बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर मंडरा रहे खतरे के बीच BNP सरकार ने हिन्दुओं को दुर्गा पूजा की बधाई दी और शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी की तरफ से उसके महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दावा किया कि हमारी पार्टी जिस तरह से आपके साथ हर मुश्किल आपके साथ खड़े थे उसी तरह से भविष्य में आपके साथ खड़े रहेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, मिर्जा फखरुल ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में दुर्गा पूजा मंडप का दौरा करने के बाद ये टिप्पड़ियां कीं। मिर्जा फखरुल ने शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट को राक्षसी शक्ति का पतन करार दिया। साथ ही कहा कि देवी दुर्गा राक्षसी शक्तियों का वध करके लोगों के बीच भाईचारा और सद्भाव स्थापित करने के लिए धरती पर अवतरित हुई हैं। वह प्रतिशोध, घृणा और दुश्मनी से मुक्त प्रेम और करुणा का समाज बनाने के लिए आई हैं। आज हमारे पास ऐसा करने का अवसर है।
इसे भी पढ़ें: हिजबुल्लाह ने इजरायल के सामने घुटने टेके, गाजा की शर्त छोड़कर की युद्धविराम की अपील
इसके साथ ही उन्होंने आवामी लीग का नाम लिए बिना ही मिर्जा फखरुल ने शेख हसीना पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदायों का दोस्त होने का दिखावा करते हैं, लेकिन उल्पसंख्यकों के खिलाफ होने वाली हिंसा में सबसे अधिक शामिल रहे हैं। इसके साथ ही मिर्जा फखरुल ने अल्पसंख्यक समुदाय के पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग सरकार ने की। गौरतलब है कि अगर केवल बांग्लादेश में हुए छात्र आंदोलन की ही बात करें तो जुलाई और अगस्त उसी दौरान ही सबसे अधिक कट्टरपंथियों ने हिन्दुओं पर हमले किए थे। खास बात ये है कि उन दंगों में बीएनपी के ही इस्लामिक कट्टरपंथी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री का बड़ा आरोप, Russia के साथ मिलकर Ukraine से लड़ रहे उत्तर कोरिया के फौजी
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के कुरिगाम जिले में दुर्गा पूजा के पहले दिन ही एक कट्टरपंथी जिहादी ने एक दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश की। हालांकि, समय रहते हिन्दू समुदाय के लोगों पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

















