एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और ऐतिहासिक रहा। भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया यह मुकाबला सांसें थाम देने वाला रहा, जिसमें भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप खिताब अपने नाम किया। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान की टीम को पूरी तरह हिला कर रख दिया। भारतीय टीम ने विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। हर खिलाड़ी ने अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाई और एकजुटता का शानदार उदाहरण पेश किया।
सूर्यकुमार यादव का प्रेरणादायक कदम- भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव न केवल शानदार कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिलाई बल्कि उन्होंने मैच के बाद जो किया, उससे करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया। उन्होंने घोषणा की कि वे इस फाइनल मुकाबले की अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सेना को दान करेंगे। उनका यह कदम देशभक्ति की भावना को दर्शाता है और युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गया है।
ट्रॉफी न लेने का फैसला- भारतीय टीम ने मैच जीतने के बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों का यह फैसला भी काफी चर्चा में रहा और इसे पाकिस्तान की नीतियों के खिलाफ एक शांत और गरिमामयी विरोध के रूप में देखा गया।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK Asia Cup 2025: PM मोदी की एक पोस्ट ने मचाया पाकिस्तान में भूचाल, ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची
पाकिस्तान कप्तान का विवादित बयान- वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने मैच के बाद ऐसा बयान दिया जिससे वे विवादों में घिर गए। उन्होंने कहा कि उनकी टीम अपनी मैच फीस उन नागरिकों और बच्चों को दान करना चाहती है जो “हाल ही में भारत के हमलों में मारे गए।” इस बयान को लेकर आलोचना शुरू हो गई, क्योंकि यह बयान अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों का समर्थन करने जैसा प्रतीत हुआ। गौरतलब है कि भारत ने हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया था, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के कुछ सदस्य भी मारे गए थे। मैच के बाद जब सलमान अली आगा को रनर-अप चेक सौंपा गया, तो उन्होंने वह चेक ग्राउंड पर फेंक दिया। सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने न सिर्फ एक ट्रॉफी जीती, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का दिल भी जीत लिया।

















