धराली जल प्रलय: उत्तराखंड के धराली में आई भीषण आपदा ने देश दुनिया को हिला कर रख दिया है इस आपदा की एक और खौफनाक तस्वीर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया ये वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगा देखे कैसे ये भारी भरकम और इतना ऊंचा टावर पल भर में ही उखड़कर मलबे में समा गया और इसी तस्वीर में एक पूरा घर पुल के नीचे से बहता हुआ जा रहा है जैसे पानी पर सहजता के साथ नाव तेहरती है ठीक ऐसा ही हाल इस घर का है
मलबे में दफन पूरा गांव
तस्वीरों में सामने जो आप मलवे का ढेर देख रहे है यहां एक पूरा गांव दफन हो गया है कई जिंदगियां इसकी चपेट में आ गई है पांच-पांच मंजिला आलीशान मकान बिल्डिंग ध्वस्त होकर दब गई हैं और उन बिल्डिंग में लोग भी मलबे के नीचे दब गए हैं मलबे के नीचे दबे खूबसूरत गांव के ऊपर एक दलदल का समंदर है और दूर तक बस तबाही ही तबाही नजर आ रही है जब यह आपदा आई तो कुछ लोग आराम कर रहे थे कुछ दुकानों में बैठकर दुकानदारी तो कुछ पर्यटक खूबसूरत प्यार से गांव का भ्रमण करने में लगे हुए थे।
इसे भी पढ़ें: धराली जल प्रलय: धराली रेस्क्यू ऑपरेशन का चौथा दिन शुरू, हेलीकॉप्टर्स के माध्यम से बचाव कार्य
34 सेकंड में सब तबाह
लेकिन, तभी अचानक ये आया ये सैलाब 34 सेकंड में सब कुछ खत्म कर गया किसी को बचने का मौका तक नहीं लगा कुछ देर पहले तक जहा चलपहल थी वहां अब सन्नाटा पसर चुका है आंखें बंद करें तो खामोशी के साथ सुनाई दे रही वो चीखे है जो लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे लेकिन शायद पहाड़ों पर ऐसा मंजर आपने अभी तक नहीं देखा होगा इतना भारी भरकम टावर चंद सेकंड में गिर जाता है एक पूरा घर नदी में बह जाता है और फिर जल समाधि ले लेता है।
दिन रात रेस्क्यू कर रहीं एजेंसियां
यहां मलवे में दबे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ एसडीआरएफ और सेना की टीमें दिन रात लगी हुई हैं। कई लोगों को बचा लिया गया है लेकिन अभी भी कई लोग लापता है कई राज्यों के पर्यटक इस मलवे के नीचे पता नहीं कहां-कहां फंसे हैं आर्मी के नौजवान भी चपेट में आकर लापता बताए जा रहे हैं। इस आपदा में सभी टीमें बिना रुके बिना जान की परवाह किए रेस्क्यू में लगी हुई हैं ताकि वहां फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके जो लोग दबे हैं उनकी अपने अपनों की राह देख रहे हैं और किसी चमत्कार के इंतजार में है कि काश कुछ ऐसा हो जाए कि उनके अपने चलकर दौड़कर भाग कर रिंग कर किसी तरह से इस मलवे के नीचे से निकल कर बाहर आ जाए और उनसे कहीं मैं बिल्कुल ठीक हूं लेकिन जिस तरह से नीव से उखड़कर ये मोबाइल टावर और ये यह घर बह रहा है उससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां तबाही का लेवल क्या था यहां किस कदर लोग आपदा का शिकार हुए हैं।

















