ईसाईकरण पर भड़का जनजातीय समाज
June 22, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत झारखण्‍ड

ईसाईकरण पर भड़का जनजातीय समाज

झारखंड में चर्च के लोग वर्षों से छल-कपट के जरिए हिंदुओं को ईसाई बनाने में लगे हैं। इस कारण राज्य के अनेक जिलों में ईसाइयों की आबादी लगभग 50 प्रतिशत हो गई है

Written byरितेश कश्यपरितेश कश्यप
Jul 15, 2022, 08:01 pm IST
in झारखण्‍ड
कन्वर्जन के विरोध में आयोजित बैठक में उपस्थित ग्रामीण

कन्वर्जन के विरोध में आयोजित बैठक में उपस्थित ग्रामीण

छल से दो परिवारों को ईसाई बनाने के बाद शिवनाथपुर गांव के ग्रामीणों ने चर्च के विरोध में लगाए नारे और ईसाई बने लोगोें का किया सामाजिक बहिष्कार

झारखंड में चर्च के लोग वर्षों से छल-कपट के जरिए हिंदुओं को ईसाई बनाने में लगे हैं। इस कारण राज्य के अनेक जिलों में ईसाइयों की आबादी लगभग 50 प्रतिशत हो गई है जिससे अनेक तरह की समस्याएं खड़ी हो रही हैं। इनका असर हिंदू समाज पर पड़ रहा है। इन सबको देखते हुए अब गांवों में चर्च के लोगों का तीव्र विरोध शुरू हो गया है। इसके साथ ही जो लोग ईसाई बन रहे हैं, उनका सामाजिक बहिष्कार किया जा रहा है।

एक ऐसी ही घटना गुमला जिले के शिवनाथपुर डहूटोली गांव में हुई। बता दें कि कुछ दिन पहले इस गांव के दो परिवार के कुछ लोगों को ईसाई बनाया गया था। जब इसकी जानकारी हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यकर्ताओं को हुई तो वे लोग वहां पहुंचे और लोगों को समझाया। इसके बाद गांव वालों ने ईसाई बने लोगों से कहा कि वापस अपने मूल धर्म में आ जाओ।

वे लोग लाख मनाने के बाद भी नहीं माने तो ग्रमीणों ने इन लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहा। उसने कन्वर्जन कराने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न कर, उलटे गांव वालों को धमकाया। हमारे सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने कुछ ग्रामीणों से कहा, ‘‘तुम लोग अपने गांव में हिंदू कार्यकर्ताओं को क्यों आने देते हो!’’ इसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया और पुलिस से उनकी बहस भी हुई। एक ग्रामीण ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि जिस पुलिस का काम अवैध कन्वर्जन रोकने का है, वह कन्वर्जन करने वालों को ही बढ़ावा दे रही है।

बैठक में अड़े दोनों पक्ष
ईसाई बने इन परिवारों में से एक है स्व. जटा उरांव का और दूसरा बंधन उरांव का। स्व. जटा उरांव की पत्नी बिरसमुनि उरांव, उसके 6 बच्चे और बंधन उरांव, बंधन की पत्नी राजमुनि उरांव और उसके 5 बच्चों को कुछ दिन पहले अंधविश्वास और चंगाई सभा के नाम पर ईसाई बना दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने 29 जून को एक बैठक बुलाई, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी भी उपस्थित हुए। काफी देर तक चली इस बैठक में ईसाई बने दोनों परिवार शामिल नहीं हुए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने इन दोनों परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा कर दी। इसके बाद ईसाई बने परिवारों के लोग खुद अपने घरों में ताला बंद कर गांव से बाहर चले गए।

 

पुलिस ने कन्वर्जन कराने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न कर, उलटे गांव वालों को धमकाया। हमारे सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने कुछ ग्रामीणों से कहा, ‘‘तुम लोग अपने गांव में हिंदू कार्यकर्ताओं को क्यों आने देते हो!’’

