उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाला मौलाना इरशाद पिछले एक वर्ष से सफाई करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
अश्लील फोटो खींचकर धमकाता था मौलाना
पीड़िता का आरोप है कि मौलाना ने धोखे से उसका अश्लील फोटो मोबाइल में खींच लिया था। इसके बाद वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक महिला का शोषण करता रहा।
गर्भवती होने के बाद खुला मामला
कुछ समय पहले पीड़िता के गर्भवती होने पर पूरी घटना परिवार के सामने आई। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दी।
एफआईआर दर्ज, आरोपी मौलाना गिरफ्तार
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की और मौलाना इरशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
















