पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए भारतीय सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किए ने पाकिस्तान की खुली मदद करते हुए अपने ड्रोन दिए थे, ताकि भारत में कहर बरपाया जा सके। ये अलग बात है कि तुर्किए का एक भी ड्रोन भारत की जमीन को छू तक नहीं सका, उसे हवा में राख बना दिया गया। लेकिन, इस्लामिक देशों का खलीफा बनने का सपना पाले तुर्की ने भारत को घेरने के लिए बांग्लादेश को अपना नया शिकार बनाया है।
thecradle.co में छपे एक लेख के अनुसार, तुर्की अब यूरेशिया पर नजर गड़ाए बैठा है। जिस प्रकार से मुहम्मद यूनुस की अगुवाई में बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथ चरम पर है। ऐसे में तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन बांग्लादेश को उस प्लेटफॉर्म के तौर पर देख रहे हैं, जहां से वो अपनी विचारधारा को बांग्लादेश के साथ ही भारत के कई राज्यों पर थोप सकता है। ऐसा ही एक माध्यम है “सल्तनत-ए-बांग्ला”, ढाका में स्थित एक तुर्की समर्थित एनजीओ जो सार्वजनिक रूप से सत्तारूढ़ न्याय और विकास पार्टी (AKP) के साथ पहचान रखता है।
इसे भी पढ़ें: यूरोप में युवाओं का लोकतंत्र से भरोसा घटा, YouGov-TUI सर्वे 2025 में खुलासा
यह संगठन धर्मार्थ कार्य से कहीं आगे निकल गया है, उसने एक भड़काऊ “ग्रेटर बांग्लादेश” मानचित्र का प्रसार किया है जो म्यांमार के रखाइन राज्य के कुछ हिस्सों के साथ-साथ बिहार, ओडिशा, झारखंड और भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र सहित भारतीय क्षेत्रों पर दावा करता है।
तुर्की कैसे बांग्लादेश को साध रहा
बांग्लादेश और तुर्की के हालिया संबंधों को समझने का प्रयास करेंगे तो पाएंगे कि फिलहाल बांग्लादेश अपने लिए एक मजबूत रक्षा सहयोगी तलाश रहा है। वहीं तुर्की भी अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए एक प्लेटफॉर्म की तलाश कर रहा है। ऐसे बांग्लादेश उसे सबसे बेस्ट जगह प्रतीत हो रही है, जहां से वो भारत को दो तरफ से घेरने के मंसूबे पर काम कर सकता है।
मुस्लिम आबादी का फायदा उठाना चाहता है तुर्की
तुर्की को पता है कि दक्षिण पूर्व एशिया में भारत सबसे बड़ी ताकत है और उसे घेरने के लिए बांग्लादेश और पाकिस्तान से बेहतर प्लेटफॉर्म कुछ और नहीं हो सकता है। क्योंकि ये दोनों ही देश मुस्लिम बहुसंख्यक आबादी वाले हैं। ऐसे में इस्लामिक कट्टरता को फैलाने के लिए तुर्की इन दोनों ही देशों को टार्गेट कर रहा है।
इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध: चार साल बाद भी नहीं थम रही जंग, ट्रंप ने पुतिन को ठहराया जिम्मेदार
नाटो का है सदस्य
तुर्की के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो ये नाटो का सदस्य है, हालांकि, इसकी रूस के साथ भी निकटता है। इसने रूस से एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदे हैं, जिसको लेकर नाटो के साथ इसकी तनातनी भी होती रही है।

















