पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले पर हमला हुआ है। उपमुख्यमंत्री ने हमले का आराेप राजद समर्थकों पर लगाया है।
राजद समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया और चप्पल फेंकी और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं। मौके पर भारी बवाल देखने को मिला। उनके काफिले पर कीचर फेंकने की जानकारी मिल रही है। मौके पर विजय सिन्हा के साथ नोंकझोंक भी हुई है।

हमले के बाद भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि ये राजद के गुंडे हैं। एनडीए सत्ता में आ रही है… गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि दलित और पिछड़े लोगों को धमकाया जा रहा है। आरोपिताें पर बुलडोजर एक्शन होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग से शिकायत भी करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया…उनकी गुंडागर्दी देखिए।
















