आभासी दुनिया में बिक रही जमीन, खुल रहे स्टोर
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

आभासी दुनिया में बिक रही जमीन, खुल रहे स्टोर

मेटावर्स को लेकर एलोन मस्क, सत्य नडेला, मार्क जुकरबर्ग और दूसरे अनेक तकनीकी दिग्गज रोमांचित हैं, उसकी अवधारणा पूरी तरह से नई नहीं है। सच कहें तो इसका कुछ हिस्सा आज भी घटित हो रहा है, भले ही आप इससे अनजान हों। अगर आपने सेकंड लाइफ नामक एक 3डी गेम देखा हो तो वह करीब-करीब मेटावर्स जैसा ही है

Written byबालेन्दु शर्मा दाधीचबालेन्दु शर्मा दाधीच
Nov 3, 2022, 11:10 pm IST
in भारत, विज्ञान और तकनीक, सोशल मीडिया

आभासी दुनिया का असल दुनिया से तारतम्य। ऐसे मेटावर्स को साकार करने के लिए तमाम बड़ी तकनीकी कंपनियां शोध में जुटीं

आज जिस मेटावर्स को लेकर एलोन मस्क, सत्य नडेला, मार्क जुकरबर्ग और दूसरे अनेक तकनीकी दिग्गज रोमांचित हैं, उसकी अवधारणा पूरी तरह से नई नहीं है। सच कहें तो इसका कुछ हिस्सा आज भी घटित हो रहा है, भले ही आप इससे अनजान हों। अगर आपने सेकंड लाइफ नामक एक 3डी गेम देखा हो तो वह करीब-करीब मेटावर्स जैसा ही है।

2003 में फिलिप रोजडेल और उनकी टीम ने इसकी शुरुआत की थी। इस गेम में आप एक आदमकद इनसान के रूप में प्रवेश करते हैं और अपने जैसे ही लाखों दूसरे खिलाड़ियों के साथ मेलजोल, खेलकूद या कोई भी दूसरी गतिविधि को जारी रख सकते हैं। अगर आपने पोकीमॉन गो नामक गेम के बारे में सुना होगा तो आप जानते ही होंगे कि इसे खेलते समय अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो रास्ते में पड़ने वाले कई स्थान खुद गेम में भी दिखाई देते हैं।

आभासी और भौतिक दुनिया के साथ आने का यह एक बेहतरीन उदाहरण है। कुछ साल पहले फॉर्टनाइट नामक एक सोशल हब और मल्टीप्लेयर गेम को जारी किया गया था। इसमें कलाकारों, गायकों आदि के आभासी कार्यक्रम भी होते थे जैसे किसी गेम में विचरण करते हुए आप एक आॅडिटोरियम में जा पहुंचें जहां असल में अनूप जलोटा का कार्यक्रम चल रहा हो। मेटावर्स इन अनुभवों को बहुत बड़े पैमाने पर ले जाने वाला है और ज्यादा से ज्यादा वास्तविक बना देने वाला है।

1992 में नील स्टीफेन्सन के साइंस फिक्शन आधारित उपन्यास ‘स्नो क्रैश’ में मेटावर्स शब्द का पहली बार इस्तेमाल हुआ था। मेटावर्स, यानी कि असली दुनिया (यूनिवर्स) जैसी ही आभासी दुनिया। इसके तीन साल पहले दुनिया में वर्ल्ड वाइड वेब का आगमन हो चुका था जिसके जरिए मेटावर्स की कल्पना आज वास्तविकता में बदलने जा रही है।

2003 में सेकंड लाइफ नामक गेम ने मेटावर्स में निहित संभावनाओं की ओर सबका ध्यान खींचा। फिर 2006 में रोब्लॉक्स नाम के आनलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत हुई जिसके तहत लोगों को खुद गेम बनाने और दूसरों से साझा करने की सुविधा मिली। मेटावर्स में डिजिटल करेंसी भी चाहिए और वह अंतराल बिटकॉइन (2009) और इथीरियम जैसी आभासी मुद्राओं से भर जाएगा।

नॉन फंजीबल टोकन (एनएफटी) यहां खरीदी-बेची जाने वाली चीजों पर प्रामाणिकता की मोहर लगाएंगे। इस बीच अत्यंत उन्नत किस्म के हैडसेट आ गए जैसे माइक्रोसॉफ़्ट का होलोलेन्स और आक्यूलस कंपनी का रिफ्ट। फेसबुक चूंकि मेटावर्स में बड़ी योजनाएं लागू करना चाहती है, इसलिए उसने 2014 में आक्यूलस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया।

स्टोर्स के साथ-साथ मेटावर्स पर हॉबी क्लासेज और कॉलेज भी चल रहे होंगे। मेटावर्स की इमारतें बनाने के लिए लोग चाहिए तो घुमाने के लिए गाइड भी। नई फिल्में भी रिलीज होंगी जिन्हें आप आभासी आडिटोरियम में देख रहे होंगे। क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस जैसे खेल खेले जा रहे होंगे जिनके लिए बाकायदा टिकट लगे होंगे। सैकड़ों किस्म के सॉफ़्टवेयर और एप्लीकेशन होंगे जो मेटावर्स के लिए बनाए गए होंगे। लोग आभासी मॉल्स में जाकर शॉपिंग करेंगे, बिटकॉइन या एनएफटी में भुगतान करेंगे और डिलीवरी उनके असली घर में कर दी जाएगी। बड़ी-बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां इसके भीतर चलेंगी जिनमें सैकड़ों लोग नौकरी कर रहे होंगे, हालांकि उन कंपनियों ने असली दुनिया में एक गज जमीन पर भी दफ्तर नहीं बनाया होगा

मेटावर्स के आने से कारोबार, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कलाओं तथा दर्जनों दूसरे क्षेत्रों में अनगिनत नए अवसर पैदा होंगे। आप पूछेंगे कि आभारी दुनिया में कारोबार कैसे होगा? तो जान लीजिए कि जिस तरह हमारी असली दुनिया में जमीन, दुकानें और दफ्तर बिकते हैं, वैसे ही इस आभासी दुनिया में भी बिकेंगे। हाल ही में फैशन जगत की बहुत बड़ी कंपनी गूची ने मेटावर्स के ही एक अभिरूपण सैंडबॉक्स नामक एक गेम में अघोषित मात्रा में आभासी भूमि खरीदी है जिस पर ‘गूची वाल्ट’ के नाम से आॅनलाइन कॉन्सेप्ट स्टोर खोला गया है। इसके भीतर आकर लोग गूची के डिजाइनरों द्वारा बनाए गए फैशन आइटम खरीद सकेंगे।

तमाम तरह के स्टोर्स के साथ-साथ मेटावर्स पर हॉबी क्लासेज और कॉलेज भी चल रहे होंगे। मेटावर्स की इमारतें बनाने के लिए लोग चाहिए तो घुमाने के लिए गाइड भी। नई फिल्में भी रिलीज होंगी जिन्हें आप आभासी आडिटोरियम में देख रहे होंगे। क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस जैसे खेल खेले जा रहे होंगे जिनके लिए बाकायदा टिकट लगे होंगे। सैकड़ों किस्म के सॉफ़्टवेयर और एप्लीकेशन होंगे जो मेटावर्स के लिए बनाए गए होंगे। लोग आभासी मॉल्स में जाकर शॉपिंग करेंगे, बिटकॉइन या एनएफटी में भुगतान करेंगे और डिलीवरी उनके असली घर में कर दी जाएगी। बड़ी-बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां इसके भीतर चलेंगी जिनमें सैकड़ों लोग नौकरी कर रहे होंगे, हालांकि उन कंपनियों ने असली दुनिया में एक गज जमीन पर भी दफ्तर नहीं बनाया होगा।

माइक्रोसॉफ़्ट, फेसबुक, एपिक गेम्स, एनवीडियो, डिसेन्ट्रालैंड, यूनिटी, रोब्लॉक्स, ब्लॉकेड गेम्स, एलियनवर्ल्ड और स्नैप जैसी कंपनियां उन्नत शोध और विकास में जुटी हैं ताकि मेटावर्स को जल्दी से जल्दी साकार किया जा सके। वैसे मेटावर्स वहीं तक सीमित नहीं रहेगा, जितना कि यहाँ लिखा गया है। इसमें और भी बहुत कुछ नया और हैरतअंगेज जुड़ता चला जाएगा। शायद कुछ ऐसा हो कि हैडसेट की जरूरत ही खत्म हो जाए।
(लेखक माइक्रोसॉफ़्ट में निदेशक- भारतीय भाषाएं और
सुगम्यता के पद पर कार्यरत हैं)

Topics: एनवीडियोडिसेन्ट्रालैंडयूनिटीरोब्लॉक्सब्लॉकेड गेम्सएलियनवर्ल्डमाइक्रोसॉफ़्टस्नैपदुनिया में वर्ल्ड वाइड वेबफेसबुकआभासी दुनिया का असल दुनियामेटावर्स पर हॉबी क्लासेज और कॉलेजएपिक गेम्स
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए ।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 : दुनिया को हम पर भरोसा

Chatgpt enables murder suicide open AI Microsoft seud

अमेरिका: ChatGPT ने कहा “तुम्हारी मां साजिश कर रही है”, बेटे ने हत्या कर की आत्महत्या, OpenAI-Microsoft पर केस

Nepal Bans 26 Social media platform

नेपाल में 26 सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिबंध: क्या है पूरा मामला?

माइक्रोसॉफ्ट के एआई सीईओ मुस्तफा सुलेमान के भाषण के बीच नारेबाजी करती हिजाब पहने कर्मचारी इब्तिहाल अबूसाद

हमास और फिलिस्तीन समर्थकों ने Microsoft की 50वीं सालगिरह के रंग में डाला भंग, आंसू बहाए सेकुलर कर्मचारियों ने

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में छंटनी

इजरायल के साथ AI सौदे का विरोध करने पर माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मचारियों को बैठक से हटाया, कहा- बात रखने को स्वतंत्र, पर…

सख्ती जरूरी, कार्रवाई आवश्यक

Load More

ताज़ा समाचार

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

rss karyakarta vikas varg nagpur mohan-bhagwat speech kumar mangalam birla

“दुनिया को भारत की आवश्यकता है” : डॉ. मोहन भागवत जी

rss path sanchalan karyakarta vikas varg nirala nagar lucknow

लखनऊ: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का भव्य पथ संचलन, घोष की धुन और कदमताल से दिखा अनुशासन का अद्भुत नजारा

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

5 जून का पंचांग

5 जून पंचांग: किस समय करें शुभ कार्य, क्या कहती है ग्रहों की स्थिति?

Constitution expert Dr Subhash Kashyap passes away

संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का 97 वर्ष की उम्र में निधन, संसदीय जगत में शोक की लहर

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- बदला, बदला, बदला

bijnor umar international meat factory-sealed 168 crore assets attached in cow smuggling

बिजनौर: ‘फिश फूड’ की आड़ में गोतस्करी, अतीक अहमद की 168 करोड़ की मीट फैक्ट्री सील

बशीर बद्र (फाइल फोटो)

असली जमींदार कौन? भारत की मिट्टी पर अधिकार: कब्रों से या कर्तव्यों से?

Patanjali University Universitas Hindu Negeri Indonesia MoU

पतंजलि विश्वविद्यालय और इंडोनेशिया के हिंदू विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक समझौता, आचार्य बालकृष्ण की बड़ी पहल

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies