Delhi Building Collapse: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत रविवार को ढह गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश जारी है। हादसे के कई सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहे हैं। इस घटना पर दिल्ली सरकार ने कार्रवाई करते हुए एमसीडी उपायुक्त, कार्यकारी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया है।
BJP प्रेदश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य बोले: गुप्ता-जायसवाल नहीं होते तो बंगाली नहीं बचते…
दिल्ली में गिरी इमारत के मालिक हरिराम बंसल हैं। दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई हैं। इन टीमों में लोकल डिस्ट्रिक्ट पुलिस, स्पेशल स्टाफ और दूसरी ऑपरेशनल यूनिट्स के जवान शामिल हैं। हर टीम की अगुवाई एडिशनल डीसीपी रैंक का एक अफसर कर रहा है। पुलिस हरिराम को पकड़ने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही है। दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। डीडीए, एमसीडी और दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है।
















