अमेरिका कैरेबियन में लगातार अपनी धौंस दिखा रहा है। इसी क्रम में ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला पर लगातार हमले कर रहा है। अपनी इसी योजना को आगे बढ़ाते हुए पेंटागन ने शुक्रवार को अमेरिका का सबसे एडवांस्ड एयरक्राफ्ट कैरियर, यूएसएस जेराल्ड फोर्ड को कैरेबियन में भेज दिया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि वो वेनेजुएला के ड्रग कार्टेल को निशाना बना रहे हैं। हालांकि, अमेरिका वेनेजुएला में जमीनी हमले की योजना बना रहा है।
जबकि, अब तक ये हमले केवल समुद्री नावों तक ही सीमित थे। ये सब ट्रंप की उस बड़ी रणनीति का हिस्सा है, जो ड्रग तस्करी के साथ-साथ वेनेजुएला की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करती दिखती है। कैरियर मेडिटेरेनियन से लौटते हुए है और उसके साथ दर्जनों एफ-18 सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट्स, सर्विलांस प्लेन और युद्धपोत हैं।
पिछली कार्रवाइयों का जायजा
ट्रंप प्रशासन की ये मुहिम कुछ हफ्तों से चल रही है। शुरुआत 3 सितंबर को हुई, जब ट्रंप ने खुद एक छोटा वीडियो जारी किया, जिसमें एक कथित ड्रग तस्करी वाली नाव पर अमेरिकी हमले का फुटेज था। उसके बाद कई और हमले हुए। कुल नौ नावों पर स्ट्राइक्स किए गए, और प्रशासन ने बताया कि इनमें सवार लोग मारे गए। उनका दावा था कि ये नावें अमेरिका जाने वाले ड्रग्स ले जा रही थीं, लेकिन ज्यादा डिटेल्स नहीं दी गईं। 15 अक्टूबर को ट्रंप ने कन्फर्म किया कि उन्होंने सीआईए को वेनेजुएला में ‘कवरट एक्शन’ की मंजूरी दी है। गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, सीआईए ही इन हमलों के लिए इंटेलिजेंस मुहैया करा रही है।
ये हमले ‘डेजिग्नेटेड टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशंस’ (डीटीओ) से जुड़ी नावों पर हो रहे हैं, जिससे अमेरिका को इनके साथ ‘नॉन-इंटरनेशनल आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट’ का हवाला देकर जस्टिफाई करने का आधार मिलता है। लेकिन कांग्रेस को दी गई ब्रिफिंग्स में पेंटागन अधिकारियों ने कहा कि ये नावें कार्टेल्स की संपत्ति हैं, जो ट्रंप ने डीटीओ घोषित कर दी हैं। फिर भी, ये साबित करने वाला कोई ठोस सबूत नहीं दिया गया कि मारे गए लोग अमेरिका को ड्रग्स भेज रहे थे।
इसे भी पढ़ें: Bangladesh: भारत विरोधी मंत्रियों Mahfuz और Asif की होगी सरकार से छुट्टी, चुनाव से पहले सीरत निखारने में जुटे Yunus!
ट्रंप की नई योजनाएं
गुरुवार को व्हाइट हाउस में एक इवेंट के दौरान, जहां अवैध ड्रग्स रोकने पर बात हो रही थी, ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, “अब जमीन की बारी है। जमीन वाले ड्रग्स उनके लिए ज्यादा खतरनाक हैं। ये जल्द ही दिखेगा।” उन्होंने ये साफ नहीं किया कि कौन से टारगेट्स या देश निशाने पर होंगे, लेकिन डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ को इशारा किया, जो उनके बगल में बैठे थे, कि कांग्रेस को प्लान्स के बारे में बताएं। जब पूछा गया कि क्या कार्टेल्स के खिलाफ जंग घोषित करेंगे, तो ट्रंप ने कहा, “हम बस उन लोगों को मारेंगे जो हमारे देश में ड्रग्स ला रहे हैं, ठीक है? हम उन्हें मार देंगे, वो मर जाएंगे।” पेंटागन के स्पोक्सपर्सन शॉन पर्नेल ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि बढ़ी हुई नौसेना मौजूदगी अमेरिका की सुरक्षा और पश्चिमी गोलार्ध में स्थिरता को मजबूत करेगी, खासकर अवैध गतिविधियों को रोकने में।
वेनेजुएला की तरफ से नाराजगी
काराकास से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलास मैडुरो ने शुक्रवार को ही स्टेट मीडिया को इंटरव्यू में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, “उन्होंने वादा किया था कि वो कभी जंग में उलझेंगे नहीं, और अब वो एक जंग गढ़ रहे हैं।”

















