दुनिया में सोना खरीदने की होड़
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

दुनिया में सोना खरीदने की होड़

Written byसुमित मेहतासुमित मेहता
Jun 19, 2024, 02:06 pm IST
in विश्व, विश्लेषण

पिछले माह भारत अपना 100 टन सोना वापस ले आया, जो बैंक आफ इंग्लैंड की तिजोरियों में रखा हुआ था। भारत इसके एवज में ब्रिटिश बैंक को शुल्क भुगतान कर रहा था। अब भारत ने न केवल पैसे की बचत की है, बल्कि सोने को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है।

2014 तक भारतीय रिजर्व बैंक का स्वर्ण भंडार 557 टन था, जो अब बढ़कर 822 टन हो गया है। मौजूदा बाजार मूल्यांकन के अनुसार, इस सोने की कीमत लगभग 5.9 लाख करोड़ रुपये (लगभग 70 अरब अमेरिकी डॉलर) है। इस 822 टन सोने में से 308 टन भारत में था, जबकि शेष 514 टन बैंक आफ इंग्लैंड, आईएमएफ आदि के पास रखा गया था। अब बैंक आफ इंग्लैंड से 100 टन सोना वापस लाने के बाद देश में कुल स्वर्ण भंडार 408 टन हो गया है।

दुनिया में उथल-पुथल के बीच कई देशों में सोना खरीद को लेकर होड़ मची हुई है। रुस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से इसमें और वृद्धि हुई है। इनमें प्रमुख और दुनिया के स्वर्ण भंडार वाले शीर्ष 10 देशों में शामिल भारत और चीन ने अपनी सोने की होल्डिंग में क्रमश: 22 टन और 71 टन की वृद्धि की है। इन प्रमुख देशों के अलावा कई अन्य छोटे देश भी हैं, जो इस होड़ में शामिल हैं। इसका प्रमुख कारण है भू-राजनीतिक परिदृश्य, जिसमें दो बातें प्रमुख हैं-

पहला, अमेरिका द्वारा स्विफ्ट (सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशंस) का हथियार की तरह इस्तेसमाल करना और दूसरा, अमेरिकी डॉलर में रखी गई रूस की संपत्ति को अमेरिका द्वारा जब्त करना। अमेरिका की इस हरकत से दुनिया भर के केंद्रीय बैंकरों और सरकारों के मन में डर बैठ गया है कि विषम परिस्थितियों में अमेरिका ही नहीं, कोई भी देश उनकी संपत्तियों को जब्त कर सकता है। इसलिए केंद्रीय बैंकरों और सरकारों को, जिन्होंने अपना विदेशी मुद्रा भंडार अमेरिकी डॉलर और वित्तीय परिसंपत्तियों को डॉलर के रूप में रखा है, अपने रुख पर पुनर्विचार के लिए मजबूर होना पड़ा।

अमेरिका द्वारा स्विफ्ट को हथियार बनाने से उत्पन्न पहली चिंता पर गहराई से विचार करना जरूरी है। स्विफ्ट एक इंटरबैंक मैसेजिंग नेटवर्क है, जिसका उपयोग दुनिया के अधिकांश बैंक संदेश भेजने के लिए करते हैं। इसका काम बैंकों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक सुरक्षित प्रणाली प्रदान करना है। दुनिया के 200 देशों के 11,000 से अधिक वित्तीय संस्थान इस प्रणाली का उपयोग प्रतिवर्ष 150 खरब डॉलर के लेन-देन के लिए करते हैं। यानी स्विफ्ट संदेश के जरिए दुनिया में हर दिन लगभग 5 खरब डॉलर का लेन-देन होता है। लेकिन अमेरिका ने अपनी विदेश नीति और भू-राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए स्विफ्ट का बड़े पैमाने पर उपयोग या दुरुपयोग किया है। अमेरिका ने जब भी किसी देश पर पाबंदी लगाई, उसने उस देश के बैंकों और वित्तीय संस्थानों को स्विफ्ट से बाहर करने के लिए स्विफ्ट को आदेश जारी किया। नतीजा, उन देशों के कारोबार को वैश्विक व्यापार में स्वतंत्र रूप से शामिल होने से रोक दिया गया।

अमेरिका ने ईरान के विरुद्ध भी इसका प्रयोग किया, पर इसमें उसे बहुत कम सफलता मिली। फिर रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ तो अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध थोप दिया। ऐसी स्थिति में स्विफ्ट का एकमात्र विकल्प उन देशों या किसी तीसरे देश की मुद्राओं में लेन-देन करना है, जो दोनों देशों के लिए पारस्परिक रूप से सुविधाजनक है। भारत-रूस व्यापार में बिल्कुल यही हुआ। भारत ने रूस से कच्चा तेल भारतीय रुपये, यूएई दिरहम और चीनी युआन में खरीदा। इस खरीद में स्विफ्ट नेटवर्क को बाइपास किया गया था। इसी तरह, चीन ने रूस से कच्चा तेल और गैस युआन व क्रिप्टोकरेंसी में खरीदा।

ऐसी स्थिति में जिन देशों को अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है या उन पर प्रतिबंध लगने की संभावना है, वे अपने विदेशी मुद्रा भंडार का एक हिस्सा सोने के रूप में रखना पसंद कर रहे हैं। इसी तरह भारत और चीन जैसे देश, जिन्होंने रूस और ईरान के साथ बेधड़क व्यवहार किया है, उनके लिए भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोना अधिक सुरक्षित है। जब अमेरिका को लगा कि स्विफ्ट को हथियार बनाना पर्याप्त नहीं है, तो उसने रूसी सरकार, रूसी कंपनियों और कुलीन वर्गों के स्वामित्व वाली अमेरिकी डॉलर मूल्यवर्ग की संपत्तियों को जब्त कर लिया।

इससे सभी गैर-नाटो देशों में व्यापक भय फैल गया। कमजोर अर्थव्यवस्था के कारण छोटे देशों के पास न तो कोई विकल्प है और न ही कई मुद्राओं व सोने जैसी वस्तुओं में अपने विदेशी मुद्र्रा भंडार को बदलने का सामर्थ्य। हालांकि, भारत और चीन जैसे बड़े देशों ने अमेरिकी डॉलर में अपना जोखिम कम करके और सोने की होल्डिंग्स बढ़ाकर अपने विदेशी मुद्र्रा भंडार में विविधता लाना शुरू कर दिया है। यहां तक कि ब्राजील जैसे छोटे ब्रिक्स राष्ट्र ने भी अपनी सोने की हिस्सेदारी में मामूली वृद्धि की।
अमेरिका द्वारा अमेरिकी डॉलर के रूप में रूस की संपत्तियों को जब्त किया तो दुनिया के देशों में खलबली मच गई। यह कबूतरों के बीच बिल्ली छोड़ देने जैसा है। भारत द्वारा बैंक आॅफ इंग्लैंड में जमा 100 टन (1 लाख किलो) सोना वापस लाने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह हो सकता है। इसलिए पूरी संभावना है कि भारत सरकार और आरबीआई अपना सोने का भंडार बैंक आफ इंग्लैंड या अन्य जगह रखने के बजाए धीरे-धीरे उसे वापस लाकर अपना नियंत्रण रखेगा ताकि आपात स्थिति में उसे दूसरों की दया पर निर्भर न रहना पड़े।

ऐसा इसलिए, क्योंकि भारत एंग्लो अमेरिकी डीप स्टेट की साजिशों और भारत के खिलाफ उसके एजेंडे के प्रति असुरक्षित बना हुआ है। यदि सोना अमेरिकी फेडरल रिजर्व या बैंक आॅफ इंडिया के पास है, तो भारत के समक्ष संबंधित सरकारों द्वारा उस सोने को फ्रीज किए जाने का खतरा है। ऐसी स्थिति में यह स्पष्ट है कि भारत सरकार और रिजर्व बैंक ने महसूस किया होगा कि देश हित में उचित यही रहेगा कि बाहर रखे गए अपने सोने के भंडार का नियंत्रण अपने पास रखा जाए ताकि उसके खोने का डर न रहे। अन्यथा विषम वैश्विक परिस्थिति में किसी भी समय कुछ भी हो सकता है।

यदि इस तर्क को समझना है, तो यह विश्वास करना सुरक्षित होगा कि भारत धीरे-धीरे और लगातार अगले कुछ वर्षों में बैंक आॅफ इंग्लैंड और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के पास मौजूद अपने सभी सोने को वापस भारत में स्थानांतरित कर लेगा। संक्षेप में कहें तो, विदेशी देशों से अपने सोने की सुरक्षा के लिए यह भारत सरकार का एक बड़ा कदम है।

Topics: अमेरिकी डॉलरReserve Bank of Indiaपाञ्चजन्य विशेषब्रिटिश बैंकसोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशंसनाटो देशों में भयSociety for Worldwide Interbank Financial TelecommunicationsGold Reserves
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

‘महंगाई काबू में और देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत स्थिति में’- प्रो. गौरव वल्लभ

तराई में कन्वर्जन कराने की शिकायत मिलने के बाद जांच करते उधम सिंह नगर प्रशासन के अधिकारी

उत्तराखंड से विशेष रिपोर्ट : तराई में कन्वर्जन की छाया

आज का श्लोक : शनैः पन्थाः शनैः कन्था शनैःपर्वतलंधनम्।

विशेष रिपोर्ट : अभेद्य द्वार, निर्णायक वार

साक्षात्कार: कन्वर्ट हुए लोगों को न मिले दोहरा लाभ – डॉ. राजकिशोर हांसदा

Load More

ताज़ा समाचार

कॉर्पोरेट जिहाद: विप्रो में भी TCS वाला पैटर्न, हिंदू महिला का इस्लामिक कन्वर्जन और ‘शेख’ से संबंध बनाने का दबाव

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार: महिला नेतृत्व वाली 52 फीसदी पंचायतों को मिला सम्मान

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बदलेगा नाम

भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम होगा वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय, कार्यपरिषद ने दी मंजूरी

अलर्ट! मां के गर्भ तक पहुंच रही है ‘जहरीली हवा’, शिशु के विकास को कर सकती है प्रभावित

तिलक कुमार चक्रवर्ती, पूर्व टीएमसी विधायक

पूर्व तृणमूल विधायक तिलक कुमार चक्रवर्ती गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप

Lahore High court french women gangrape case

फ्रांसीसी महिला से गैंगरेप मामले में आबिद-शफाकत को फांसी की सजा

भांगर बम विस्फोट मामले में एनआईए ने शौकत मोल्ला के आवास पर मारा छापा

भांगर बम विस्फोट: पूर्व तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला के घर एनआईए का छापा

Ghaziabad Dasna Madarsa Buldozed

गाजियाबाद: डासना में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, कोर्ट ने ठोंका 1.23 करोड़ का जुर्माना

प्रतीकात्मक तस्वीर

मानसून आज दस्तक दे सकता है: केरल-तमिलनाडु में पहले पहुंचने के आसार, 17 राज्यों में IMD अलर्ट

Muzaffarpur Hospital fire

Muzaffarpur Hospital fire: प्रसाद अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, 20 मरीजों की मौत की खबर

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies