नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स को सबसे गिरा हुआ अखबार बताते हुए 15 अरब डॉलर का मुकदमा ठोका है। उन्होंने New York Times पर अपने खिलाफ झूठे अभियान चलाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, ट्रंप ने New York Times को कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट पार्टी का मुखपत्र करार दिया है।
New York Times सबसे घटिया अखबार…
ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा कि वह ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के खिलाफ 15 अरब डॉलर का मानहानि मुकदमा दायर कर रहे हैं। उन्होंने इस अखबार के खिलाफ मुकदमा दायर करने को सम्मान की बात बताया है। ट्रंप ने कहा कि New York Times हमारे देश के इतिहास के सबसे घटिया और पतित अखबारों में से एक है। यह एक तरह से कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट पार्टी का मुखपत्र बन गया है।

ट्रंप ने New York Times पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
ट्रंप ने New York Times पर अपने खिलाफ दशकों से झूठ का अभियान चलाने का आरोप लगाया है। रिपब्लिकन पार्टी का दावा है कि New York Times ने राष्ट्रपति पद की दौड़ में उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस का कथित समर्थन किया था। ट्रंप ने New York Times पर अपने, अपने परिवार, व्यवसाय और अमेरिका फर्स्ट और मेक अमेरिका ग्रेट अगेन आंदोलनों के बारे में झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया है। ट्रंप इससे पहले एबीसी न्यूज और सीबीएस सहित कई अमेरिकी प्रसारकों के खिलाफ केस कर चुके हैं। एबीसी न्यूज और सीबीएस ने ट्रंप के साथ कोर्ट के बाहर ही समझौता कर लिया था। अब ट्रंप ने New York Times पर मानहानि का मुकदमा किया है। ट्रंप ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स को लंबे समय से मेरे खिलाफ खुलेआम झूठ बोलने और मुझे बदनाम करने की छूट दी गई थी। अब यह सब बंद होना चाहिए।
हफ्तेभर पहले New York Times ने कहा था कि व्हाइट हाउस ने उसे कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। न्यूयॉर्क टाइम्सने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ ट्रंप के संबंधों का खुलासा किया था। हालांकि ट्रंप का आरोप है कि New York Times दशकों से उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण खबरें चला रहा है। इससे पहले ट्रंप ने पिछले साल सितंबर में ‘द टाइम्स’ के पहले पन्ने पर प्रकाशित संपादकीय पर भी आपत्ति जताई थी। इस संपादकीय का शीर्षक था “राष्ट्रपति पद के लिए एकमात्र देशभक्त विकल्प”।

















