अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा किए जा रहे सीईसी ज्ञानेश कुमार के विरोध प्रदर्शन एक बार फिर से बड़ी बात कही है। उन्होंने देशभक्त भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि वे देशभक्तों को सुन रही हैं। मिलबेन ने कहा कि अब भारत में नई आवाज का समय है। अब यही समय है कि जब भारत की मिट्टी में जन्मे, पले और पढ़े हों, वे उठ खड़े हों, संगठित हों और कोकरोच पार्टी के बाधक स्वभाव के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करें।
मिलबेन ने की भारतीयों की तारीफ
मिलबेन ने कॉकरोचों के अराजकतावादी रवैये का विरोध करने वाले भारतीयों की तारीफ करते हुए एक्स पोस्ट किया, “युवा देशभक्तों मैं आपको सुन रही हूं। मैं सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर आपके वीडियो देख रहा हूँ! पूरे जोश और गर्व के साथ नारे लगाइए – ‘इंडिया’, ‘मोदी’! अब समय आ गया है कि भारत की मिट्टी में जन्मे, पले-बढ़े और शिक्षित युवा आगे आएं, एकजुट हों और ‘कॉकरोच पार्टी’ (विपक्ष) की विघटनकारी सोच के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करें! लोकतंत्र और आज़ादी की रक्षा के लिए हमेशा एक जवाबी आंदोलन होना चाहिए। आप युवा देशभक्त ही वह आंदोलन हैं! और यह आंदोलन शुरू हो चुका है! अपनी आवाज़ उठाएं और अपने देश तथा अपने नेता के समर्थन में शांतिपूर्ण विरोध करें!
इसके साथ ही अमेरिकी गायिका ने लोगों से सरकार के समर्थन में वीडियो पोस्ट कर दुनिया को दिखाने की अपील की कि भारत के युवा प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हैं! #RISEUP हैशटैग का इस्तेमाल करें! आगे बढ़ें PM मोदी के साथ खड़े हों और लोकतंत्र की रक्षा करें।”
I hear you, young beautiful patriots! I see your videos all across the airwaves and social media! Chant it loud and proud INDIA, MODI! It is time for a new voice in India – born, raised, educated on the soil of India – to RISE UP, organize, and peacefully protest the disruptive… pic.twitter.com/4DIRxOymcO
— Mary Millben (@MaryMillben) October 17, 2026
पहले मैरी मिलबेन ने क्या कहा था
14 अक्टूबर 2026 को मैरी मिलबेन ने कॉकरोचों के द्वारा की जा रही अराजकता पर एक पोस्ट में लिखा था। उसमें उन्होंने भारत के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि अब चुप रहने का समय नहीं है। अभिजीत दीपके और कोकरोच जनता पार्टी को अमेरिका के कुछ डोनर्स फंड कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हैं और उनके नेतृत्व में भारत के भविष्य के खिलाफ हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 25 साल से भारत की सेवा कर रहे हैं, जिसमें 12 साल प्रधानमंत्री के रूप में और तीन बार लगातार चुने गए हैं। वे अमेरिका से आने वाली बाधाओं के सामने नहीं झुकेंगे।
इसे भी पढ़ें: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने कहा-भारत में तख्तापलट की साजिश के पीछे अमेरिका और जॉर्ज सोरोस का हाथ, दीपके को दी सलाह
भारत विरोधियों के पैटर्न को किया था उजागर
मैरी ने आगे बताया था कि ये चुनिंदा डोनर्स दुनिया भर में एक पैटर्न फॉलो करते हैं। वे कंजरवेटिव नेताओं को निशाना बनाते हैं, उस देश के किसी अमेरिकी पढ़े-लिखे व्यक्ति को रेडिकलाइज करते हैं, वापस भेजते हैं और फंड देते हैं ताकि अराजकता फैला सकें। उन्होंने युवाओं से कहा कि भारत की मिट्टी में जन्मे, पले और पढ़े युवा अब उठ खड़े हों, संगठित हों और कोकरोच पार्टी के बाधक रुख के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करें। लोकतंत्र और स्वतंत्रता बचाने के लिए काउंटर मूवमेंट होना चाहिए।
बाद में जब अभिजीत दीपके ने जवाब में पूछा कि मोदी अपने ही देशवासियों को बदनाम करने के लिए अमेरिकियों का समर्थन क्यों मांग रहे हैं और विदेशी नागरिकों को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार किसने दिया, तब मैरी ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि सच्चाई सबको आजाद करती है। ये अमेरिकी डोनर्स जब सफलता नहीं मिलेगी तो इन्हें तुरंत छोड़ देंगे। कानून तोड़ने वाली चीजें कभी नहीं जीततीं। इसके बजाय अपनी अमेरिकी शिक्षा और टैलेंट का इस्तेमाल अच्छे काम के लिए करें। प्रधानमंत्री से मिलकर भारत को आगे बढ़ाने वाली सकारात्मक आवाज बनें। प्रधानमंत्री को अमेरिकी समर्थन की जरूरत नहीं। उनके पास 1.5 अरब भारतीय नागरिकों का समर्थन है जो 25 साल से उनके साथ हैं। 2029 में भी यही होगा।
बाद में उन्होंने कुछ जगहों पर जॉर्ज सोरोस का नाम भी लिया, लेकिन कोई सबूत नहीं दिया।
















