हिन्दुओं के पवित्र त्योहार दीवापी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (सोमवार) सुबह देश को बधाई संदेश जारी किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा कि “दीवाली के अवसर पर बधाई। यह रोशनी का त्योहार हमारे जीवन को सद्भाव, खुशी और समृद्धि से रोशन करे।”
सकारात्मकता के भाव की कामना
पीएम मोदी ने आगे कहा, “मेरी कामना है कि सकारात्मकता का भाव हमारे चारों ओर व्याप्त हो।” ये बात उन्होंने अपनी पोस्ट में जोड़ी, जो सीधे दिल को छू जाती है। दीवाली का मतलब ही तो रोशनी फैलाना है, अंधेरा मिटाना, और मोदी जी ने ठीक यही फील दिया। ये संदेश सुबह-सुबह आया, जब लोग अभी पटाखे और मिठाई की तैयारी में व्यस्त थे।
रविवार को ही उन्होंने एक और पोस्ट में त्योहारी सीजन को लेकर बात की। पीएम ने कहा कि चलो, इस मौके पर 140 करोड़ भारतीयों के मेहनत, रचनात्मकता और नए आइडियाज को सेलिब्रेट करें। स्वदेशी सामान खरीदें और जोर से बोलें- “गर्व से कहो ये स्वदेशी है!” साथ ही, जो भी खरीदा हो, उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि बाकी लोग भी इंस्पायर हो जाएं।

















