चैत्र शुक्ल प्रतिपदा: राष्ट्रीय अस्मिता की प्रतीक तिथि
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

राष्ट्रीय अस्मिता की पर्याय है चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पावन तिथि

हिन्दू धर्म में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को स्वयंसिद्ध अमृत तिथि माना गया है।

Written byपूनम नेगीपूनम नेगी
Mar 30, 2025, 02:09 pm IST
in भारत

स्वामी विवेकानन्द ने कहा था, ‘’यदि हमें गौरव से जीने का भाव जगाना है, अपने अन्तर्मन में राष्ट्र भक्ति के बीज को पल्लवित करना है तो राष्ट्रीय तिथियों का आश्रय लेना होगा; कारण कि विदेशी तिथियों पर आश्रित रहने वाला समाज अपना आत्म गौरव खो बैठता है।‘’ हिन्दू धर्म में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को स्वयंसिद्ध अमृत तिथि माना गया है। यानी वर्षभर का सबसे उत्तम दिन। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार सृष्टि रचयिता ब्रह्माजी ने धरती पर जीवों की रचना के लिए इसी शुभ दिन का चयन किया था और एक अरब 97 करोड़ 39 लाख 49 हजार 109 वर्ष पूर्व इसी दिन समूचे जीव जगत की रचना की थी। इसीलिए देश के सनातन हिन्दू धर्मावलम्बी इस पुण्य तिथि को भारतीय नववर्ष के रूप में अत्यंत गौरव से हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस तिथि के साथ हमारी राष्ट्रीय अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान बेहद गहराई से जुड़ी हुई है। हम भारतीयों के सभी सामाजिक उत्सव, पर्व-त्योहार व महापुरुषों की जयंतियां आज भी भारतीय कालगणना के हिसाब से ही मनायी जाती हैं। इसे सुखद संयोग कहें या वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले हमारे ऋषियों का दूरदर्शी चिंतन कि उन्होंने चैत्र मास की इस पुनीत प्रतिपदा तिथि को मां शक्ति की आराधना से जोड़कर और देवत्वपूर्ण बना दिया। इस वर्ष भारतीय नववर्ष / नवसंवत्सर (विक्रमी संवत 2082) का शुभारम्भ 30 मार्च से हो रहा है। इस सुअवसर पर प्रस्तुत हैं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और भारतीय नवसंवत्सर से जुड़े विविध महत्वपूर्ण पौराणिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक सन्दर्भ; ताकि हमारी युवा पीढ़ी भारत की अमूल्य परम्पराओं की वैज्ञानिकता को जानकर उनका अनुसरण कर सके।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से जुड़ी भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियां

शास्त्रीय मान्यता के अनुसार लोकपालक श्रीहरि विष्णु ने सृष्टि के प्रथम जीव के रूप में इसी दिन मत्स्यावतार लिया था। त्रेता युग में लंका विजय के बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक इसी शुभ दिन हुआ था। द्वापर काल में महाभारत के युद्ध में विजय के उपरान्त धर्मराज्य युधिष्ठिर भी इसी दिन राजगद्दी पर बैठे थे। कालांतर में इसी विशेष तिथि को ही सिंधी समाज के महान संत झूलेलाल का जन्म हुआ था जो वरुण देव के अवतार माने जाते हैं। सिख परंपरा के द्वितीय गुरु अंगददेव का जन्म भी इसी पावन दिन हुआ था। हिन्दू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी मुगल आक्रांतों को परास्त कर चैत्र प्रतिपदा की पुनीत तिथि को हिन्दू पदशाही का भगवा विजय ध्वज लहराकर हिंदवी साम्राज्य की नींव रखी थी। समाज से आडम्बरों का विनाश करने के लिए स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना के लिए चैत्र प्रतिपदा का तिथि निर्धारित की थी। इतना ही नहीं, देश की एकता, अखंडता एवं एकात्मता के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना करने वाले डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी इसी दिन हुआ था।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और भारत का अप्रतिम खगोलशास्त्र

भारत के महान खगोलशास्त्रियों ने तारों, ग्रहों, नक्षत्रो, चाँद, सूरज आदि की गति का गहन अध्ययन कर छह ऋतुओं और 12 महीनों पर आधारित जिस भारतीय पांचांग का निर्धारण किया था, वह वाकई अद्भुत है। आज भी इसका कोई सानी नहीं है। महान गणितज्ञ भास्कराचार्य ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक दिन, महीना और वर्ष की गणना करते हुए प्रथम भारतीय पंचांग की रचना की थी। इस भारतीय कैलेंडर की गणना का आधार सूर्य के स्थान पर चंद्रमा की गति को बनाया जाना उनकी दूरदृष्टि का परिचायक है। चंद्रमा को गणना का आधार बनाने का उनका आधार यह था कि उस समय सूर्य की रोशनी में नक्षत्रों को देखने का कोई साधन नहीं था; जबकि रात के समय नक्षत्रों से होकर गुजरते चंद्रमा की गति को देखकर अनपढ़ आदमी भी समय व तिथि का अनुमान सहज ही सकता था। यह कालगणना युगों बाद भी पूरी तरह सटीक साबित हो रही है। यह इतनी सामंजस्यपूर्ण है कि तिथि वृद्धि, तिथि क्षय, अधिक मास, क्षय मास आदि व्यवधान उत्पन्न नहीं कर पाते, तिथि घटे या बढ़े, लेकिन सूर्यग्रहण सदैव अमावस्या को होगा और चन्द्रग्रहण सदैव पूर्णिमा को ही होगा। हमारे खगोलशास्त्रियों ने इस कालगणना के आधार पर दिन-रात, सप्ताह, पखवारा, महीने, साल और ऋतुओं का निर्धारण किया और 12 महीनों और छह ऋतुओं के पूरे एक चक्र यानी पूरे वर्ष की अवधि को “संवत्सर” का नाम दिया था।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को हुआ विक्रमी व शक संवत का शुभारंभ

गौरतलब हो कि देश में विक्रमी संवत का शुभारम्भ चैत्र प्रतिपदा की तिथि को ही हुआ था। कहा जाता है कि आज से 2080 वर्ष पूर्व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन उज्जैन (उज्जयिनी) के नरेश महाराज विक्रमादित्य ने विदेशी आक्रांता शकों से भारतमाता की रक्षा की और शक, यवन, हूण, पारसिक तथा कंबोज देशों पर अपनी विजय ध्वजा फहराई। उसी महाविजय की स्मृति में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को विक्रम संवत का शुभारम्भ हुआ। अपने नाम की संवत चलाने के लिए विक्रमादित्य ने शास्त्र विहित परम्परा का पालन करते हुए राष्ट्र के सभी नागरिकों का कर्ज अपने कोष से चुकाया था। ऐसा उदाहरण दुनिया के इतिहास में कोई दूसरा नहीं मिलता। धन्वंतरि जैसे महान वैद्य, वराहमिहिर जैसे महान ज्योतिषी और कालिदास जैसे महान साहित्यकार को अपने राजसभा के नवरत्नों में शुमार करने वाले भारतीय इतिहास के इस यशस्वी शासक की गणना ऐसे शूरवीर, प्रजावत्सल, न्यायप्रिय व संस्कृति प्रेमी कुशल प्रशासक के रूप में होती है, जिसकी विद्वता व साहस की अनेक कहानियां आज भी भारतीय जनमानस में प्रचलित हैं। ज्ञात हो कि इसी चक्रवर्ती सम्राट द्वारा शुरू की गयी विक्रमी संवत की सर्वग्राहृयता का मूल कारण इसका किसी संकुचित विचारधारा या किसी देवी, देवता, महापुरुष, जाति अथवा संप्रदाय विशेष के नाम के स्थान पर विशुद्ध रूप से प्रकृति के खगोलशास्त्रीय सिद्धातों पर आधारित होना है।

भारतीय नववर्ष का आध्यात्मिक व प्राकृतिक उल्लास

वसंत ऋतु के खुशनुमा वातावरण में चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को विभिन्न रूपों में होने वाला हिन्दु नववर्ष का अयोजन भारत की ऋषि संस्कृति की वैज्ञानिक दृष्टि का तो परिचायक है ही, इसके विविध रूप रंग हमारी बहुरंगी उत्सवधर्मिता के भी प्रतीक हैं। उत्तर भारत में इस अवसर पर नवरात्रों में देवी मंदिर गुंजायमान दिखते हैं, “मानस” व “सप्तशती” पाठ की धूम रहती है। दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक इसे “युगादि पर्व”(युग†आदि- नये युग की शुरुआत) के रूप में मनाया जाता है। कश्मीर में “नवरेह” सिन्ध में “चेटीचंड उत्सव”,पूर्वोत्तर के असम में “बिहू”(नयी फसल का पर्व) तथा महाराष्ट्र में इस दिन को “गुड़ी पड़वा” के रूप में मनाया जाता है।

वर्ष प्रतिपदा प्राकृतिक रूप से अत्यधिक समृद्ध है। इस समय प्रकृति का नवश्रृंगार देखते ही बनता है। समूची प्रकृति नवपल्लव धारण कर नवसंरचना के लिए ऊर्जस्वित दिखती है। मानव,पशु-पक्षी, यहां तक कि जड़-चेतन प्रकृति भी प्रमाद और आलस्य को त्याग सचेतन हो जाती है। पुरातनता व जड़ता का त्याग व नवीनता व सक्रियता का स्वागत। यही है इस पर्व का मूल आधार, इसका गूढ़ संदेश। इसी समय पहाड़ों में बर्फ पिघलने लगती है। आमों पर बौर आ जाता है। प्रकृति की हरीतिमा नवजीवन का प्रतीक बनकर हमारे जीवन से जुड़ जाती है। यही वह समय होता है जब फसल पक जाती है। इस समय किसानों के चेहरे पर उनके मेहनत का फल मिलने की खुशी देखने वाली होती है। चैत्र मास में पेड़-पौधों पर नई पत्तियों आ जाती हैं। खेत खलिहानों में नया अनाज भी तैयार हो जाता है जिसका उपयोग सभी देशवासी वर्षभर करते हैं। हमारे अन्नदाता प्रसन्न रहें, धरती माता की उर्वरता को कोई कुदृष्टि न लगे, सभी देशवासियों का स्वास्थ्य उत्तम बना रहे, कोई आपदा-महामारी न आये, पूरे वर्ष में आने वाले सुख-दुःख सभी मिलकर झेल सकें, इन्हीं शुभभावों के साथ भारतीयता का यह नववर्ष मनाया जाता है।

स्वास्थ्य संचेतना का संदेश देता है “गुड़ी पड़वा”

अन्याय पर न्याय और विकार पर संयम की विजय के प्रतीक रूप में मराठी समाज द्वारा वर्ष प्रतिपदा के स्वागत में मनाया जाने वाला “गुड़ी पड़वा” पर्व स्वास्थ्य संचेतना का भी अनूठा संदेश देता है। हम पृथ्वीवासी सृष्टि के पालनहार सूर्यदेव की तेजस्विता को अपने भीतर धारणकर ऊर्जावान बन सकें; इस कामना के साथ इस दिन सूर्य को जल चढ़कर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सुंदरकांड, रामरक्षास्तोत्र और देवी भगवती के मंत्रजप भी किये जाते हैं। इस दिन गुड़ी (ध्वजा) पूजन का भी विशेष महत्व होता है। गुड़ी पड़वा के दिन श्रीखंड, पूरणपोली और नीम के विचित्र संयोग से निर्मित अनूठा नैवेद्य (प्रसाद) चढ़ाकर आरोग्य, समृद्धि और पवित्र आचरण की कामना की जाती है। शरीर विज्ञानियों का कहना है कि इस प्रसाद का निराहार सेवन करने से मानव निरोगी बना रहता है क्यूंकि इस पेय में मिली वस्तुएं स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आरोग्यप्रद होती हैं। महाराष्ट्र में इस अवसर पर पूरनपोली या मीठी रोटी बनाई जाती है। इसमें गुड़, नमक, नीम के फूल, इमली और कच्चा आम आदि चीजें मिलायी जाती हैं। गुड़-मिठास का, नीम के फूल तिक्तता का और इमली व आम जीवन का खट्टे-मीठे स्वाद चखने का प्रतीक है। इस दिन घर-घर में विजय के प्रतीक स्वरूप गुड़ी लटकायी जाती है। इस गुड़ी को लकड़ी की छड़ के ऊपरी सिरे पर तांबा आदि शुभ धातु के लोटे का मुखौटा बनाकर उसे नवीन वस्त्राभूषण से सजाया जाता है। पारम्परिक मराठी परिवारों में इस विजय पताका को सजाने का आकर्षण देखते ही बनता है।

Topics: हिंदू त्योहार और परंपराएंसांस्कृतिक महत्व नववर्षछत्रपति शिवाजी महाराजस्वामी विवेकानन्दमर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्टचैत्र शुक्ल प्रतिपदाभारतीय नववर्ष 2025गुड़ी पड़वा 2025स्वामी विवेकानंद के उद्धरण
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

समरस समाज के शाश्वत आधार : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम

देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र

‘टीपू सुल्तान ने 75000 हिंदुओं का कत्ल किया, उसकी तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करना गलत’- CM देवेंद्र फडणवीस

प्रतीकात्मक चित्र

बैंक्वेट हॉल के वॉशरूम पर छत्रपति शिवाजी महाराज और रानी पद्मावती की तस्वीरें, भड़के यूजर्स, Video Viral

Chhatrapati Shivaji Maharaj

आज भी क्यों ज़रूरी हैं छत्रपति शिवाजी महाराज? जानिए उनकी कालजयी प्रासंगिकता

तानाजी मालुसरे

भगवा की विजय और महारथी तानाजी मालुसरे की पूर्णाहुति

अपनी विरासत : सच्ची उपासना

Load More

ताज़ा समाचार

Donald trump gulf War

ईरान नीति पर ट्रंप को बड़ा झटका: हाउस ने 215-208 से पास किया वॉर पावर्स रेजोल्यूशन, क्या लगेगी मनमानी पर रोक?

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

आज का राशिफल

4 जून का राशिफल : किस्मत देगी साथ या आएगी चुनौती, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’, 72 घंटे में 362 गिरफ्तार

कोर्ट का फैसला

‘प्राइड मंथ’ से पहले ऑस्ट्रेलिया से आया एक चौंकाने वाला फैसला

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

8 जून को इंडी गठबंधन की बैठक : अस्तित्व बचाने जुटेंगे 17 विपक्षी दल! क्या अंदरूनी कलह पर होगा मंथन!

former wipro employee alleges forced conversion

नासिक TCS के बाद Wipro में जबरन कन्वर्जन! पूर्व कर्मचारी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, मुस्लिम सहकर्मी पर लगाए आरोप

supreme court

न्यायालय के आलोक में बेटी का अधिकार!

RSS Sangh Shiksha Varg Prayagraj Samajik Samrasata

125 गांव, हाथों में थैले और 5000 रोटियां: संघ शिक्षा वर्ग ने पेश की समरसता की मिसाल, घर-घर चूल्हों तक पहुंचा राष्ट्रवाद

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies