दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2027 पुरुष क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup 2027) का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह महामुकाबला 02 अक्टूबर से शुरू होगा और 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले के साथ संपन्न होगा. इस विश्व कप में कुल 14 टीमें, 12 आयोजन स्थल और कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे.
टूर्नामेंट की शुरुआत 02 अक्टूबर को विंडहोक में तीन टीमों की सुपर सीरीज से होगी, जिसके बाद 07 अक्टूबर से मुख्य ग्रुप चरण की शुरुआत होगी. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 07 अक्टूबर को केपटाउन में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. खास बात यह है कि यह मुकाबला 2023 विश्व कप फाइनल की पुनरावृत्ति होगा.
𝙈𝘼𝙍𝙆 𝙔𝙊𝙐𝙍 𝘾𝘼𝙇𝙀𝙉𝘿𝘼𝙍𝙎 🗓️
The ICC Men’s #CWC27 fixtures have been unveiled 🏆
Access the ticket ballot 🎫 https://t.co/xQX5nsDa0b pic.twitter.com/Y8CLgDcaYU
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 1, 2026
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 10 अक्टूबर को
क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा.
ग्रुप चरण में भारतीय टीम अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, एक क्वालिफायर टीम और जिम्बाब्वे से भिड़ेगी. ग्रुप चरण में भारत का अंतिम मुकाबला 24 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा.
“2027 का यह विश्व कप 24 साल बाद पुरुष क्रिकेट विश्व कप की अफ्रीका में शानदार वापसी का प्रतीक है। टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें से 10 टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं।”
The #CWC27 groups are locked ⚡🔐
A cricketing extravaganza awaits! How to watch the schedule launch ➡️ https://t.co/DBA5Z49Y0t pic.twitter.com/xgCA0YX55A
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 1, 2026
जानिए नया प्रारूप में सुपर-7 चरण और नॉकआउट्स का पूरा गणित
विश्व कप 2027 का नया टूर्नामेंट फॉर्मेट:
- ग्रुप चरण: 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुपों में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 3 टीमें और दोनों ग्रुपों में चौथे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम सुपर-7 में पहुंचेगी।
- सुपर-7 चरण: यह चरण 25 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगा, जिसमें सातों टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी और पिछले अंक आगे नहीं ले जाए जाएंगे।
- सेमीफाइनल: पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को केपटाउन में और दूसरा 18 नवंबर को त्शवाने में खेला जाएगा (दोनों के लिए रिजर्व डे है)।
- फाइनल: खिताबी मुकाबला 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होगा, जिसके लिए 22 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है।
टूर्नामेंट के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के 8, जिम्बाब्वे के 3 और नामीबिया के 1 स्थल पर खेले जाएंगे. शेष चार स्थानों के लिए अगले साल फरवरी-मार्च में 2027 क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर खेला जाएगा.












