जयपुर: 17 सितंबर को राजस्थान सहित देश के 20 से अधिक राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर से मौसम बदल रहा है और कई राज्यों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। राजस्थान के भी कई जिलों में 17 सितंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में 17 सितंबर को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है। यहां के अजमेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, भरतपुर, पाली, टोंक, अलवर, डूंगरपुर और डीडवाना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 17 सितंबर को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां के छिंदवाड़ा, उज्जैन, नर्मदापुरम, धार, हरदा, देवास, उमरिया, मंडला, सिवनी, बालाघाट, गुना और जबलपुर भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। झारखंड में भी 17 सितंबर आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहाे के हजारीबाग, जमशेदपुर, देवघर, रांची, दुमका, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।
















