‘‘बिना एनआरसी के बंगाल नहीं बच सकता, हिन्दुओं को जागना होगा’’– डॉ. सुकांत मजूमदार 
July 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम साक्षात्कार

‘‘बिना एनआरसी के बंगाल नहीं बच सकता, हिन्दुओं को जागना होगा’’– डॉ. सुकांत मजूमदार 

भारतीय जनता पार्टी की प. बंगाल इकाई  के अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार कहते हैं कि पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में हिन्दुओं की स्थिति बहुत ही खराब है। हिन्दू घुुट घुटकर जीने को मजबूर हैं।

Written byअश्वनी मिश्रअश्वनी मिश्र
Apr 29, 2025, 11:41 am IST
in साक्षात्कार

भारतीय जनता पार्टी की प. बंगाल इकाई  के अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार कहते हैं कि पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में हिन्दुओं की स्थिति बहुत ही खराब है। हिन्दू घुुट घुटकर जीने को मजबूर हैं। आने वाले चुनाव में अगर राज्य के लोगों ने सही निर्णय नहीं लिया तो बंगाल में हिन्दुओं की स्थिति क्या होगी, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। पाञ्चजन्य के  विशेष संवाददाता अश्वनी मिश्र   ने उनसे मालदा-मुर्शिदाबाद में इस्लामिक हिंसा सहित समूचे राज्य के विभिन्न प्रासंगिक विषयों पर विस्तृत बात की। प्रस्तुत हैं बातचीत के संपादित अंश – 

पश्चिम बंगाल जल रहा है। हिंसा, अराजकता अपने चरम पर है। मुर्शिदाबाद और मालदा में हुई इस्लामिक हिंसा इसकी गवाह है। राज्य के बिगड़ते हालात पर आप क्या कहेंगे?
देखिए, मुर्शिदाबाद के धुलियान में हिन्दुओं पर जो हिंसा हो रही है, वह एकतरफा है। यह अल्पसंख्यक हिन्दुओं के ऊपर बहुसंख्यक मुसलमानों का अत्याचार है। मुर्शिदाबाद से रात के अंधेरे में हजारों हिन्दू परिवार अपना घर, दुकान, मकान सब छोड़कर जान बचाकर पलायन करने को मजबूर हुए हैं। ममता राज में हालत यह है कि अपने ही देश में शरणार्थी शिविर में आश्रय लेने को वे मजबूर हुए हैं। आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल के हिन्दू शरणार्थी हुए हैं। यह ममता बनर्जी की करतूतों का पाप है। आने वाले चुनाव में राज्य की जनता ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को इस पाप की सजा जरूर देगी। जिस तरीके इन इलाकों की असहाय महिलाओं, गरीब मजदूरों के साथ अत्याचार हुआ है, वह असहनीय है। मैं आपके माध्यम से देश को बताना चाहता हूं कि इन इलाकों में इस्लामिक कट्टरपंथी हिन्दू महिलाओं से ये कहते हैं कि हमारे साथ चलो, नहीं तो तुम्हारे पतियों को मार देंगे। तुम लोगों ने हिन्दू घर में जन्म लिया है, इसलिए  तुम्हें जीने नहीं देंगे। यह उस राज्य के हालात हैं, जहां एक महिला मुख्यमंत्री है।

 धुलियान के पीड़ित हिन्दू कहते हैं कि ‘केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन ने कानून बनाया है, उसमें हमारा क्या दोष? मुसलमानों ने हमारा पूरा जीवन ही तहस-नहस कर दिया।’ भाजपा ऐसे परिवारों के संरक्षण के लिए क्या कदम उठाने वाली है? 
हम उन सभी हिन्दू परिवारों के साथ खड़े हैं, जिन्हें इस्लामिक हिंसा का सामना करना पड़ा है। हमारे कार्यकर्ता हर स्तर पर उनकी मदद कर रहे हैं। पीड़ित हिन्दू परिवारों को हम कोई भी असुविधा नहीं होने देंगे। साथ ही मैं ये कहना चाहता हूं कि यहां के अराजक तत्वों ने इस कानून को हिन्दू विरोध में तब्दील कर दिया, क्योंकि यहां भी तो वक्फ की संपत्ति पर कुछ लुटेरे कुंडली मारकर बैठे हुए हैं तो वे भी इस कानून की जद में आएंगे ही। इसलिए माहौल ऐसा पैदा कर दो कि कोई इस संपत्ति को छू न पाए। यह दंगा-फसाद उसी कड़ी का हिस्सा है। दूसरी बात, हिन्दू समाज पर जो अत्याचार मुर्शिदाबाद में हो रहा है, वह आज बंगाल की नियति बन चुका है। जहां भी हिन्दू कम होते जा रहे हैं, वहां इस तरीके की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कट्टरपंथियों को सिर्फ हिन्दुओं पर अत्याचार का बहाना चाहिए। इस बार वक्फ बहाना है। निश्चित रूप से ममता सरकार ऐसे उपद्रवियों को संरक्षण देती है। आज पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं की हालत बहुत ही खराब है। जब तक यहां ममता बनर्जी की सरकार है तब तक बंगाल में हिन्दू दोयम दर्जे का नागरिक है। मैं एक बात दावे के साथ कहता हूं कि अभी जो वक्फ कानून के विरोध में दंगाई नजर आए हैं, उनको इस कानून के बारे में एक लाइन की भी जानकारी नहीं है। बस ऐसे अराजक तत्वों को झूठी बातें बोलकर, बहकाकर हिंसा के लिए उकसाया जा रहा। बंगाल में यह कई सालों से चल रहा है। इस समस्या के निराकरण के लिए बंगाल में हिन्दू समाज को एकत्रित होना पड़ेगा, तभी दंगाइयों से मुकाबला करके उनका इलाज कर पाएंगे।

जिन-जिन जगहों पर दंगा-फसाद हुआ वहां के हिन्दू बहुत डरे हुए हैं। कट्टरपंथी लगातार धमकी दे रहे हैं कि ‘जब तक तुम्हारा बाप (बीएसएफ) है तब तक ही तुम सुरक्षित हो। जैसे ही यहां से बीएसएफ के जवान जाएंगे, हम फिर तुम लोगों को काटेंगे।’ ऐसे में धुलियान के हिन्दू इलाके में बीएसएफ कैंप की मांग कर रहे हैं। क्या इस विषय में आपकी संबंधित एजेंसियों से कोई बात हुई है? 
हां, मेरी भी पीड़ितों से जब बात हुई तो उन्होंने यह मांग रखी है। इसके बारे में मैंने माननीय राज्यपाल जी को बताया और देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को भी अवगत कराया है। इसके अलावा पीड़ित परिवारों को राज्य के डीजीपी से भी मिलवाकर उनके दर्द को प्रशासन तक पहुंचाया। सभी पीड़ितों की एक ही मांग है कि हमें बीएसएफ कैंप चाहिए। इसके बिना यहां पर हिन्दू रह ही नहीं सकते। और यह सच्चाई भी है। आज इन इलाकों में हिन्दू असुरक्षित हैं। कब उसके घर, दुकान, खेत को लूटकर जला दिया जाएगा, कुछ नहीं कह सकते। लेकिन एक सच यह भी है कि इस सबके बावजूद बीएसएफ कैंप के लिए राज्य सरकार जगह नहीं दे रही है, क्योंकि यहां की सरकार नहीं चाहती कि हिन्दू सुरक्षित रहें।

 राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती हैं कि जब-जब चुनाव आने को होता है, भाजपा दंगा-फसाद की राजनीति शुरू कर देती है। वह तो यह भी कहती हैं कि भाजपा और बीएसएफ मिलकर बंगाल में अराजकता की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं। इस पर आप क्या कहेंगे?
ममता बनर्जी झूठ बोलने में बड़ी माहिर हैं। वह अपने बचाव के लिए कुछ भी आरोप मढ़ सकती हैं। अभी उन्होंने कहा था कि बीएसएफ ने पत्थरबाजी करवाई। इस बात को लेकर बंगाल पुलिस प्रशासन ने उच्च न्यायालय में रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन उसी पुलिस ने अदालत में जो हलफनामा दिया, उसमें यही पुलिस ममता बनर्जी को झूठा साबित करती दिखती है। राज्य की जनता सब देख रही है कि दंगे की राजनीति कौन कर रहा है। कौन बंगाल में आग लगा रहा है। तुष्टीकरण की राजनीति कौन कर रहा है। भाजपा विकास की राजनीति करती है। समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और उसके उन्न्यन के लिए काम करती है। गांव-गरीब और महिलाओं को संपन्न बनाने के लिए काम करती है। भाजपा हमेशा हिन्दुओं एवं पीड़ितों के पक्ष में रही है। हिन्दुओं पर किसी भी प्रकार अत्याचार होता है तो सबसे पहले भाजपा के लोग ही पहुंचते हैं। चुनाव जीतेंगे तब भी और हारेंगे तब भी हम हिन्दुओं के साथ रहेंगे।

सीमावर्ती जिला मुर्शिदाबाद में हिन्दू अब ना के बराबर रह गया है। क्या कहेंगे?
जो कुछ हिन्दू परिवार बचे भी हैं, वे भी घुट-घुट कर जीने को मजबूर हैं। चारों तरफ बांग्लादेश की सीमा है। बांग्लादेशी घुसपैठ से लेकर अवैध हरकतों तक का यह ठिकाना बन चुका है। ऐसे में इस इलाके से हिन्दुओं का पलायन देश के लिए भी गंभीर संकट का विषय है। राज्य में भाजपा की सरकार आने दीजिए। इसके बाद हम इसका इलाज सही तरीके से करेंगे। हमें सब पता है कि चीजें कानून के दायरे में रहकर कैसे ठीक होती हैं। उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में चीजें ठीक हुई हैं ना। इसलिए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो ‘सेफ’ रहोगे। एक और बात, आजादी के समय से ही मालदा और मुर्शिदाबाद में हिंसा होती रही है। इन इलाकों के मुसलमानों के पूर्वजों ने देश के बंटवारे के समय पाकिस्तान के पक्ष में वोट दिया था। इसके बाद बांग्लादेश से भी इनका जुड़ाव रहता ही है। ऐसे में समझ सकते हैं कि यहां के कट्टरपंथियों की क्या मानसिकता रहती होगी।

आज पश्चिम बंगाल के कई जिलों की भौगोलिक स्थिति बिल्कुल बदल गई है। यहां हिन्दू या तो ना के बराबर रह गए हैं या जिन इलाकों में हैं, वहां पलायन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे कौन-कौन से इलाके हैं जहां भौगोलिक स्थिति बड़ी तेजी के साथ बदल रही है, वे तस्करी एवं अवैध धंधों का केंद्र बनते जा रहे हैं?
बांग्लोदश से राज्य के जिन इलाकों की सीमा लगती है, वहां स्थितियां बड़ी तेजी के साथ बदल रही हैं। जैसे मुर्शिदाबाद, मालदा, और उत्तर दिनाजपुर का एक बहुत लंबा क्षेत्र है। आप उत्तर में चले जाएं तो नदिया क्षेत्र की डेमोग्राफी बहुत खराब हो गई है। उत्तर और दक्षिण 24 परगना क्षेत्र में भी स्थिति इस कदर खराब है कि जो हिन्दू बचे हैं, उनका रहना दूभर है। मुसलमान यहां बहुसंख्यक हो चुके हैं। इसमें एक बड़ी संख्या बांग्लादेशी घुसपैठियों की ही है। मेरा मानना है कि जो स्थिति आज इन इलाकों की है, ऐसे में एनआरसी ही पश्चिम बंगाल को बचा सकता है? बिना एनआरसी के बंगाल नहीं बच सकता। बंगाल की जनसांख्यिकी बहुत तेजी से बदल रही है। इसके पीछे की वजह पिछली सेकुलर सरकारें रहीं। दूसरी बात, इन जगहों पर हिन्दुओं ने जनसंख्या नियंत्रण किया लेकिन मुसलमानों ने जनसंख्या को अंधाधुंध बढ़ाया। लेकिन इसके बारे में कोई बात नहीं करता। सरकार ने कहा कि दो से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए। इस कानून को हिन्दुओं ने तो मान लिया पर मुसलमानों ने नहीं माना, जिसके कारण उनकी संख्या बढ़ती चली जा रही है। हिन्दुओं की घटती संख्या और मुसलमानों का बढ़ता वोट बैंक एक बड़ी समस्या है। मुझे लगता है कि आने वाले समय में हिन्दुओं की वोट की शक्ति बढ़ा देनी चाहिए। मैं आगाह करना चाहता हूं कि अगर इन इलाकों में इसी तरह की स्थिति रही तो ये इलाके भारत में ही रहते हुए पाकिस्तान बन जाएंगे।

चोर तबरेज या गोहत्यारे अखलाक को लेकर देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न की गई थी। ऐसा माहौल बनाया गया था कि मुस्लिम समाज असुरक्षित है। इंडी गठबंधन के नेताओं का हुजूम तबरेज और अखलाक के घर लगा रहता था लेकिन मुर्शिदाबाद में चंदन और उनके पिता हरगोविंद दास की निर्मम हत्या पर इनके मुंह सिले हुए हैं। इन दोहरे चरित्र वाले नेताओं पर क्या कहेंगे?
इंडी गठबंधन की इसी दोहरी राजनीति के कारण देश की जनता ने बार-बार इन्हें नकारा है। इन लोगों ने सेकुलरिज्म का चश्मा पहन रखा है। इन्हें चंदन की मौत नहीं दिखती लेकिन अन्य समुदाय का व्यक्ति मरता है तो ये रोते हैं। इनके लिए चंदन और उनके पिता की मौत सेकुलर मौत है। लेकिन किसी मुस्लिम के साथ हुई घटना पर ये आसमान सिर पर उठा लेते हैं। हिन्दुओं के पक्ष में भाजपा के अलावा और कोई नहीं है। हिन्दुओं को भाजपा के पक्ष में आना चाहिए। यह एकत्रीकरण देश एवं दुनिया के लिए बहुत ही जरूरी है।

पश्चिम बंगाल में आज स्थिति क्या है?
पश्चिम बंगाल इस समय बहुत कठिन स्थिति में है। जो भी यहां घटित होगा वही पूरे प्रदेश का भविष्य तय करेगा। अगले चुनाव में जो भी निर्णय यहां के लोग लेंगे उसी पर निर्भर होगा कि राज्य में हिन्दू रहेंगे या 50 साल के बाद पश्चिम बंगाल के बाहर उनकी नाम मात्र की पहचान रह जाएगी।

 

