एशिया कप-2025 में भारत ने न केवल ट्रॉफी जीती, बल्कि देश के करोड़ों लोगों का दिल भी जीत लिया। हुआ कुछ यूं कि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी सारी मैच फीस दान करने का बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने ये फीस सीधे आर्म्ड फोर्सेस के जवानों और पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को जाएगी। सोशल मीडिया X पर पोस्ट करके सूर्या ने लिखा, “मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारे आर्म्ड फोर्सेस और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है। आप हमेशा मेरे ख्यालों में रहेंगे।”
इससे पहले भी कर चुके हैं ऐसा
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी ग्रुप स्टेज के मैच के दौरान सूर्य कुमार यादव ने जीत को देश की आर्म्ड फोर्सेस और पहलगाम के पीड़ितों को डेडिकेट कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान की शिकायत के बाद उन पर 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा था। लेकिन अब ट्रॉफी जीत ली, तो ICC कुछ बोल नहीं पाएगा। सूर्या का ये स्टैंड साफ है – देश पहले!
पहलगाम हमले का दर्दनाक बैकग्राउंड
गौरतल है कि इसी साल अप्रैल में कायराना तरीके हमला करके पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में 26 हिन्दुओं की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। सूर्या ने पहलगाम के पीड़ित परिवारों को याद किया। पाकिस्तान के खिलाफ इस जीत को भारत ने ऑपरेशन किला नाम दिया है।
इसे भी पढ़ें: खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही – भारत जीत गया : पीएम मोदी का बधाई संदेश
पीएम मोदी ने इसे ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा
एशिया कप में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ते हुए टीम इंडिया को बधाई दी थी। उन्होंने एक्स पर कहा, “पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा – खेल के मैदान पर #ऑपरेशनसिंदूर। नतीजा वही – भारत जीत गया। हमारे क्रिकेटरों को बधाई।”

















