वामपंथ के चरित्र में वायरस
June 11, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम सम्पादकीय

वामपंथ के चरित्र में वायरस

Written byPanchjanyaPanchjanya
May 17, 2021, 08:37 am IST
in सम्पादकीय, दिल्ली

मानवता इस मानवता के शत्रु विचार के विरुद्ध खड़ी होगी। वायरस से तो हम लड़ाई जीतेंगे ही, परंतु उस विचार से लड़ाई जीतना ज्यादा महत्वपूर्ण है जो लोगों को आपस में लड़ाता है, कौमों को खत्म करता है, देशों को खत्म करता है, लोगों और मसलों को अपने एजेंडे का हथियार बनाता है।

कोरोना को जब संक्रमण फैलने के शुरूआती दिनों में चीनी वायरस कहा गया तो चीन नाराज हो गया। इसे चीनी या वुहान वायरस कहने-लिखने पर सोशल मीडिया कम्पनियों की कैंची भी जमकर चली। जिन देशों ने इस वायरस के लिए चीन पर उंगलियां उठाईं, चीन ने उनके विरुद्ध आक्रामक तेवर दिखाते हुए उन्हें खारिज किया। पूरे विश्व में हड़कंप मचाने वाले इस वायरस में आखिर ऐसा क्या है कि इससे नाम जुड़ते ही ड्रैगन ताव खाने लगता है? क्या यहां चोर की दाढ़ी में तिनका मुहावरा सटीक नहीं बैठता? और चाहे जो कारण हों किन्तु एक कारण जो पूरी दुनिया को नजर आ रहा है, वह है तबाही के दौर में चीन की बेपरवाही।
विनाशक दौर में ड्रैगन की निश्चिंतता के कुछ उदाहरण देखिए :

● जब विश्व की सबसे विशाल और भरोसेमंद अर्थव्यवस्थाएं भरभराकर गिर पड़ीं तब चीनी अर्थव्यवस्था का कुलांचे भरती रही! चीनी अर्थव्यवस्था 2020 की पहली तिमाही के मुकाबले 2021 की पहली तिमाही में 18.3 फीसदी की दर से बढ़ी है। ये 1992 से अब तक चीनी अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ी बढ़त है। चीन के औद्योगिक उत्पादन में 14.1 फीसदी और खुदरा बिक्री में 34.2 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। कोविड-19 संक्रमण से पहले चीनी अर्थव्यवस्था की गति धीमी होती जा रही थी लेकिन विश्व भर में फैले संक्रमण के बाद ऐसा लगा जैसे चीनी अर्थव्यवस्था को पंख मिल गए हों। 2020 में बडी अर्थव्यवस्थाओं में केवल चीनी अर्थव्यवस्था ही ऐसी थी जो 2.3 फीसदी की दर से बढ़ी।

● वुहान से वायरस बेकाबू होकर दुनिया भर में फैल गया किन्तु चीन में स्थितियां काबू में रहीं। बीते 16 महीनों में चीन में महज 1 लाख से कुछ अधिक लोग संक्रमित हुए और 5 हजार से भी कम लोगों की मौत हुई।

● जिस समय विश्व के सभी देश स्वास्थ्य और अर्थशास्त्र के संतुलन साधते व्यस्त-पस्त पड़े थे, उस समय चीन भू-रणनीतिक मोर्चों पर तन रहा था-गुर्रा रहा था! इस दौरान चीन की भारत के साथ नियंत्रण रेखा पर तनातनी और युद्ध जैसी तैयारी और बांग्लादेश, ताइवान, फिलीपींस, मलेशिया, वियतनाम, ब्रुनेई जैसे छोटे देशों को धमकाने जैसी हरकतें एक गहरी साजिÞश जैसी दिखाई देती हैं।

ऐसे में इन तथ्यों का उजागर होना कि चीन के सैन्य वैज्ञानिक सार्स वायरस के युद्धक उपयोग पर बीते पांच वर्ष से काम कर रहे थे, विश्व बिरादरी की चिंताएं बढ़ाने वाला है। मानव जीवन के लिए कोविड-19 जैसे महासंकट के दौर में एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाने और साथ देने के बजाय चीन की ये हरकतें वायरस के जैविक हथियार होने के संदेह को गहरा कर देती हैं।

गौर कीजिए, अनैतिक-अमानवीय तरीकों से सबपर छा जाने का विचार अपने-आप में महा विध्वंसक है। इसमें किसी दूसरे के लिए रत्तीभर भी गुंजाइश कहां है? चीन में ‘कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ चाइना’ (सीपीसी) के अलावा किसी के लिए कोई गुंजाइश कहां है! अन्य सबको मटियामेट कर देने का विचार भी कोई कैसे कर सकता है! यह बात और कोई सोचे तो सोचे, वामपंथी किसी भरम में नहीं रहते। क्योंकि समाज को फच्चर लगाकर बांटने, खूनी क्रांति में एक-दूसरे को काटने और फिर निर्मम तानाशाही की स्थापना करने का उद्देश्य ऐसा है जिसपर पूरी दुनिया में बंटे कामरेड खामोशी से एकमत रहते है।

न्याय और सुशासन का कोई भी मॉडल स्थापित करने में विफल वामपंथी बीसवीं सदी की शुरूआत से ही अराजकता के वैश्विक प्रसार में लगे रहे। देशों के स्तर पर शासन, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय गुटबन्दियों से परे समाजों के स्तर पर अलगाव-छिटकाव हिंसा को बढ़ावा देकर ‘सम्प्रभुताओं के संकट’ कैसे गढ़े जा सकते हैं, वामपंथी बौद्धिक इस पर काम करते रहे।

1910 और 1920 के दशक में जब खूनी क्रांति (समाजवादी क्रांति) के वैचारिक प्रयोग सोवियत संघ से परे विफल रहे, तो एंटोनियो ग्राम्स्की और जॉर्ज लुकास जैसे मार्क्सवादी विचारकों ने इसका तोड़ यह निकाला कि संस्कृति और धर्म क्रांति की राह में बाधक हैं। समाधान यह था कि मार्क्सवादियों को शैक्षिक संस्थानों के माध्यम से एक लंबी लड़ाई लड़नी चाहिए। ताकि विश्वविद्यालयों और स्कूलों, नौकरशाहों और मीडिया – तक सभी क्षेत्रों में सांस्कृतिक मूल्यों को उत्तरोत्तर रूप से बदला जा सके। आस्थाओं, परम्पराओं और परिवारों तक का विघटन इस विचार के केंद्र में था।

देश, समाज, परिवार, रिश्ते-नाते… सबको मटियामेट करने के लिए स्कूल-कॉलेज, मीडिया और अफसरशाही को मोहरा बनाने के इस विचार का नामकरण किया गया -सांस्कृतिक मार्क्सवादी। दूसरे को नष्ट करना, राष्ट्र को नष्ट करना, समाज को नष्ट करना, परिवार को नष्ट करना और एक मनचाहे विचार को इन सब पर थोपना जिसकी नींव ही खून और अत्याचार पर है, यह वामपंथ का बीज है।

यद्यपि वायरस का कोई विचार नहीं होता, महामारी एक आपदा है लेकिन ऐसे में क्या हैरानी नहीं होती कि जिस वायरस को फैलाने के लिए चीन की तरफ उंगलियां उठ रही है, उस वायरस के कारण उत्पन्न स्थितियां समाज को तोड़ने की उसी दिशा में काम कर रही हैं जो वामपंथ की सत्ता पर कब्जा करने के डिजाइन का हिस्सा है, उसके षड्यंत्रों का हिस्सा है? इस समय देश थरथरा रहे हैं, समाज प्रकंपित है, परिवार टूट रहे हैं, लोग संकट के समय एक-दूसरे के साथ नहीं खड़े हो पा रहे हैं। लोग आस्था और मत से डिगे दिखाई देते हैं। यानी आम दिनों में जो काम वामपंथ करता है आपदा में वह काम उसके आकाओं की लैब से उड़ा ‘चीनी वायरस’ कर रहा है!
वायरस या वामपंथ, दोनों का चरित्र आज एक सा दिखता है।

किन्तु यह भूलने वाली बात नहीं है कि मानव का मूल स्वभाव मिलकर रहने का है। प्रेम, करुणा और नैतिकता समाज जीवन का मूल चरित्र है। परस्पर अविश्वास, रक्तपात और खूनी क्रांति इस मूल आधार पर फौरी आघात भले करें, स्थाई तौर पर थोपी नहीं जा सकतीं।

मानवता इस मानवता के शत्रु विचार के विरुद्ध खड़ी होगी। वायरस से तो हम लड़ाई जीतेंगे ही, परंतु उस विचार से लड़ाई जीतना ज्यादा महत्वपूर्ण है जो लोगों को आपस में लड़ाता है, कौमों को खत्म करता है, देशों को खत्म करता है, लोगों और मसलों को अपने एजेंडे का हथियार बनाता है। यह विचार खत्म नहीं होगा तो इस तरह के विनाशक औजार भी खत्म नहीं होंगे और विश्व मानवता के लिए खतरा लगातार बना रहेगा।

हितेश शंकर

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाला का समर्थन करते खालिस्तान समर्थक।

UK और कनाडा में भिंडरावाला का फिर महिमामंडन, भारत-विरोधी प्रदर्शन, खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे को पैरों से कुचला

Indian Railways

ट्रेन में सीट कन्फर्म करनी है? IRCTC का ये फीचर दिखाएगा हर खाली सीट की जानकारी

Mojtaba Khamenei

ईरान पर 22 देशों का आरोप, कहा- यहूदियों का अपहरण, धमकी, पत्रकारों को बना रहा निशाना 

आज का मौसम

Today Weather: दिल्ली में मौसम लेगा करवट; आज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना, गर्मी से मिल सकती है राहत

प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका के हमले के बाद ईरान का बड़ा पलटवार! कुवैत-बहरीन में US ठिकानों को बनाया निशाना, होर्मुज भी बंद

आज का श्लोक : यतो यतो निश्चरति मनश्चञ्चलमस्थिरम्

Load More

ताज़ा समाचार

खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाला का समर्थन करते खालिस्तान समर्थक।

UK और कनाडा में भिंडरावाला का फिर महिमामंडन, भारत-विरोधी प्रदर्शन, खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे को पैरों से कुचला

Indian Railways

ट्रेन में सीट कन्फर्म करनी है? IRCTC का ये फीचर दिखाएगा हर खाली सीट की जानकारी

Mojtaba Khamenei

ईरान पर 22 देशों का आरोप, कहा- यहूदियों का अपहरण, धमकी, पत्रकारों को बना रहा निशाना 

आज का मौसम

Today Weather: दिल्ली में मौसम लेगा करवट; आज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना, गर्मी से मिल सकती है राहत

प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका के हमले के बाद ईरान का बड़ा पलटवार! कुवैत-बहरीन में US ठिकानों को बनाया निशाना, होर्मुज भी बंद

आज का श्लोक : यतो यतो निश्चरति मनश्चञ्चलमस्थिरम्

आज का इतिहास

11 जून का इतिहास: ब्रह्मोस से लेकर FM रेडियो तक, जानिए आज के दिन की बड़ी घटनाएं

आज का राशिफल

आज का राशिफल: किस्मत देगी साथ या बढ़ेंगी मुश्किलें? पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल

SGPGI Lucknow Doctors Organ Donation Success Story

लखनऊ SGPGI कर्मी का मृत्यु के बाद भी जारी रहा मिशन, दिया जीवनदान

Udham Singh Nagar illegal abortion clinic busted Uttarakhand

उत्तराखंड : पैदा होने से पहले ही बच्चों को मार देता था असगर अली, छापेमारी में हुआ खुलासा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies