राजस्थान के कोटा जिले के बोरखेड़ा इलाके में स्थित बख्शी स्प्रिंगडेल स्कूल एक विवाद के चलते सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की प्रार्थना सभा के दौरान कुछ हिंदू छात्रों को इस्लामिक ‘कलमा’ पढ़ते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है।
बजरंग दल के जिला अध्यक्ष योगेश नरवाल ने कहा कि यह बच्चों की धार्मिक आज़ादी पर हमला है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। स्कूल के संचालक विनीत बक्शी ने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो पुराना है और स्कूल के वार्षिकोत्सव के समय रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने कहा कि स्कूल में पिछले 30 वर्षों से “सर्व धर्म प्रार्थना” की परंपरा रही है, जिसमें सभी धर्मों की प्रार्थनाएं शामिल की जाती हैं। बक्शी ने यह भी कहा कि वे भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हैं और उनके पिता तीन युद्धों में भाग ले चुके हैं।
यह भी पढ़ें-
इस्लाम अपनाओ, मिलेगी ऐशो-आराम की जिंदगी”, जिहादी नेटवर्क का ऐसे हुआ खुलासा
कार्रवाई
विवाद बढ़ने के बाद शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। एक जांच समिति का गठन किया गया, जिसने विद्यालय पहुंचकर प्रार्थना सभा की रिकॉर्डिंग देखी और विद्यार्थियों से बातचीत की। विभाग का कहना है कि विद्यालय में सभी धर्मों की प्रार्थनाएं करवाई गईं ताकि छात्र एकता और भाईचारे का संदेश समझ सकें। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट होगा कि विद्यालय प्रबंधन ने कोई त्रुटि की है या नहीं। प्रशासन की ओर से भी फिलहाल शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
















