उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार रात एक थार एसयूवी में गोमांस पकड़ा गया। मंगलवार रात हजरतगंज थाने की पुलिस मल्टीलेवल पार्किंग में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान थार एसयूवी में गोमांस पकड़ा गया।
एसयूवी की डिक्की में करीब 20 किलो गोमांस रखा हुआ था। जानकारी के अनुसार, लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में मल्टी लेवल कार पार्किंग है। जहां पर गाड़ियों को पार्क किया जाता है। इसी वाहन पार्किंग में मंगलवार की रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी इस कार को देखकर पुलिस को कुछ शक हुआ। एसयूवी की डिग्गी खुलवाई गई तो उसमें से करीब 20 किलो गो मांस रखा हुआ था। पुलिस ने तुरंत कर के मलिक मोहम्मद वासिफ को गिरफ्तार कर लिया। मोहम्मद वासिफ और एसयूवी को हजरतगंज पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
पुलिस का कहना है कि मोहम्मद वसीफ से पूछताछ की जा रही है कि 20 किलो गोमांस कहां से लाया गया था। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर मोहम्मद वासिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है और एसयूवी को जब्त कर लिया गया है।
















