पर्यावरण योद्धा : पेड़ों और पहाड़ को समर्पित जीवन
June 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

पर्यावरण योद्धा : पेड़ों और पहाड़ को समर्पित जीवन

पर्यावरण के जिन खतरों से आज पूरी दुनिया भयाक्रांत नजर आ रही है, उन्हें भारत के ख्यात पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा ने अब से पांच दशक पहले ही भांप लिया था।

Written byपूनम नेगीपूनम नेगी
Jun 5, 2022, 07:30 am IST
in भारत, उत्तराखंड

पर्यावरण के जिन खतरों से आज पूरी दुनिया भयाक्रांत नजर आ रही है, उन्हें भारत के ख्यात पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा ने अब से पांच दशक पहले ही भांप लिया था। बहुगुणा जी भारत की उस अरण्य संस्कृति के प्रबल पक्षधर थे जिसमें मानव तथा प्रकृति के बीच अटूट रिश्ता है। वे समझाते थे कि टिकाऊ विकास प्रकृति पर विजय प्राप्त करके नहीं अपितु सामंजस्य से संभव है

पर्यावरण प्रदूषण समूची दुनिया के लिए बड़ी समस्या है। हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। ओजोन परत में सुराख गहरा हो रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। हवा, पानी और मिट्टी सब विषाक्त होते जा रहे हैं। प्रदूषण के कारण हर साल मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। जैसे-जैसे शहरों में हरियाली के स्थान पर कंक्रीट के जंगल बढ़ते जा रहे हैं; वैसे-वैसे औद्योगिक इकाइयों और वाहनों का विषाक्त धुआं मानव स्वास्थ्य को ग्रहण लगाने के साथ प्रकृति का संतुलन भी बिगाड़ रहा है। देश-दुनिया के पर्यावरण विज्ञानी लगातार हिदायत दे रहे हैं कि यदि अब भी नहीं चेते तो आने वाले कुछ सालों में न सांस लेने के लिए शुद्ध हवा बचेगी, न पीने के लिए स्वच्छ पानी।

पर्यावरण के उपरोक्त खतरों से जिस तरह आज पूरी दुनिया चिंतित व भयाक्रांत नजर आ रही है, उन्हें विख्यात पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा ने पांच दशक पहले ही भांप लिया था। हिमालय की बदलती आबोहवा के खतरों से देश-दुनिया को आगाह करने के लिए 20वीं सदी के 7वें दशक में वन सम्पदा संरक्षण के लिए उन्होंने व्यापक जनजागरण किया था। उनका स्पष्ट कहना था कि प्रकृति के साथ निर्मम व्यवहार के दुष्परिणाम एक न एक दिन हमें भोगने ही पड़ेंगे। उनकी यह बात आज चरितार्थ होती दिख रही है।

अरण्य संस्कृति के पक्षधर
बहुगुणा जी भारत की उस अरण्य संस्कृति के प्रबल पक्षधर थे, जिसमें मानव तथा प्रकृति के बीच अटूट रिश्ता कायम किया गया है। वे कहा करते थे कि हमारे धर्मशास्त्रों में वन्य संस्कृति का भारी महिमामंडन मिलता है। हमारे यहां पेड़, पौधों, पुष्पों, पहाड़, झरने, पशु-पक्षियों, जंगली जानवरों, नदियां, सरोवर, वन, मिट्टी, पत्थर सबको पूज्य बताते हुए उनके प्रति स्नेह तथा सम्मान की बात कही गई है। भगवान राम ने दण्डक वन, कृष्ण ने वृन्दावन, पाण्डवों ने खाण्डव वन, शौनकादि ऋषियों ने नैमिषारण्य वन तथा इन्द्र ने नन्दन वन की स्थापना की थी। पर्यावरण संरक्षण की इसी वैदिक दृष्टि से प्रेरित होकर उन्होंने हिमालय की अनमोल वन संपदा के संरक्षण को अपना जीवन लक्ष्य बना लिया था।

सुन्दरलाल बहुगुणा जीवनपर्यंत प्रकृति, नदियों व वनों के संरक्षण की मुहिम में जुटे रहे। प्रकृति, पानी, पहाड़ और पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदना को इसी से समझा जा सकता है कि उन्होंने 1978 में जब गोमुख ग्लेशियर के पास रेगिस्तान देखा तो उन्हें इतना गहरा धक्का लगा कि सदा के लिए चावल खाना छोड़ दिया। तर्क दिया कि धान की खेती में पानी की ज्यादा खपत होती है

 

चिपको आंदोलन को पैनी धार
उत्तराखंड के जाने-माने पर्यावरणविद् अनिल प्रकाश जोशी कहते हैं कि बहुगुणा जी ने 1972 में उत्तरांचल के ‘चिपको आंदोलन’ को इतनी पैनी धार दी कि उसकी आवाज सात समुंदर पार अमेरिका व यूरोप के कई देशों तक एक दशक से अधिक समय तक गूंजती रही। ‘पेड़ों पर चलने से पहले हम पर कुल्हाड़ी चलेगी’; इस सूत्रवाक्य के साथ गढ़वाल की रैणी गांव की गौरा देवी और चंडी प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में हुए चिपको आंदोलन को यदि बहुगुणा जी जैसे तपोवन संस्कृति के पोषक मनीषी का सशक्त मार्गदर्शन न मिला होता तो मांग पूरी होने के साथ वह आंदोलन कब का मर गया होता; लेकिन बहुगुणा जी के कारण चिपको आंदोलन आज भी अमर है। यह उनकी पर्यावरणीय दार्शनिकता ही थी, जिसके कारण चिपको आंदोलन को दुनिया भर के पर्यावरणविदों से लेकर प्रकृति प्रेमियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का भरपूर समर्थन मिला और तत्कालीन कांग्रेस सरकार को वन कटाई पर रोक लगानी पड़ी। लेकिन उन्होंने आंदोलन की सफलता का श्रेय कभी नहीं लिया। वे हमेशा खुद को आंदोलन का एक संदेशवाहक बताते हुए कहते रहे कि आंदोलन का नेतृत्व तो पहाड़ की सशक्त मातृशक्ति ने किया है।

वयोवृद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता और ‘चिपको आंदोलन’ में बहुगुणा के सहभागी चंडी प्रसाद भट्ट की मानें तो जल, जंगल व पहाड़ के जर्रे-जर्रे में बहुगुणा की स्मृतियां गहराई से समाई हुई हैं। वे तार्किक तरीके से लोगों को समझाते थे कि प्राकृतिक वन ही नदियों की मां, प्राणवायु की बैंक और उपजाऊ मिट्टी बनाने के कारखाने होते हैं। टिकाऊ विकास प्रकृति पर विजय प्राप्त करके नहीं, अपितु सामंजस्य से ही संभव है। स्वभाव से बेहद सहज और सौम्य सुंदरलाल जब प्रकृति के संबंध में बातें करते थे तो लगता था जैसे अपने बच्चों के बारे में बता रहे हैं। उनका कहना था कि पेड़ों को कटने से बचाकर और बड़े पैमाने पर पेड़-पौधे लगाकर भूजल की समस्या से निजात पाई जा सकती है।

प्रकृति केंद्रित सोच
बहुगुणा की सोच प्रकृति-केंद्रित थी। उनका कहना था कि मानव जाति का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। सादा जीवन-उच्च विचार को आत्मसात करते हुए वे जीवनपर्यंत प्रकृति, नदियों व वनों के संरक्षण की मुहिम में जुटे रहे। प्रकृति, पानी, पहाड़ और पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदना को इसी से समझा जा सकता है कि 1978 में जब उन्होंने गोमुख ग्लेशियर के पास रेगिस्तान देखा, तो उन्हें इतना गहरा धक्का लगा कि उन्होंने हमेशा के लिए चावल नहीं खाने का दृढ़ संकल्प ले लिया, क्योंकि धान की खेती में पानी की ज्यादा खपत होती है। कहते थे कि इससे कितना पानी बचा पाएंगे, कह नहीं सकते, लेकिन प्रकृति के साथ सहजीविता का भाव तो होना ही चाहिए। वे पारिस्थितिकी को सबसे बड़ी आर्थिकी मानते थे और इसीलिए वे उत्तराखंड की बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए टिहरी बांध जैसी बड़ी परियोजनाओं के स्थान पर छोटी-छोटी जल विद्युत परियोजनाओं के पक्षधर थे और इसे लेकर उन्होंने वृहद आंदोलन भी चलाया था। उनका नारा था- ‘धार ऐंच डाला, बिजली बणावा खाला-खाला।’ यानी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पेड़ लगाइए और निचले स्थानों पर छोटी-छोटी परियोजनाओं से बिजली बनाइए।’

शराबबंदी, शिक्षा के प्रचार व छुआछूत खत्म करने में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही। राजनीति त्याग कर उन्होंने समूचा जीवन हिमालय की वन सम्पदा और पर्यावरण को संरक्षित करने में लगा दिया। इस कारण लोगों ने उन्हें ‘वृक्षमित्र’, ‘हिमालय के रक्षक’ और ‘पर्वत पुत्र’ जैसी उपाधियों से भी विभूषित किया था। उनमें जनता को एकत्र कर अपनी बात समझाने की गजब की क्षमता थी। बहुगुणा की प्रेरणा से ही 1982 के आसपास कर्नाटक में ‘चिपको’ के समान ‘अप्पिको’ आंदोलन शुरू हुआ था। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर देश-विदेश में अनेक जगहों पर व्याख्यान देकर लोगों को प्रकृति को सहेजने की अहमियत बताई। उन्होंने ‘धरती की पुकार’ सहित कुछ किताबें भी लिखीं थीं। उनके ‘चिपको आंदोलन’ पर ‘एक्सिंग द हिमालय’ फिल्म बन चुकी है। उनके पर्यावरण संरक्षण कार्यों का देश और दुनिया पर इतना गहरा असर पड़ा कि विश्वभर के स्कूलों-कॉलेजों में पर्यावरण को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाने लगा।
प्रकृति का यह सच्चा सपूत अपने पीछे पर्यावरण को बचाने की एक समृद्ध विरासत छोड़ गया है जिसे सुरक्षित रखना ही सही मायने में इस हिमालय प्रहरी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Topics: ग्लोबल वार्मिंगपेड़ों और पहाड़समर्पित जीवनGlobal warming
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

(AI-generated image)

तपती धरती की पुकार: जलवायु संकट की दहलीज पर खड़ी मानवता

World Environment Day

वैदिक साहित्य में निहित पर्यावरण संरक्षण के दिव्य सूत्र

COP-30 Climate Summit 2025 : ‘ग्रीन’ नहीं, ‘हरित’ सिद्धांत से जलवायु शांति संभव

विकास की दौड़ में संकटग्रस्त पर्यावरण और भारतीय संस्कृति से समाधान की राह

Enviormentlist killd in colambiya

पिछले एक साल में पर्यावरण की रक्षा करने कोशिश में करीब 200 लोगों की हत्या: रिपोर्ट

Global Warming Heat wave in Antarctica

अंटार्कटिका में तापमान औसत से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गर्मी

Load More

ताज़ा समाचार

rashtra sevika samiti praveen shiksha varg concludes nagpur shanta kumari

“वैश्विक संघर्षों के बीच हिंदू जीवन-दृष्टि ही दिखाएगी शांति का मार्ग” : प्रमुख संचालिका शांता कुमारी

AAP MLA Chaitar Vasava Bharuch Court Summons Bharuch Police Case Investigation

जेल में बंद AAP विधायक चैतर वसावा की मुश्किलें और बढ़ीं: अब भरूच कोर्ट ने भेजा समन; पुलिस की बदनामी करने का आरोप!

howrah shibpur tmc leader attacks-bjp supporting locality manoj khan

हावड़ा: शिवपुर में TMC नेता की अगुवाई में हुई भारी बमबाजी और फायरिंग, भाजपा नेता थे निशाना, जमकर लगे मजहबी नारे

Moga RSS Shakha Massacre 1989 Punjab Terrorism 25 Swayamsevak Balidan

25 जून 1989 : जब मोगा में 25 स्वयंसेवकों ने बलिदान देकर भी बचाई हिंदू-सिख एकता

आपातकाल का सच

हिटलर गांधी : स्वयंसेवकों का बलिदान, बचा संविधान

Mahrang Baloch Sentenced to Life Imprisonment Pakistan Army Balochistan Protest

पाकिस्तान में तानाशाही हावी: बलूच एक्टिविस्ट डॉ. महरंग बलोच को उम्रकैद, उबाल पर बलूचिस्तान, सड़कों पर उतरा जनसैलाब!

उत्तराखंड पुलिस की फर्जी इंस्टाग्राम ID : सीनियर अफसर का बनाया ‘डीपफेक’ वीडियो, मोहम्मद लुकमान गिरफ्तार

ncient shaligram fossils found in lapthal niti valley chamoli uttarakhand

उत्तराखंड: तिब्बत बॉर्डर पर शालिग्राम की खोज, रहस्यों से उठने लगा पर्दा

संभल में महज 5 मिनट में दबोचा मासूम का दुष्कर्मी: स्निफर डॉग ‘मैरी’ का हैरतअंगेज कारनामा, SP ने दिया ₹10,000 का इनाम

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

जी 7, पश्चिम एशिया और भारत के सधे कदम

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies