भारत

Weather Update: दिल्ली, यूपी से लेकर MP तक 22 अगस्त को भारी बारिश, हिमाचल-उत्तराखंड में अलर्ट

देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में मानसून सक्रिय होने के कारण बारिश और बाढ़ की स्थिति है।

Published by
Panchjanya

नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में मानसून सक्रिय होने के कारण बारिश और बाढ़ की स्थिति है। कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने 22 अगस्त यानी कल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर और UP में 22 अगस्त को बारिश अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 अगस्त को देशभर के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश होने के आसार हैं। 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली, यूपी और बिहार जैसे राज्य शामिल हैं। दिल्ली-एनसीआर में अगले कई दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। 24 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। कल बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 22 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है।

बिहार में ऑरेंज और येलो अलर्ट… हिमाचल के लिए भी चेतावनी
बिहार में 22 अगस्त के लिए भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में कल बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। हिमाचल में 27 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। उत्तराखंड के लिए भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मध्य प्रदेश,  हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और ओडिशा के लिए भी कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,  छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और कर्नाटक के लिए मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Share

Recent News