Pakistan: फौज के विरुद्ध बगावत, सड़कों पर उतरे पश्तून, गोलीबारी में गई 7 की जान
September 12, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

Pakistan: फौज के विरुद्ध बगावत, सड़कों पर उतरे पश्तून, गोलीबारी में गई 7 की जान

अफगानिस्तान सीमा से 40 किलोमीटर अंदर बन्नू नामक शहर में हुए इस प्रदर्शन में 10,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। उन्होंने हाथ में सफेद झंडे लिए हुए थे

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jul 20, 2024, 02:45 pm IST
inविश्व
बन्नू नामक शहर में हुए इस प्रदर्शन में 10,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। उन्होंने हाथ में सफेद झंडे लिए हुए थे

बन्नू नामक शहर में हुए इस प्रदर्शन में 10,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। उन्होंने हाथ में सफेद झंडे लिए हुए थे

प्रदर्शनकारी अफगान सीमा के निकट जमा होकर प्रदर्शन कर रहे थे। वे मांग कर रहे थे कि आतंकवादी बताकर फौज का चाहे जिसे अगवा कर ले जाना गलत है, यह बंद होना चाहिए। लेकिन अचानक पाकिस्तानी फौजी उन पर टूट पड़े और गोलियां चलाने लगे।


पाकिस्तान में पश्तून और सेना एक बार फिर आमने—सामने हैं। पश्तून आबादी ने वहां की बर्बर फौज के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। उसने फौज के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर तीखा प्रदर्शन करके अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

पश्तूनों की इस बगावत को काबू करने के लिए फौज ने गोलियां चला दीं जिससे कई प्रदर्शनकारी मारे गए हैं। अनेक घायल हुए हैं। पश्तूनों की मांग है कि पाकिस्तान की फौज लंबे अरसे से उन पर जैसे अत्याचार करती आ रही है, उसकी सुध ली जाए, ये बंद किया जाए।

पश्तूनों के प्रभाव वाले पूरे क्षेत्र में इस वक्त जबरदस्त तनाव व्याप्त है। फौज वहां गश्त कर रही है और कोशिश कर रही है कि पश्तून बगावत करते हुए सड़कों पर इकट्ठे न हों। लेकिन पाकिस्तान की फौज यह आश्वासन नहीं दे रही है कि वह पश्तूनों पर कहर ढाना बंद करेगी।

पश्तूनों की जबरदस्त बगावत कल अफगान सीमा पर दिखाई दी। पाकिस्तान की फौज के विरुद्ध हजारों की तादाद में पश्तून अफगानी सरहद पर जमा होने लगे और फिर फौज के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। पश्तून इलाके में पाकिस्तानी फौज की सैन्य कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

लेकिन पाकिस्तान की फौज शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे पश्तूनों पर कहर बरपाने से बाज नहीं आई और खुलकर गोलियां चलाने लगी। इस गोलीबारी में सात पश्तूनों के मारे जाने की खबर है, इसके अलावा भी बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की फौज अफगान सरहद से सटे पश्तून इलाकों में आतंकवाद को खत्म करने के नाम पर आम नागरिकों का दमन कर रह है। फौज की इस कार्रवाई का पश्तूनों ने अनेक बार विरोध किया है, लेकिन उस पर इस्लामाबाद ने कभी कान नहीं दिए। त्रस्त पश्तूनों ने कल सड़क पर उतरकर अपनी आवाज उठाने का फैसला किया।

फौजियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। ऐसी भगदड़ मची कि लोग घायल हो गए और सात ने अपनी जान गंवा दी

वे सीमा के निकट जमा होकर नारे लगा रहे थे और बड़े शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। वे मांग कर रहे थे कि आतंकवादी बताकर फौज का चाहे जिसे अगवा कर ले जाना गलत है, यह बंद होना चाहिए। लेकिन अचानक पाकिस्तानी फौजी उन पर टूट पड़े और उन्हें हटाने की गरज से गोलियां चलाने लगे।

पता चला है कि अफगानिस्तान सीमा से 40 किलोमीटर अंदर बन्नू नामक शहर में हुए इस प्रदर्शन में 10,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। उन्होंने हाथ में सफेद झंडे लिए हुए थे और पश्तूनों को शांति से रहने देने के नारे लगा रहे थे।

बन्नू वही क्षेत्र है जहां गत 15 जुलाई को एक फिदायीन हमलावर ने विस्फोटक ले जा रही एक गाड़ी को पाकिस्तानी फौजियों के बीच ले जाकर धमाका कर दिया था। इस घटना में 8 पाकिस्तानी फौजियों की मौत हुई थी।

लेकिन फौज इस घटना से ही, उससे कहीं पहले से पश्तूनों को निशाने पर लिए हुए है। एक पश्तून नागरिक जमालुद्दीन का कहना है कि फौज की यह पश्तून विरोधी कार्रवाई गत 20 साल से ऐसे ही चल रही है। पूरा इलाका अशांत है। उसका कहना है कि फौजी कार्रवाइयों से शांति नहीं आ सकती।

भगदड़ में घायल एक व्यक्ति

पाकिस्तान सरकार 2024 की शुरुआत में यह ऐलान कर चुकी है कि अफगानिस्तान से लगते पश्तून इलाकों में एक अभियान चलाकर हिंसा को खत्म करेगी। लेकिन इसके लिए फौज ने पश्तून आबादी के साथ पहले कोई बात नहीं की थी, न ही उन्हें इस अभियान के बारे में कुछ बताया गया था। इसके बाद से ​ही पश्तूनों के विरुद्ध हिंसा बढ़ गई थी।

फौज की इसी दमनपूर्ण कार्रवाई के विरोध में कल जमा हुए पश्तूनों पर उस वक्त गोलियां चलनी शुरू हो गईं जब प्रदर्शन में इकट्ठे हुए कुछ लोग फौजी अड्डे की दीवारों तक जा पहुंचे। कुछ शरारती तत्व फौजी अड्डे की दीवारों पर पत्थर मारने लगे और फौज विरोधी नारे लगाने लगे। इसके बाद फौजियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। ऐसी भगदड़ मची कि लोग घायल हो गए और सात ने अपनी जान गंवा दी।

प्रदर्शन में शामिल इस सूबे के स्वास्थ्य मंत्री पख्तून यार ने कहा कि फौज ने बेवजह पश्तूनों की भीड़ पर गोलियां चलाईं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि जब रैली चल रही थी तब फौजियों ने हवा में नहीं सीधे उनकी तरफ गोलियां चलाईं। ऐसे शांति नहीं आ सकती। पश्तूनों को लहूलुहान करके वे अशांति पैदा करना चाहते हैं। लेकिन अब पश्तून समाज यह सब और नहीं सहेगा, इसका खुलकर विरोध करेगा।

 

Topics: Protestafghanistanअफगानिस्तानislamabadoppressionarmyafghanpashtunपश्तूनपाकिस्तानpakhtunPakistan
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पाकिस्तान अब क्यों खोज रहा अपनी इस्लाम-पूर्व पहचान?

‘सीजफायर’ के लिए गिड़गिड़ाया था पाकिस्तान

हाफिज जुल्फिकार को गोली मारकर भागता हमलावर

पाकिस्तान में ‘धुरंधर-स्टाइल’ में हत्या : 26/11 के मास्टरमाइंड लखवी के रिश्तेदार हाफिज को मारी गोली, वीडियो में दावा

Sushasan Samvad: जंतर-मंतर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर क्या बोले Gen-Z? सुनिए छात्रों की राय

पंजाब में गुरुद्वारे से अपील करते ग्रंथी

“पाकिस्तान दीयां साजिशां दा शिकार होण तो बचन”: पंजाब के गांवों में गुरुद्वारों से लोगों को ISI के खतरों से कर रहे सचेत

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मेडिकल जांच में फिट पाए गए, वापस रावलपिंडी जेल भेजा गया

Load More

ताज़ा समाचार

आतंक के खिलाफ बड़ी कामयाबी: जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ढेर

ब्रिक्स समिट 2026: नई दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

‘हमें घर जाना है…’ पाकिस्तानी कोर्ट के बाहर रोती रहीं 13-14 साल की हिंदू बहनें, धर्मांतरण-निकाह के आरोप से मचा हड़कंप

गणेश जी को मोदक इतना प्रिय क्यों है? इसके पीछे की आध्यात्मिक मान्यता को जानें

एनआईए (प्रतीकात्मक चित्र)

रांची RSS कार्यालय हमला: पटना के दो फ्लैटों में NIA की छापेमारी, 20 लाख रुपये नकद बरामद

MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

यायावर कायनात काजी और लेखक राहुल नील से चर्चा करते हुए तृप्ति श्रीवास्तव

ओडिशा की उड़ान 2.0 : ‘पूरा जीवन कम है भारत को समझने के लिए’

गणेश चतुर्थी कब है

Ganesh Chaturthi 2026: इस दिन होगी गणपति बप्पा की स्थापना

हरीश रावत, कांग्रेस नेता

पूर्व OSD  पर पड़ी ED रेड के बाद बोले हरीश रावत – मैं लज्जित हूं

Weather Ahmedabad

Ahmedabad Weather: अहमदाबाद में आज फिर बदलेगा मौसम, बारिश और गरज-चमक की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies