ब्रिटेन से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक पाकिस्तानी एनेस्थेटिस्ट सुहैल अंजुम ने यह स्वीकारा है कि उसने सर्जरी के दौरान ऑपरेशन थिएटर के पास के कमरे में एक नर्स के साथ यौन संबंध बनाए थे।
हालांकि यह घटना वर्ष 2023 में हुई थी। डेली मेल के अनुसार मेडिकल ट्रिब्यूनल में चल रही सुनवाई में यह पाया गया कि एक सीनियर डॉक्टर ने एक मरीज को ऑपरेटिंग टेबल पर सर्जरी के बीच ही छोड़ दिया था और वह पास वाले कमरे में नर्स के साथ सेक्स करने लगा था। डॉक्टर सुहैल अंजुम को एक नर्स ने दूसरी नर्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में 16 सितंबर 2023 को पाया था। तीन बच्चों का बाप अंजुम उस समय अपने ट्राउजर की डोरी बांध रहा था। मैन्चेस्टर में ट्रिब्यूनल ने यह बताया कि डॉक्टर अंजुम ने गॉलब्लेडर को हटाने वाली सर्जरी बीच में ही छोड़ दी थी। हालांकि अंजुम का कहना है कि उसे नहीं पता कि यह क्यों हुआ था? उसे इस कुकृत्य पर शर्म आ रही है।
जनरल मेडिकल काउन्सल के लिए एंड्रू मोलोय ने एक सुनवाई के दौरान बताया कि शनिवार को यह घटना हुई और उस दिन अंजुम पांच ऑपरेशन में एनेस्थेटिस्ट था। तीसरे ऑपरेशन के बीच वह एक ब्रेक के लिए ऑपरेशन थिएटर से बाहर चला गया। मोलोय ने कहा कि चूंकि यह बहुत बड़ी और अलग घटना नहीं थी, जब डॉक्टर नहीं होते हैं तो उस समय ऑपरेशन थियेयर में एक एनेस्थेटिस्टिक नर्स रहती है। डॉक्टर अंजुम ने नर्स को बताया कि वह ब्रेक पर जा रहा है। इसी दौरान वह जिस कृत्य में लिप्त था, उसे दूसरी नर्स ने देखा और वह स्तब्ध रह गई थी।
अंजुम ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उस दिन सर्जरी छोड़कर वह यौन संबंधी गतिविधि में लिप्त था और उसने इसे अपने शादीशुदा जीवन में तनाव का परिणाम बताया। उसने कहा कि हालांकि वह अपने काम में बहुत एक्सपर्ट है, मगर फिर भी यदि यह हुआ है तो उसका कारण यह है कि उस दौरान उसका और उसकी बीवी का शादीशुदा जीवन सही नहीं चल रहा था।
अंजुम का कहना था कि उसकी सबसे छोटी बेटी समय से पहले पैदा हो गई थी और उस दौरान उसकी बीवी की तबीयत खराब रहती थी। उस पर घर की जिम्मेदारी आ गई थी, जिसके कारण वह बहक गया था। उसने कहा कि यह एकदम अजीब घटना थी और वह इसके लिए शर्मिंदा है। उसने कहा कि पाकिस्तान में मुश्किल घड़ी में परिवार साथ होता है, मगर यहां उसे बीवी और बच्ची की देखभाल खुद ही करनी पड़ रही थी, जिसके कारण वह थक गया था और उससे यह कदम उठ गया। इसके लिए वह खुद को ही दोषी मानता है।
अभी इस मामले की सुनवाई जारी है और ट्रिब्यूनल ही यह तय करेगा कि अंजुम यूके में प्रैक्टिस करेगा या नहीं! इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं में नौकरी का दायरा क्या किसी एजेंडे के अंतर्गत होना चाहिए या फिर योग्यता इसका पैमाना होनी चाहिए? लोग प्रश्न पूछ रहे हैं कि क्या उसे दंड मिलेगा या फिर टू टायर जस्टिस अंजुम को यूके में नौकरी की अनुमति दे देगा?

















