नई दिल्ली । संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार, 26 अगस्त से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम ‘100 वर्ष की संघ यात्रा: नए क्षितिज’ शुरू हो गया है। आज 27 अगस्त को इस कार्यक्रम का दूसरा दिन है। आज भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी अपना व्याखान देंगे।
बता दें इस कार्यक्रम के लिए संघ ने विभिन्न क्षेत्रों से 17 कैटेगरी और 138 सब-कैटेगरी के आधार पर करीब 1300 लोगों को आमंत्रित किया है। इसमें पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी, क्रिकेटर कपिल देव और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा जैसे प्रमुख चेहरे शामिल होंगे। कई देशों के राजनयिक और सभी मत-पंथ, संप्रदायों के प्रतिनिधि भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
100 वर्ष की संघ यात्रा: नए क्षितिज’ लाइव अपडेटेड
















