नामा लेवी को अगवा और फिलिस्तीनियों को रोजगार देने वाले बिजनेसमैन की बेटी और मित्र की हत्या, केवल इजरायली होने के नाते ?
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

नामा लेवी को अगवा और फिलिस्तीनियों को रोजगार देने वाले बिजनेसमैन की बेटी और मित्र की हत्या, केवल इजरायली होने के नाते ?

नामा लेवी और डेनियल वाल्डमैन एवं डेनियल के बॉयफ्रेंड जैसी शान्ति की आवाजों के लिए हमास के लिए आवाज उठाने वाले सामाजिक न्याय आन्दोलनकारी कब बोलेंगे, यह एक प्रश्न ही है!

Written byसोनाली मिश्रासोनाली मिश्रा
Nov 7, 2023, 11:28 pm IST
in विश्व
हमास के आतंकियों ने नामा लेवी को अगवा कर रखा है और कारोबारी की बेटी की हत्या कर दी है।

हमास के आतंकियों ने नामा लेवी को अगवा कर रखा है और कारोबारी की बेटी की हत्या कर दी है।

कितनी अजीब कहानी है कि 19 वर्षीय नामा लेवी, जो अभी हमास की कैद में हैं, जिन्हें आतंकियों ने 7 अक्टूबर 2023 को संगीत पार्टी से अगवा कर लिया था, वह लगातार मानवता की बातें कर रही थीं और वह संगठन “हैंड्स ऑफ पीस” के साथ मिलकर काम कर रही थीं। हैंड्स ऑफ पीस नामक संगठन युवा अमेरिकी, इजरायलियों और फिलिस्तीनियों को साथ लाने और सामाजिक-वैश्विक परिवर्तन लाने के लिए कार्य करता है।

नामा लेवी की वह तस्वीर सभी को याद होगी जिसमें उन्हें हमास के आतंकी बंदी बनाकर ले जा रहे हैं और यह भी देखा जा रहा है कि उनकी एड़ी के ऊपर हल्का सा कट लगा हुआ है, जिसमें से खून रिस रहा है और यह इसलिए क्योंकि नामा भाग न सकें!

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है

Naama Levi, 19 years old, a volunteer in “Hands of Peace”, being held hostage by Hamas.
The terror organization, Hamas, Is Obviously not interested in peace.#HamasISIS#Bringthemhomenow pic.twitter.com/lxIi8xvMEN

— Israel in Dubai 🇦🇪🇮🇱 اسرائيل في دبي (@IsraelDubai) November 4, 2023

इस वीडियो में उन्हें हैंड्स ऑफ पीस में यह कहते हुए सुना जा रहा है कि वह इसलिए इस संगठन से जुड़ी हैं क्योंकि वह दूसरी ओर की आवाज सुनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि “हम एक दूसरे के बहुत पास रहते हैं मगर हम कभी भी एक दूसरे से बात नहीं करते!”

नामा के विषय में कहा गया कि उसका पालनपोषण सहिष्णुता, स्वीकृति, समानता, स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय जैसे मूल्यों के मध्य हुआ और यही कारण है कि वह हैंड्स ऑफ पीस के साथ जुड़ी थीं। मगर फिलिस्तीन के प्रति लगाव और समर्पण भी हमास के हाथों से उन्हें नहीं बचा पाया। अब उन्हें वापस लाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्हें लेकर जो एक वेबसाइट बनाई गयी है उसमें उनके विषय में यही लिखा है कि कैसे वह हमेशा दूसरों के लिए खड़ी रहीं और उन्होंने शरणार्थी श्रमिकों के बच्चों के लिए किंडरगार्टन में स्वैच्छिक सेवाएं दीं और उन्होंने एक ऐसे यूथ मूवमेंट अर्थात युवा आन्दोलन में स्नातक किया है, जो इजरायली समाज के विभिन्न लोगों के बच्चों को एक साथ लाता है।

इस वेबसाइट (https://www.bring-naama-levy-home.org/naama-s-story) के अनुसार हैंड्स ऑफ पीस के उनके गाजा के दोस्तों को जब उनके अपहरण का पता चलेगा तो शायद उनकी सहायता करेंगे।

देखना होगा कि फिलिस्तीनियों से मोहब्बत करने वाली नामा लेवी को वह हमास के आतंकी रिहा करते हैं या नहीं जो खुद फिलिस्तीन को आजाद कराने की बात करते हैं।

इसमें सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि जिस सामाजिक न्याय की बात नामा लेवी करती थीं, उसी सामाजिक न्याय के कार्यकर्ता हमास के आतंकियों के लिए तो बात कर रहे हैं, फ्री फिलिस्तीन की बात करते हैं, मगर फ्री नामा लेवी की बात नहीं करते!

गाजा के नागरिकों को नौकरी देने वाले बिजनेसमेन ईयल वाल्डमैन की बेटी की भी हमास के आतंकियों ने की थी हत्या

जहां नामा लेवी जो फिलिस्तीन से प्यार करते हुए लोगों को साथ लाना चाहती थी और वह हमास के आतंकियों के हाथों अगवा हुईं तो वहीं एक और कहानी संज्ञान में लाना महत्वपूर्ण है। फिलिस्तीन के नागरिकों को तकनीकी क्रांति का फायदा दिलवाने वाले इजरायली बिजनेसमैन ईयल वाल्डमैन, जिन्होनें मेलानोक्स की स्थापना की है, उनकी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड की भी हत्या हमास के आतंकियों ने कर दी थी, जो जल्दी ही शादी करना चाहते थे और उन्हें साथ जीवन बिताने के स्थान पर साथ दफनाया गया!

https://twitter.com/CristhianKel/status/1719782836071174529

7 अक्टूबर 2023 को जब हमास के आतंकियों ने संगीत पार्टी पर हमला किया तो उसमें ईयल वाल्डमैन की बेटी डेनियल और उसके बॉयफ्रेंड नोएम शोय भी गोलियों का शिकार हो गए। ईयल वाल्डमैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि “डेनियल और नोएम की किसी ने किसी का कुछ बुरा नहीं किया था और वह इसलिए मारे गए क्योंकि वह इजरायली थे!”

ईयल वाल्डमैन जो एक समय में इजरायल की सेना में कार्य करते थे और उन्होंने वर्ष 1999 में मेलानॉक्स की स्थापना की और 20 साल बाद इसे 6।9 बिलियन डॉलर में एनवीडिया को बेच दिया। उन्हें तकनीकी के क्षेत्र में उनके काम के माध्यम से इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच शांति को बढ़ावा देने के प्रयास के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है – मेलानॉक्स ने गाजा, नब्लस और वेस्ट बैंक शहर रावबी में फिलिस्तीनी तकनीकी कर्मचारियों को काम पर रखा था।
उनका कहना है कि हम शान्ति चाहते थे, एक साथ काम करना चाहते हैं और फिलिस्तीन के नागरिकों के जीवन में वह सम्पन्नता लाना चाहते हैं जो इजरायल में है। उन्होंने यह तक कहा कि “मैं रावाबी में एक डिज़ाइन केंद्र खोलने के लिए एपल को रावाबी में लाया था और मैं अन्य कंपनियों को भी रावाबी में डिज़ाइन केंद्र खोलने के लिए लाया।“

सबसे हैरान करने वाला तथ्य यही है कि वह फिलिस्तीन के लिए कार्य करते रहे, गाजा के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का हरसंभव प्रयास करते रहे और वह अपनी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड की मृत्यु के बाद भी यही कह रहे हैं कि वह अभी भी फिलिस्तीनियों को नियुक्त करना एवं उनके साथ कार्य करना चालू रखेंगे, बशर्ते वह किसी भी प्रकार से आतंकी संगठनों का समर्थन न करें!

उनका कहना है कि हमारे हाथ हमेशा शान्ति के लिए बढ़ रहे हैं, मगर साथ ही ऐसा करने से पहले हमें लोगों को यह समझाने की ज़रूरत है कि इजरायल मजबूत है, एकजुट है, और हम कभी भी किसी को इजरायल राज्य के नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे। मगर फिर भी यह प्रश्न अनुत्तरित रहता है कि शान्ति की बात करने वाले, मानवता की बात करने वाले लोग हमास के आतंकियों के हाथों मारे गए या अगवा हुए हैं, मगर पूरे विश्व में कथित सामाजिक न्याय की बात करने वाले इजरायल के हमलों का विरोध कर रहे हैं। इतना ही नहीं सामाजिक न्याय पर विश्वास रखने वाली नामा लेवी के अगवा होने की जानकारी वाले पोस्टर केवल इसलिए फाड़ दिए जा रहे हैं जिससे कोई “हमास” को आतंकी संगठन न समझे!

नामा लेवी और डेनियल वाल्डमैन एवं डेनियल के बॉयफ्रेंड जैसी शान्ति की आवाजों के लिए हमास के लिए आवाज उठाने वाले सामाजिक न्याय आन्दोलनकारी कब बोलेंगे, यह एक प्रश्न ही है!

Topics: नोएम शोयफिलिस्तीनNaama LevyPalestineDaniel WaldmanIsrael hamas warEyal Waldmanइजरायल-हमास युद्धHands of Peaceहमास के आतंकीNoam ShoyHamas terroristsनामा लेवीडेनियल वाल्डमैनईयल वाल्डमैनहैंड्स ऑफ पीस
Share5TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

इजराइल ने हमास के मिलिट्री विंग के चीफ को मार डाला

गाजा में इजरायल का बड़ा हमला, 7 अक्टूबर हमले का ‘मास्टरमाइंड’ ढेर

Hamas Atrocities Report Israel

इजरायल स्थापना दिवस से पहले आई हमास हमले की वीभत्स रिपोर्ट : रोंगटे खड़े कर देंगी 7 अक्टूबर 2023 के पीड़ितों की आपबीती

Daily Mail report on Hamas abusing children in Gaza mosques and using them as shields.

गाजा में बच्चे हो रहे हमास के अत्याचारों का शिकार : डेली मेल का चौंकाने वाला खुलासा

ईयू सांसद वामपंथी फ्रांसीसी नेता रीमा हसन

France: जिहादी सोच की EU सांसद वामपंथी नेता Rima Hassan हिरासत में, Israel विरोधी हसन के लिए मुखर हुआ वामी ईकोसिस्टम

यरूशलम से सिंध तक : पहले इतिहास, 3000 वर्ष मिटाए नहीं जा सकते, समझिए इज़राइल-फिलिस्तीन की कहानी

हमास के नेता मुहम्मद हनून और उस आतंकवादी संगठन के छह दूसरे बड़े जिहादियों की गिरफ्तारी हुई (File Photo)

Europe में Hamas के ढांचे पर Israel की ‘खुफिया स्ट्राइक’, सरगना सहित 6 हमासी चढ़े Italy पुलिस के हत्थे

Load More

ताज़ा समाचार

कोच्चि IPL विवाद: ललित मोदी बोले-‘मिला था सोनिया गांधी का संरक्षण’

केरल में ‘ओनली फॉर मुस्लिम’ जिम पर बवाल: हिजाब में वर्कआउट, शरीयत कानून और इस्लामिक ड्रेस…

Thiland Pattaya Indian army beaten by trans pib fact check

थाईलैंड में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल को पीटने का वीडियो वायरल: PIB Fact check ने बताया फर्जी

हर बार आग नई, लापरवाही की कहानी वही, ऐसी ही लपटों में दर्ज है ‘अशोक वडेरा’ की बलिदान गाथा

राहुल गांधी

विशेष रिपोर्ट : बोलने से पहले इतिहास पढ़ें ‘राहुल’

प्रतीकात्मक तस्वीर

बुलंदशहर: हनुमान मंदिर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

डॉ. चिन्मय पण्ड्या कनाडा के ओंटारियो संसद द्वारा सम्मानित, शांतिकुंज की वैश्विक पहुंच बढ़ी

Dehradun police Encounter

देहरादून: नाकेबंदी के दौरान Swift कार से बैरियर तोड़ा, पुलिस पर फायरिंग; रिंकू मीणा गोली लगने से घायल, एक गिरफ्तार

Love Jihad Islamic conversion Bhopal

भोपाल में फिर ‘लव जिहाद’: नाबालिग किशोरियों का अपहरण, दुष्कर्म और इस्लामिक कन्वर्जन का दबाव, 3 आरोपी गिरफ्तार

केरलम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, मरीज के सर्जिकल घाव में रेंगते मिले कीड़े

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies