड़े करने वाला है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
वहीं दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों की सूची सामने आई है। जिसमें अमरोहा के रहने वाले अशोक कुमार भी शामिल हैं। इससे पहले गृह मंत्री शाह ने मामले की पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजे दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ। इस विस्फोट में कुछ राहगीर घायल हुए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। आगे उन्होंने कहा कि विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी मौके पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जांच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे।
















