छुआछूत के विमर्श में सबसे ऊपर अहमदिया समुदाय, परन्तु समानता का विमर्श चलाने वाले मौन ?
August 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

छुआछूत के विमर्श में सबसे ऊपर अहमदिया समुदाय, परन्तु समानता का विमर्श चलाने वाले मौन ?

अहमदिया समुदाय के साथ पाकिस्तान में व्यवस्थागत भेदभाव ही होता है।

Written byसोनाली मिश्रासोनाली मिश्रा
Jul 30, 2023, 02:54 pm IST
inभारत, विश्लेषण

पिछले दिनों भारत में एक ऐसे विषय पर हंगामा मचा जिस पर वैसे तो हर इस्लामिक देश में मचता है, परन्तु दूसरे तरीके से ! वहां विध्वंसात्मक हंगामा मचता है तो भारत में इसे लेकर व्यवस्थागत बात की गयी। यहां पर बात हो रही है अहमदिया समुदाय की, जिन्हें मुस्लिम लोग मुस्लिम नहीं मानते हैं जबकि अहमदिया स्वयं को मुस्लिम कहते हैं। अब यह बहुत ही हैरान करने वाली बात है कि समानता के विमर्श का सबसे बड़ा चेहरा बनने वाले लोग और हिन्दुओं में स्वच्छता की व्यक्तिगत पसंद को व्यवस्थागत अस्पर्श्यता का विमर्श बनाने वाले लोग इस व्यवस्थागत छुआछूत पर मौन रह गए।

इसे व्यवस्थागत अस्पर्श्यता इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अहमदिया समुदाय के साथ पाकिस्तान में व्यवस्थागत भेदभाव ही होता है। हाल ही में उनके कई इबादतखानों को ढहाया गया और यहां तक कि उन तमाम अहहमदिया लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्होंने बकरीद पर बकरों की कुर्बानी दी थी।

क्या कोई भी व्यक्ति इस बात पर विश्वास कर सकता है कि पुलिस आकर किसी के घर के फ्रिज से कुर्बानी का मांस लेकर जा सकती है ? लेकिन पाकिस्तान में ऐसा हुआ। पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के लोगों को ईद पर पशुओं की कुर्बानी की इजाजत नहीं थी और यह भी हुआ था कि उनके घरों से पशुओं को पुलिस ने जब्त कर लिया था, एवं यह कहा गया कि वह बकरीद के बाद इन्हें ले सकते हैं।

और ऐसा नहीं है कि इस समुदाय के लोगों को बकरीद मनाने से अब मना किया जा रहा है, पिछले वर्ष भी पाकिस्तान में बकरीद पर कुर्बानी के आरोप में कई अहमदिया लोगों को गिरफ्तार किया गया था।  बीबीसी के अनुसार उनके खिलाफ आपराधिक संहिता की धारा 298सी के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इस कानून के तहत, “अहमदिया समुदाय के लोग खुद को मुसलमान नहीं कह सकते, और न ही मुसलमानों वाला कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।”

अर्थात अहमदिया समुदाय ऐसा कोई भी कार्य नहीं कर सकता है जो मुस्लिम करते हैं। वह खुद को मुसलमान नहीं कह सकते हैं।

ऐसा नहीं है कि यह विवाद केवल पाकिस्तान तक ही सीमित है। उनके साथ समुदाय के रूप में यह भेदभाव और भी देशों में होता है और बल्कि वहां भी वह नहीं जा सकते हैं जो इस्लाम की सर्वोच्च जगह है अर्थात हज करने के लिए ! यह ऐसा समुदाय है जो स्वयं को मुस्लिम कहता है, परन्तु वह हज करने नहीं जा सकता है क्योंकि इनकी जो अपनी मान्यताएं हैं, उसके आधार पर मुस्लिमों के अन्य फिरके इन्हें मुस्लिम नहीं मानते हैं और यही कारण है कि उनके हज करने पर रोक है।

बीबीसी ने मुस्लिमों के सभी फिरकों को चित्र रूप में प्रस्तुत करते हुए लिखा कि मुस्लिमों में 80% सुन्नी हैं और 20 प्रतिशत शिया। और सुन्नी मुस्लिमों में ही हनफी इस्लामिक कानून का पालन करने वाले मुस्लिमों का एक वर्ग स्वयं को अहमदिया कहता है।

अब प्रश्न यह उठता है कि आखिर वह क्या कारण है जिसके चलते मुस्लिमों के अन्य फिरके इन्हें मुस्लिम नहीं मानते हैं और वह इस सीमा तक इनके विरोधी हैं कि पकिस्तान में तो इनके इबादत खाने तोड़ते ही हैं, वह इन्हें विश्व में भी धमकियां देते हैं कि स्वयं को मुस्लिम कहना बंद करें। यह असहिष्णुता अपने ही नियमों का पालन करने वालों के विरुद्ध ?

अहमदिया समुदाय के साथ किया जा रहा यह व्यवहार समानता के उस सिद्धांत पर तो प्रश्न उठाता ही है, जिसकी व्याख्या इस्लामिक विद्वान प्राय: करते रहते हैं, परन्तु अहमदिया मुस्लिमों के साथ किया जा रहा यह व्यवहार भारत में उन लोगों की चुप्पी पर भी प्रश्न उठाता हैं, जो लगातार हिन्दुओं की व्यक्तिगत स्वच्छता की आदतों को सभ्यतागत संघर्ष बनाकर प्रस्तुत करते हैं।

जबकि यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि पाकिस्तान से एक ही वैज्ञानिक को भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला है और वह हैं अब्दुस सलाम जिन्हें वर्ष 1979 में भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। परन्तु पाकिस्तान सहित भारत के भी कथित प्रगतिशील एवं विज्ञान की दुहाई देने वाले लोग अब्दुस सलाम का नाम भी नहीं लेते हैं, प्रश्न उठता है कि भारत के कथित विज्ञान पसंद लोग ऐसा भेदभाव क्यों करते हैं ?

और व्यवस्थागत रूप से किए जा रहे इस इतने बड़े भेदभाव पर मौन धारण करते हैं। यह बात पूरी तरह से सत्य है कि वह पाकिस्तान के मामले में नहीं बोल सकते हैं, परन्तु भारत में ?, भारत में अभी हाल ही में इस समुदाय को मुस्लिम मानने से इंकार कर दिया गया। आंध्र प्रदेश के वक्फ बोर्ड ने हाल ही में भारत में अहमदिया समुदाय को गैर-मुस्लिम घोषित कर दिया। वहीं इसका समर्थन भारत के एक सबसे महत्वपूर्ण मुस्लिम संगठन जमीयत-उलेमा-ए हिन्द ने भी कर दिया।

वहीं इस प्रस्ताव पर भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह कहा कि यह कदम परस्पर समुदायों में नफरत फैलाने जैसा कदम है और यह उस समुदाय के विरुद्ध नफरत की मुहीम चलाने जैसा है जिसका प्रभाव पूरे देश में फैल सकता है।

आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड ने केंद्र सरकार को पत्र लिखते हुए कहा था कि आंध्र प्रदेश समेट देश के कई और राज्यों के वक्फ बोर्ड अहमदिया समुदाय का विरोध कर रहे हैं और उन्हें इस्लाम से बाहर करने के प्रस्ताव पारित कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस बात पर वक्फ बोर्ड से कहा कि उसके पास अहमदिया समुदाय समेत किसी भी और समुदाय की मजहबी पहचान निर्धारित करने की कोई जिम्मेदारी नहीं दी गयी है और न ही यह उसके अधिकार क्षेत्र में आता है।

क्या है विवाद ?
अहमदिया समुदाय की स्थापना वर्ष 1889 में पंजाब के लुधियाना जिले के कादियान गांव में मिर्जा गुलाम अहमद ने की थी और उन्होंने एक बैठक बुलाकर स्वयं को खलीफा घोषित कर दिया था। अहमदिया समुदाय के लोग गुलाम अहमद को मुहम्मद के बाद एक और पैगंबर मानते हैं, जबकि इस्लाम में यह स्पष्ट लिखा है कि मुहम्मद खुदा द्वारा भेजे गए अंतिम पैगंबर हैं।

इसी बात को लेकर मुस्लिम समुदाय अहमदिया समुदाय को मुस्लिम नहीं मानता है और पाकिस्तान सहित कई मुस्लिम देशों में उन्हें गैर मुस्लिम घोषित किया गया है।

सबसे हैरान करने वाली बात यही है कि भारत में जब वक्फ बोर्ड एवं जमीयत-उलेमा-ए हिन्द ने उसी व्यवस्थागत भेदभाव को यहां पर भी लागू करना चाहा तो समानता के विमर्श के ठेकेदार कहां चले गए ? इतना ही नहीं इनफोसिस की संस्थापक सुधामूर्ति की व्यक्तिगत खाने की पसंद को लेकर यह कहने वाली आरफा खानम शेरवानी कि उन्हें मात्र मांसाहार के चलते ब्राहमण की रसोई में प्रवेश नहीं करने दिया जाता था, भी वक्फ बोर्ड के इस व्यवस्थागत भेदभाव पर नहीं बोलीं ?

क्या ऐसे लोगों की सहिष्णुता यही है कि जब अपने मजहब की बात आए तो भाग जाया जाए और हिन्दुओं के प्रति विषवमन किया जाए, क्योंकि यही वह वर्ग है जो न ही पसमांदा मुस्लिमों के साथ हो रहे मजहबी व्यवस्थागत अत्याचारों के बारे में बात करता है और न ही शियाओं के विषय में !

परन्तु यह भी बहुत हैरानी की बात है कि जहां एक ओर आरफा एवं कथित समानता के झंडाबरदार सुधामूर्ति द्वारा यह कहे जाने पर हिन्दू धर्म को विभाजनकारी बताने में लग गए कि उन्होंने कहा कि वह शुद्ध शाकाहारी हैं और बाहर जाने पर शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट ही खोजती हैं क्योंकि वेज और नॉन वेज वालों में वही चम्मच वह लोग प्रयोग करते हैं परन्तु उससे कुछ दिन पहले वक्फ बोर्ड और जमीयत-उलेमा-ए हिन्द द्वारा एक बहुत बड़े वर्ग के साथ हुए इतने बड़े अन्याय पर चुप रह गए और भारत सरकार द्वारा जब इस प्रस्ताव का विरोध किया गया तो वह भारत सरकार के साथ भी नहीं खड़े हुए।

ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या यह वर्ग भारत में भी इस समुदाय के प्रति तमाम अत्याचारों को मौन समर्थन देता रहेगा ? उत्तर अभी भविष्य के गर्भ में है।

 

Topics: भारतअहमदिया समुदायIndiaAhmadiyya Communityआंध्र प्रदेश वक्फ बोर्डAndhra Pradesh Waqf BoardMuslimsपाकिस्तानPakistanमुस्लिम
Share9
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

गणेश जी की प्रतिमा पर अंडे फेंके जाने की घटना का नितेश राणे ने किया कड़ा विरोध

गणपति प्रतिमा के आगमन पर फेंके अंडे, नितेश राणे बोले – ‘जिहादियों को मिट्टी में मिला देंगे’

पंजाब में गुरुद्वारे से अपील करते ग्रंथी

“पाकिस्तान दीयां साजिशां दा शिकार होण तो बचन”: पंजाब के गांवों में गुरुद्वारों से लोगों को ISI के खतरों से कर रहे सचेत

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मेडिकल जांच में फिट पाए गए, वापस रावलपिंडी जेल भेजा गया

pakistan ex PM Imran khan

अदियाला जेल से शिफा अस्पताल शिफ्ट हुए पूर्व पाकिस्तान PM इमरान खान: जानिए क्या है पूरा मामला?

इस्लामाबाद में भारत के हाई कमीशन से हटे बैरिकेड्स, अब दिल्ली में PAK दूतावास के बाहर बड़ा एक्शन

वसंत के शव की तलाश करती पुलिस

महाराष्ट्र: प्रेमी के साथ मिलकर हसीना शेख ने लिव इन पार्टनर वसंत की कर दी हत्या; शव को 18 घंटे घर में रखा

Load More

ताज़ा समाचार

रोपवे परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी, राज्य स्थापना दिवस तक दी समय-सीमा

Pushkar Singh Dhami

जौनसार-बावर के लगभग 700 बीघा जनजातीय भूमि प्रकरण पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा- मामला गंभीर, शीघ्र होगी कार्रवाई

प्रतीकात्मक चित्र

युवती के पिता का दोस्त था तौफीक, नहाने का वीडियो बनाया और करने लगा ब्लैकमेल, अंकल कहकर बुलाती थी पीड़िता

रायबरेली में विकास कार्यों का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। साथ में अन्य नेता।

‘वे हनुमानगढ़ी जाते हैं और फिर कार्यालय में जाकर मछली की दावत उड़ाते हैं’, कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ

BLA ने बलूचिस्तान में उड़ाए कई पुल…क्वेटा-कराची हाईवे भी किया ठप; घबरा गई मुनीर की सेना

मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ

यूपी व देश को अपमानित करने का काम करते हैं राहुल गांधी : सीएम योगी आदित्यनाथ

अजय राय, कांग्रेस नेता

सावन के महीने में अयोध्या में अजय राय का मछली भोज, भाजपा बोली- सनातन धर्म का अपमान ही कांग्रेस की पहचान

पंजाब में सभी 117 सीटों पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा : बीएल संतोष

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से लुढ़का शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 1.13 लाख करोड़ की चपत

गणेश जी की प्रतिमा पर अंडे फेंके जाने की घटना का नितेश राणे ने किया कड़ा विरोध

गणपति प्रतिमा के आगमन पर फेंके अंडे, नितेश राणे बोले – ‘जिहादियों को मिट्टी में मिला देंगे’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies