भारत संस्कारों का देश है, जहां आज भी मां को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया जाता है। लेकिन, हाल के सालों में ऐसा देखने को मिला है कि सियासत ने अपनी सीमाएं तोड़ी हैं। ताजा मामला बिहार का है, जहां विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक पार्टियां लगातार व्यक्ति टिप्पणियां करने से बाज नहीं आ रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने मानवीयता की हदों पार करते हुए एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को निशाना बनाया है। इस बार AI जेनरेटेड वीडियो के जरिए बिहार कांग्रेस ने पीएम मोदी को निशाना बनाया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, “कांग्रेस ने AI जेनरेटेड वीडियो के जरिए वोट चोरी के मुद्दे को उठाया। इस वीडियो (AI) की शुरुआत में पीएम मोदी कहते हैं कि चलो आज का वोट चोरी का मुद्दा सेट हो गया है। अब चलते हैं सोने। इसके बाद एक और वीडियो की सीन आता है, जिसमें सोते वक्त प्रधानमंत्री के सपने में उनकी मां को दिखाया जाता है। इसमें उनकी मां को कहती हैं, अरे बेटा, पहले तो तुमने हमें नोटबंदी की लाइनों में खड़ा कर दिया। फिर तुमने मेरे पैर धोने की रील बनवाई। अब बिहार में मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो। तुम मेरे अपमान के बैनर पोस्टर छपवा रहे हो और बिहार में नौटंकी कर रहे हो। राजनीति के नाम पर और कितना गिरोगे।” पीएम मोदी का अपमान करने के लिए बिहार कांग्रेस ने एआई जेनरेटेड वीडियो अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया है। ये वीडियो कुल 31 सेकंड का है।
https://Twitter.com/INCBihar/status/1965757886778511475
कांग्रेस की घृणित सोच
कांग्रेस के 10 सितंबर को शेयर किए गए इस वीडियो पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने कहा कि ये बहुत ही घृणित और कुत्सित कोशिश का परिणाम है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने पिछली बार के बयान पर पश्चाताप करने की बजाय वह अपनी ही पिछली टिप्पणियों को सही साबित करने की कोशिश कर रही है। ऐसा करके कांग्रेस इस घृणित अपराध के आरोपी का भी बचाव कर रही है। पूनावाला कहते हैं कि अब ये पार्टी गांधीवादी की जगह गालीवादी पार्टी बन गई है। इसकी एक ही पहचान है और वह है महिला और मातृशक्ति का अपमान करना है।
पहले भी दे चुके हैं गाली
गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने पीएम मोदी की मां को निशाना बनाया है। इससे पहले हाल ही में बिहार में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान भी पीएम मोदी की मां को गाली दी गई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने दुख जताते हुए कहा था कि मां हमारा संसार और हमारा आत्म सम्मान होती है। उन्होंने इसे केवल अपनी मां ही नहीं सभी माओं का अपमान करार दिया था।

