Topics: ममता बनर्जीपाञ्चजन्य विशेषमालदा-मुर्शिदाबादहिन्दुओं को जागना होगाहिन्दू घुुट घुटकर जीने को मजबूरवक्फ संशोधन ने कानूनइस्लामिक हिंसा का सामनामुर्शिदाबाद में हिन्दू
अश्वनी मिश्र
अश्वनी मिश्र
@kashmirashwaniअश्वनी मिश्र भारत की सबसे पुरानी और व्यापक रूप से प्रसारित राष्ट्रवादी हिंदी साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. देश के ज्वलंत मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्ट करने के साथ ही मुख्य रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा एवं राजनीतिक मुद्दों के बारे में लिखते हैं. जम्मू—कश्मीर, पश्चिम बंगाल एवं आतंकरोधी घटनाक्रम विशेष रुचि के क्षेत्र हैं. देश की विभिन्न राजनीतिक घटनाओं पर तीक्ष्ण नजर रखते हुए उनका समग्र विश्लेषण पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट स्थान रखता है। भारतीय राजनीति, समाज, खेल, मानवाधिकार क्षेत्र की विशिष्ट विभूतियों से निरंतर साक्षात्कार और चर्चा उनके पत्रकारीय अनुभव को मजबूत बनाती हैं. उनके अनेक आलेखों पर देश के राजनीतिक गलियारों में एक नरैटिव खड़ा हुआ. विभिन्न प्रासंगिक विषयों की रिपोर्ट और आलेखों को संसद के पुस्तकालय में संग्रहणीय तौर पर शामिल किया गया. बंगाल की चुनावी हिंसा की ग्राउंड रिपोर्ट एवं उसके पहले की अनेक हिंसाओं में पीड़ितों के जीवंत साक्षात्कार देशभर में सराहे गए. सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थित विशेष दर्जा रखती है. [Read more]
Share13TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

तुर्किये में डॉक्टरों पर एक्शन

तुर्किये में सिजेरियन डिलीवरी कराने वाले 100 डॉक्टर सस्पेंड? क्यों उठाया ये कदम, कैसे मचा बवाल?

अयोध्या में स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज और श्री कृष्ण मोहन मीडिया को उन वस्तुओं को दिखाते हुए, जिनके बारे में कहा गया कि वे गायब हैं।

असहज अवश्य किन्तु आस्था अडिग

आस्था को लांछित करने का कुचक्र

अयोध्या में आस्था का सागर (फाइल चित्र)

आस्था पर चोट सही, नीयत में खोट नहीं!

असत्य का नहीं होता अस्तित्व6 जुलाई को अयोध्या में आयोजित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक में उपस्थित सदस्य

असत्य का नहीं होता अस्तित्व

पश्चिम बंगाल: ऋतब्रत गुट ने घोषित की TMC की नई जिला इकाइयां… देखते रह गईं ममता बनर्जी! 

Load More

ताज़ा समाचार

समान नागरिक संहिता के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रतिवेदन सौंपा।

MP में लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन

सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा

मुंबई आतंकी हमले को कांग्रेस हिंदू टेरर का रंग देना चाहती थी, ISI और कांग्रेस के बीच फिक्स्ड मैच था : सुधांशु त्रिवेदी

सुधांशु त्रिवेदी और राहुल गांधी

वायनाड में आपदा और सांसद देश से गायब, घोर असंवेदनशीलता दर्शाने वाला गांधी परिवार माफी मांगे : भाजपा

प्रतीकात्मक चित्र

पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा मोहम्मद अहद गिरफ्तार, शहजाद भट्टी कनेक्शन सामने आया

अश्लील सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर इंस्टाग्राम ने भारत सरकार को दिया जवाब, जानिये क्या है मामला?

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

US-Iran War: ट्रंप ने कहा-होर्मुज को अपने कंट्रोल में लेगा अमेरिका, जहाजों से वसूलेगा 20 फीसदी शुल्क

तुर्किये में डॉक्टरों पर एक्शन

तुर्किये में सिजेरियन डिलीवरी कराने वाले 100 डॉक्टर सस्पेंड? क्यों उठाया ये कदम, कैसे मचा बवाल?

श्रीजगन्नाथ मंदिर में संपन्न हुई राजप्रसाद बिजे नीति, गजपति महाराज को दी गई महाप्रभु के स्वस्थ होने की सूचना

Explainer: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति का नाम है E-20, अन्नदाता से ऊर्जादाता बनने की शुरुआत

supreme court

काशी, मथुरा और संभल मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के समझौते प्रस्ताव से दोनों पक्षों ने किया इनकार

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies