भारत उन्हीं का है जिन्होंने उसे हर युग में संभाला : सह सरकार्यवाह अरुण कुमार
August 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

भारत उन्हीं का है जिन्होंने उसे हर युग में संभाला : सह सरकार्यवाह अरुण कुमार

RSS सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने इंदौर में कहा कि भारत कोई नया देश नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की सनातन सभ्यता की सतत यात्रा का परिणाम है।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Oct 5, 2025, 02:48 pm IST
inभारत, संघ @100, मध्य प्रदेश

इंदौर (हि.स.) । महानगर के ऐतिहासिक डेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने जब मंच संभाला, तो उनका पहला प्रश्न ही समूचे विमर्श का सार बन गया, “राष्ट्र किसका है, यह प्रश्न ही कैसे पैदा हुआ?” यह प्रश्न मात्र विचारोत्तेजक नहीं, उस मानसिक विचलन का प्रतीक भी है जो स्‍वाधीनता के बाद धीरे-धीरे हमारे राष्ट्रीय विमर्श में प्रवेश कर गया, जब भारत की अस्मिता को टुकड़ों में बाँटने की कोशिशें तेज हुईं और यह सवाल खड़ा किया गया कि ‘राष्ट्र किसका है’।

सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने यह बातें शनिवार को इंदौर में आयोजित संघ के आदरांजलि कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कहीं।उनका उत्तर स्पष्ट था; यह राष्ट्र किसी ‘नए निर्माण’ का परिणाम नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की सतत सभ्यतागत यात्रा का परिणाम है। यह न किसी एक शासन का दिया हुआ उपहार है, न किसी सत्ता के निर्णय का परिणाम। भारत वह भूमि है, जिसे इसके पूर्वजों ने अपने त्याग, तप, और बलिदान से गढ़ा है। यही भाव इस विचार का केंद्र है कि भारत उन लोगों का है, जिनके पूर्वजों ने हर कष्ट सहकर इसे बनाए रखा है।

राष्ट्रभक्ति : केवल जय-जयकार नहीं, जीवन का समर्पण

अरुण कुमार ने कहा कि “राष्ट्रभक्ति केवल जय-जयकार में नहीं, बल्कि हर पल राष्ट्र और समाज के लिए जीने में है”, आज के समय के लिए गहरी सीख है। जब देशभक्ति को नारों और प्रतीकों तक सीमित कर दिया गया है, तब यह विचार हमें आत्ममंथन के लिए प्रेरित करता है। उन्‍होंने कहा, भारतीय परंपरा में राष्ट्र-भक्ति केवल भावनात्मक या राजनीतिक अवधारणा नहीं रही; यह आचार, आस्था और आचरण का विषय रही है। ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’ का भाव इसी से उपजा है।

संघ की दृष्टि में राष्ट्रभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की रचना और उसकी उन्नति में सक्रिय योगदान का नाम है। हर स्वयंसेवक का जीवन इसी सूत्र से संचालित होता है, “हम क्या पा सकते हैं” नहीं, बल्कि “हम क्या दे सकते हैं।”

सनातन और चिरंतन राष्ट्र की अवधारणा

अरुण कुमार ने अपने संबोधन में “सनातन” और “निरंतर” की बात की, जिसमें राष्ट्र की अवधारणा है। उन्‍होंने बताया कि भारत कोई राजनीतिक सीमाओं से बंधा हुआ नया देश नहीं; यह सभ्यता की निरंतरता का जीवंत रूप है। डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना के समय कहा था, “हम संघ नहीं, समाज बनाने चले हैं।” यह वाक्य केवल संगठन का उद्देश्य नहीं, बल्कि उस व्यापक दृष्टि का परिचायक है जिसमें राष्ट्र को समाज की चेतना से जोड़ा गया।

यह चेतना किसी एक युग या शासन से नहीं आई; यह उन असंख्य ऋषियों, सैनिकों, किसानों, माताओं और गृहिणियों की तपस्या से बनी, जिन्होंने कठिनतम परिस्थितियों में भी इस भूमि की अस्मिता को अक्षुण्ण रखा। मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक, आक्रमणों की अनगिनत लहरों के बावजूद, भारत की आत्मा कभी पराजित नहीं हुई क्योंकि उसके भीतर का “राष्ट्र-तत्‍व” जीवित है ।

गीत और संस्कृति : संघ का आत्मसंस्कार

अरुण कुमार ने कहा कि संघ के किसी भी कार्यक्रम में गीतों के बिना वह आयोजन अधूरा रहता है। गीत हमारे लिए एक सांस्कृतिक औपचारिकता भर नहीं, यह तो सांस्कृतिक अनुशासन का प्रतीक है। संघ के गीतों में भारत की भूमि, उसके वीरों, उसकी माताओं और उसकी परंपरा के प्रति कृतज्ञता झलकती है। यह गीत केवल स्वर नहीं, बल्कि एक विचारधारा का संचार हैं जो स्वयंसेवक को यह स्मरण कराते हैं कि उसकी हर सांस राष्ट्र के लिए है। गीतों के माध्यम से संघ ने जो सांस्कृतिक पुनरुत्थान किया, वह आज के ‘सांस्कृतिक विस्मरण’ के दौर में एक प्रेरणा है। जब युवा वर्ग पश्चिमी प्रभावों के बीच अपनी जड़ों को खोजने का प्रयास कर रहा है, तब संघ की गीत परंपरा उसे अपनी पहचान से जोड़ती है।

समाज-निर्माण, न कि केवल संगठन

उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना का मूल उद्देश्य राजनीतिक शक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक पुनर्निर्माण है। यही कारण है कि डॉ. हेडगेवार ने कहा था, “संघ समाज की आत्मा में राष्ट्रभावना जगाने का कार्य करेगा।” आज जब संघ के कार्यकर्ता ग्राम विकास, शिक्षा, पर्यावरण, सेवा और स्वावलंबन जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं, तो यह उसी दृष्टि की निरंतरता है। उन्‍होंने कहा, अब तक संघ के जो भी कार्य हुए हैं, वे समाज के सहयोग से हुए हैं, वास्‍तव में “हमने कुछ नहीं किया, समाज ने किया है।” यह वाक्य संघ के मूल दर्शन का सार है कि राष्ट्र कोई सत्ता का तंत्र नहीं, बल्कि समाज की जीवंत चेतना है।

आत्मचिंतन का शताब्दी वर्ष

उन्होंने कहा कि जब संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है, तब यह केवल उत्सव का नहीं, आत्मचिंतन का भी क्षण है। उनका यहां कहना था कि “क्या हम समाज द्वारा मिले विश्वास और सम्मान के योग्य हैं?”, हर देशभक्त के लिए विचारणीय है। राष्ट्र सिर्फ गर्व करने की वस्तु नहीं; वह जिम्मेदारी का बोध कराता है। यदि समाज ने हमें प्रेम और विश्वास दिया है, तो उसे लौटाना हमारा नैतिक दायित्व है।

भारत : तप, त्याग और निरंतरता की भूमि

उन्‍होंने कहा, भारत की राष्ट्र-कल्पना केवल राजनीतिक सीमाओं पर आधारित नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता पर टिकी है। यहाँ “राष्ट्र” का अर्थ भूमि के टुकड़े से नहीं, बल्कि उस साझा चेतना से है जो व्यक्ति को समाज और समाज को सभ्यता से जोड़ती है। महर्षि अरविंद ने कहा था, “भारत एक जीवित शक्ति है, जो अपने आत्मा के माध्यम से संसार को मार्ग दिखाने के लिए उत्पन्न हुई है।” समाज में आत्मबल, संगठन और सेवा की भावना जागृत कर इसी भाव को संघ अपने कार्यों से जीता है।

भारत उनका है जिन्होंने इसे संभाला

अरुण कुमार ने कहा कि आज जब कुछ वर्ग भारत की एकता और उसकी सांस्कृतिक पहचान पर प्रश्न उठाते हैं, तब उनका यह कथन पुनः स्मरणीय है कि “यह नया राष्ट्र नहीं है, यह उन लोगों का राष्ट्र है जिन्होंने इसे बनाने, बनाए रखने, इसकी रक्षा और उन्नति में भूमिका निभाई है।” यह विचार केवल इतिहास का पुनर्पाठ नहीं, बल्कि भविष्य का दिशा-सूत्र भी है।

भारत किसी एक धर्म, जाति या वर्ग का राष्ट्र नहीं, यह उन सभी का है जिन्होंने इसकी मिट्टी, जल, वायु और संस्कृति की रक्षा के लिए स्वयं को समर्पित किया। यह देश उन ऋषियों का है जिन्होंने ज्ञान दिया, उन सैनिकों का जिन्होंने सीमाएं सुरक्षित कीं, उन किसानों का जिन्होंने धरती को सींचा, और उन माताओं का जिन्होंने अपने पुत्रों को राष्ट्र के लिए समर्पित किया। अतः भारत केवल भूमि का नाम नहीं; यह बलिदान, तपस्या और सेवा का संगम है और इसलिए ही भारत उन्हीं का है, जिनके पूर्वजों ने हर कष्ट सहकर इसे बनाए रखा है।

Topics: Arun KumarNational Identity IndiaRSS ideologyBharat Cultural UnityRSS SpeechRSS 100 YearsSangh ShatabdiBharat Sanatan CivilizationIndore EventHedgewar VisionRashtriya Swayamsevak SanghBharat Nation ConceptIndore NewsArun Kumar NewsIndian CultureHindu Rashtra Concept
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

‘युवाओं को उपदेश नहीं, संवाद की जरूरत’: संघ की समन्वय बैठक में युवा पीढ़ी पर विशेष मंथन

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

USCIRF का भारत विरोधी एजेंडा और वैश्विक गठजोड़ फिर उजागर, सरसंघचालक डॉ. भागवत के यूएस प्रवास पर बेचैन!

युवा भारत, खेल क्रांति और 39 पदकों से आगे की कहानी

Guru Purnima

Guru Purnima: मानवता के पथप्रदर्शकों को नमन का पुण्य दिवस

मातृत्व पर सरसंघचालक मोहन भागवत जी का बड़ा संदेश- “सृष्टि का सृजन बिना मातृत्व के संभव नहीं”

‘युवा ही देश के वर्तमान और भविष्य की नींव’, सीवान में बोले सह-प्रांत प्रचारक प्रवीर जी

Load More

ताज़ा समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

तिरंगे की शान और 140 करोड़ देशवासियों के सपना ही अंतरिक्ष में भारत का संकल्पः प्रधानमंत्री मोदी

इस्कॉन की रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर, रथ के सामने सेल्फी लेते दिखे; तस्वीरें वायरल

प्रतीकात्मक तस्वीर

खाड़ी देशों में पाकिस्तानियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 हजार से ज्यादा नागरिक डिपोर्ट, सऊदी अरब सबसे आगे

जुबिन भरूचा

कसाब की सजा बदलने की मांग करने वाले की MI में एंट्री! नियुक्ति पर मचा बवाल, उठे सवाल

एनआईए (प्रतीकात्मक चित्र)

NIA ने जम्मू-कश्मीर में 10 ठिकानों पर मारा छापा, स्थानीय नेटवर्क और आतंकी साजिश के गठजोड़ की जांच तेज

प्रतीकात्मक चित्र

दिल्ली में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा! H1N1 को लेकर डॉक्टर ने किया अलर्ट, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

शर्मिला टैगोर और शमीक भट्टाचार्य

शर्मिला टैगाेर के बयान पर बोले शमीक भट्टाचार्य, ‘नाती का नाम तैमूर रखने वाले वंदे मातरम पर जितना कम बोलें, उतना मंगल’

Today Weather

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; पहाड़ों में बढ़ा भूस्खलन का खतरा

प्रतीकात्मक तस्वीर

Japan Earthquake: 5.9 की तीव्रता से कांपा जापान, टोक्यो तक महसूस हुए झटके, 23 लोग घायल

आज का श्लोक : विरोधिनोऽपि श्रोतव्यम् आत्मनीनतया मतम्।

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies