नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली- एनसीआर में 11 से 16 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, 10 सितंबर को आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। 11 सितंबर को दिल्ली में हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में 12 सितंबर को मध्यम बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
13 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। वहीं, 14 सितंबर को भी हल्की बारिश हो सकती है और तापमान 31 से 26 डिग्री और आर्द्रता 90 से 75 फीसदी के बीच रहेगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 15 सितंबर को तापमान 31 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
MP Weather: मध्य प्रदेश सहित इन 24 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण निगरानी आंकड़ों का कहना है कि दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 100 से ऊपर दर्ज किया गया है। बवाना में एक्यूआई 247 के साथ सबसे खराब स्थिति रही। अलीपुर में 142, अशोक विहार में 143, आया नगर में 109, बुराड़ी क्रॉसिंग में 125, चांदनी चौक में 151 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 112 एक्यूआई दर्ज हुआ।















