India vs Pakistan: आतंक की फैक्ट्री चलाने वाला पाकिस्तान न तो रणभूमि में टिक सकता है और न ही रनभूमि में। संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत तो उसे जमकर लताड़ लगाता है। अब एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की टीम को धो डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शानदार बधाई संदेश दिया है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा – खेल के मैदान पर #ऑपरेशनसिंदूर। नतीजा वही – भारत जीत गया। हमारे क्रिकेटरों को बधाई।
#OperationSindoor on the games field.
Outcome is the same – India wins!
Congrats to our cricketers.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025
खेल जहां रणनीति से जीता जाता है वहीं आत्म बल की भी जरूरत होती है। साजिशों से मैच नहीं जीता करते। पाकिस्तान की आत्मा शुद्ध नहीं है, इससे उसके पास आत्मबल भी नहीं है।
एशिया कप की शुरुआत में ही भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी थी। न तो हाथ मिलाया और न ही बात की। मैच में धुनाई ऊपर से की। साहिबजादा फरहान की गन वाली स्टाइल का भारत ने मशीन रन से जवाब दिया तो रऊफ की फाइटर जेट वाले संकेत को भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ने मैदान पर उसी की भाषा में करारा जवाब दिया। जसप्रीत का वह संकेत मीडिया में हाईलाइट हुआ।

















