‘नो किंग्स प्रोटेस्ट’: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मनमानियों और उनके तानाशाहों जैसे व्यवहार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसे नाम दिया गया है ‘नो किंग्स प्रोटेस्ट’। देश के सभी 50 राज्यों में 18 अक्तूबर 2025 से दोबारा शुरू हुए इस प्रदर्शन के तहत लोगों ने देश में कोई राजा नहीं हो सकता है का नारा दिया है। इस बार ये प्रदर्शन 2,700 से ज्यादा जगहों पर इवेंट्स प्लान हैं, छोटे कस्बों से लेकर बड़े शहरों तक। 200 से ज्यादा संगठन इसमें शामिल हैं।
देश के मुख्य शहरों वॉशिंगटन डीसी, सैन फ्रांसिस्को, सैन डिएगो, अटलांटा, न्यूयॉर्क सिटी, ह्यूस्टन, होनोलूलू, बोस्टन, मिसूरी का कंसास सिटी, मॉन्टाना का बोझेमन, शिकागो और न्यू ऑरलियंस समेत अधिकतर शहरों में ये हो रहा है।
जून में भी हुए थे इसी तरह के प्रदर्शन
इससे पहले इसी साल जून 2025 में भी ‘नो किंग्स’ प्रोटेस्ट हुए थे। हार्वर्ड क्राउड काउंटिंग कंसोर्टियम के मुताबिक, 2 से 4.8 मिलियन लोग 2,000 से ज्यादा जगहों पर शामिल हुए। ये ट्रंप के पहले टर्म के बाद का दूसरा सबसे बड़ा सिंगल-डे डेमॉन्स्ट्रेशन था। उससे पहले ट्रंप के पहले कार्यकाल में 2017 में विमेंस मार्च हुआ था। उस दौरान सैन फ्रांसिस्को के ओशन बीच पर ह्यूमन बैनर बनाया गया था।
इसे भी पढ़ें: मोजाम्बिक के बेइरा बंदरगाह पर समंदर में नाव हादसा: तीन भारतीय नाविकों की मौत, पांच लापता
इस बीच राष्ट्रपति के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को उनके समर्थकों ने एंटी-अमेरिकन करार देते हुए इसे वामपंथी टेरर ग्रुप एंटीफा की करतूत करार दिया है। ट्रंप समर्थक इसे डिसेंट्रलाइज्ड एंटी-फासिस्ट ग्रुप कहते हैं।
ट्रंप प्रशासन क्या हैं आरोप
द गॉर्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन पर प्रदर्शन कारी कई आरोप लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि ट्रंप ने टैक्सपेयर के पैसे से पावर ग्रैब किए हैं, जैसे फेडरल फोर्सेस भेजकर शहरों पर कंट्रोल करना। वो थर्ड टर्म चाहते हैं, कोर्ट्स को इग्नोर कर रहे हैं, सर्विसेज कट रहे हैं, और बिना ड्यू प्रोसेस के डिपोर्टेशन हो रहे हैं। शहरों ने नेशनल गार्ड भेजने के खिलाफ सूट फाइल किए हैं, लोकल्स ने मिलिटराइजेशन के खिलाफ प्रोटेस्ट किए। ट्रंप डिसेंट को क्रिमिनलाइज कर रहे हैं, लेफ्ट-लीनिंग ग्रुप्स को टेररिज्म या पॉलिटिकल वायलेंस सपोर्ट करने का आरोप लगा रहे हैं। ये सब गवर्नमेंट शटडाउन को लंबा खींचने का बहाना बता रहे हैं।
एंकर सिटीज और प्लान्ड इवेंट्स
प्रोटेस्ट्स हर राज्य में फैले हैं, लेकिन एंकर सिटीज फोकस हैं। वॉशिंगटन डीसी में मार्च होगा, जहां डेमोक्रेट सीनेटर्स चक शूमर, क्रिस मर्फी और बर्नी सैंडर्स शामिल होंगे। सैन फ्रांसिस्को और सैन डिएगो में कैलिफोर्निया के बड़े इवेंट्स। अटलांटा, जॉर्जिया से साउथ का मैसेज, न्यूयॉर्क सिटी और बोस्टन में ईस्ट कोस्ट। ह्यूस्टन और ऑस्टिन, टेक्सास में टेंशन ज्यादा – गवर्नर ग्रेग एबॉट ने नेशनल गार्ड भेजने का ऐलान किया है। होनोलूलू, हवाई से वेस्ट का कवरेज, कंसास सिटी से मिडवेस्ट, बोझेमन से छोटे टाउन्स का उदाहरण। शिकागो और न्यू ऑरलियंस में मिडिल अमेरिका। हर जगह टाइमिंग लोकल है, लेकिन सैटरडे को फुल-डे एक्टिविटीज। nokings.org पर पार्टनर्स की लिस्ट है।












