लेह, लद्दाख । लद्दाख में हाल ही में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया और सोनम वांगचुक को शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। लद्दाख पुलिस ने यह कार्रवाई हिंसा भड़काने और लोगों को उकसाने के गंभीर आरोपों के तहत की है, जिसके कारण बुधवार को लेह में व्यापक आगजनी और झड़पें हुईं, जिनमें चार लोगों की मौत हो गई थी।
हिंसा के बाद पुलिस का कड़ा एक्शन
लेह पुलिस ने यह गिरफ्तारी डीजीपी एस.डी. सिंह जामवाल के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वांगचुक को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह एक निर्धारित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाले थे।
प्रशासन का पक्ष
प्रशासन का कहना है कि वांगचुक पर लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने और पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर की गई अपनी भूख हड़ताल के दौरान भड़काऊ बयानों के माध्यम से लोगों को भड़काने का आरोप है। प्रशासन के अनुसार, इन बयानों ने प्रदर्शनकारियों को हिंसक कार्रवाई के लिए उकसाया, जिसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचा और जान-माल का भारी नुकसान हुआ।
संदेश और जनता से अपील
इस गिरफ्तारी के साथ ही, लद्दाख प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार या भड़काऊ बातों से दूर रहें।

















