जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्र सेवा के अपने सफर को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देश के लिए समर्पित है। पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा- “जब तक भारत विकसित नहीं होता, तब तक मैं न रुकूँगा, न थकूँगा, न अपने पथ से डिगूँगा।”
