 

इसी क्रम प्रशासन की ओर से एक और बैठक 2 जुलाई को आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मनीषचंद्र लाल, इंस्पेक्टर एस.एन. मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनीला खलखो, अंचल अधिकारी अरुणिमा एक्का, सिसई थानेदार अनिल लिंडा, पुसो थानेदार मिचराय पाडेया, शिवनाथपुर की मुखिया फ्लोरेंस देवी, घाघरा के मुखिया इंद्रपाल भगत सहित तीन गांवों की ग्रामसभा, पड़हा के राजा, बेल, कोटवार सहित दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीण शामिल हुए। चार घंटे तक चली इस बैठक में ईसाई बने दोनों परिवारों ने गांव वालों की बात नहीं मानी। इस कारण पड़हा समाज भी इन परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने पर डटा रहा।

अंतत: बैठक विफल रही और प्रशासनिक अधिकारी उक्त परिवार के लोगों को अपने साथ सिसई ले गए। सामाजिक कार्यकर्ता सहदेव महतो कहते हैं, ‘‘झारखंड में छल-कपट से कन्वर्जन करना अपराध है, लेकिन पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करती है। इसलिए कन्वर्जन करने वालों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है।’’

शिवनाथपुर गांव के बंधु उरांव ने बताया कि कन्वर्जन के लिए बहकाने का काम गांव के ही प्रवीण मिंज और उसकी पत्नी सीतामुनि मिंज कर रही थी। सीतामुनि सैंदा गांव की रहने वाली है। उसने सबसे पहले ईसाई बनकर डहूटोली के प्रवीण मिंज से शादी की। उसी के बहकावे में एक वर्ष से दोनों परिवार के लोग चंगाई सभा में जाया करते थे और अब इन्हें दिग्भ्रमित कर ईसाई बना दिया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम में एक और बात पता चली कि प्रशासन की ओर से यह दबाव बनाया जा रहा है कि जनजातीय समाज के गांवों में हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यकर्ताओं को प्रवेश न करने दिया जाए। इन बातों से अब साफ होता जा रहा है कि कैसे प्रशासन इन जनजातीय समाज के लोगों को बरगलाने का काम कर रहा है। घाघरा पंचायत के सोमेश्वर उरांव ने बताया कि एक तरफ तो भोले-भाले जनजातीय समाज के लोगों को ईसाई मिशनरी के लोग भ्रमित करके ईसाई बना रहे हैं, दूसरी ओर जो लोग इनका विरोध कर रहे हैं, उन्हें पुलिस और प्रशासन की ओर से धमकाया जा रहा है। इसका मतलब तो यही निकलता है कि प्रशासन ही कन्वर्जन को बढ़ावा देकर जनजाति संस्कृति को समाप्त करने का काम कर रहा है।

प्रशासन का ढीला रवैया
इतना सब कुछ होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन का रवैया आश्चर्यजनक रहा। गुमला के उपायुक्त सुशांत गौरव का कहना है कि इस मामले की जानकारी उन तक नहीं आई है, लेकिन आने पर निष्पक्ष जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीषचंद्र का कहना है, ‘‘इन दोनों परिवारों ने स्वेच्छा से ईसाई मत को अपनाया है और ये लोग अपने समाज में नहीं रहना चाहते हैं। इसके बाद भी गांव वालों ने उनके घरों में ताला लगा दिया।’’ मनीषचंद्र के अनुसार संविधान में बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी मत या मजहब को अपना सकता है, इसकी उसे पूरी स्वतंत्रता है। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि झारखंड में तो कानून है कि कोई व्यक्ति मत परिवर्तन करने से पहले उपायुक्त को आवेदन देगा। इसमें तो ऐसा हुआ नहीं है। फिर प्रशासन की ओर से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है! इस पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच हो रही है। जैसे ही इसकी पुष्टि होगी, कार्रवाई की जाएगी।

सिसई प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशीला खालको ने बताया कि इन दोनों परिवारों ने बिना सूचना के लोहरदगा के एक चर्च में जाकर मत परिवर्तन किया है। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है और संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों का आरोप है कि प्रशासन जान-बूझकर कन्वर्जन कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करता है।

हिंदू जागरण मंच के झारखंड प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा ने शिवनाथपुर की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, ‘‘पूरे झारखंड में आए दिन कन्वर्जन की घटनाएं हो रही हैं। जिस प्रशासन को कन्वर्जन करवाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी, वह उन लोगों की ही बात कर रहा है, जो बहुत ही दुखद है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि अब एक अच्छी बात यह देखने को मिल रही है कि कन्वर्जन कराने वालों के विरुद्ध समाज आवाज उठाने लगा है। उम्मीद है कि पुलिस और प्रशासन में बैठे लोग समाज की भावना के अनुरूप कन्वर्जन करने वालों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करेंगे।

Topics: हिंदुओं को ईसाई बनाने में लगेजनजाति संस्कृतिहिंदू जागरण मंचकन्वर्जन के विरोध
रितेश कश्यप
रितेश कश्यप
डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। राजनीति, सामाजिक और सम-सामायिक मुद्दों पर पैनी नजर। कर्मभूमि झारखंड।   [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

नरेशचंद्र देव बर्मा

पद्म सम्मान 2026 : साधकों का सम्मान

‘नमाज नहीं, योग सिखा रहा था’ : निलंबन के बाद सफाई दे रहा जबूर अहमद, स्कूल में इस्लामिक क्रियाएं कराने का है आरोप

भोपाल: पानी की बोलत में थूका और फिर फलों पर छिड़का, video आया सामने

सफाई अभियान चलाते स्वयंसेवक

रथ यात्रा में सेवा

Love Jihad

ओडिशा: बालेश्वर में लव जिहाद, सुलतान रहमान ने हिन्दू नाम बता कर छात्रा फंसाया, पश्चिम बंगाल ले जाकर करवाया धर्मान्तरण

इस्लामी कट्टरपंथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

ओडिशा: भद्रक में धर्मांतरण और गोहत्या के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, इस्लामी कट्टरपंथ पर कार्रवाई की मांग

Load More

ताज़ा समाचार

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

अकलतरा में पकड़ा गया संदिग्ध ‘स्लीपर सेल’ सदस्य, मोबाइल से मिले पाकिस्तान कनेक्शन के सबूत

West Bengal Budget: BJP सरकार के पहले बजट की 15 बड़ी घोषणाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, खेल यूनिवर्सिटी की स्थापना

NEET-UG 2026 री-एग्जाम में कांग्रेस की रैली के कारण परीक्षा नहीं दे पाए छात्र, भाजपा सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

ब्रिटेन के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान में लगी महर्षि सुश्रुत की भव्य प्रतिमा

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

1 लाख सरकारी नौकरियां, महिलाओं को आरक्षण, DA में 20 % बढ़ोतरी; शुभेंदु सरकार के पहले बजट की बड़ी घोषणाएं जानिये

Vat Purnima 2026: कब है वट पूर्णिमा का व्रत? तिथि-शुभ मुहूर्त और महत्व जानिये

NEET UG paper leak

NEET UG 2026 Re-Exam पेपर लीक का फेक वीडियो हुआ वायरल, PIB फैक्ट चेक में हुआ खुलासा

Akhilesh yadav Daughter

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला नागेश्वर सिंह बघेल रीवा से गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

NEET में बड़ा खुलासा: बिहार पुलिस ने पकड़ा सॉल्वर गैंग, बॉयोमेट्रिक सिस्टम में सेंध लगाई, 30 गिरफ्तार

Illegal encroachment

सीतापुर में सरकारी जमीन पर अवैध सपा कार्यालय बुलडोजर से ध्वस्त, 20 साल पुराना आवंटन रद्द

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies