रांची में जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकले हजारों छात्रों का जत्था पुलिस की बैरिकेडिंग और वॉटर कैनन को पार करते हुए विधानसभा के पास पहुंच गया। इस बीच बर्बरता करते हुए पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा।
छात्रों पर पुलिसिया बेरहमी का एक वीडियो वकील कल्पना श्रीवास्तव ने एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी को बेरहमी से पीटा है। उसकी पीठ पर डंडों के लाल निशान देखे जा सकते हैं।
छात्राओं को खेत मे दौड़ा कर मारा गया झारखण्ड के मुख्यमंत्री Hemant Soren की सरकार ने। pic.twitter.com/8GJuOhP1Up
— कल्पना श्रीवास्तव 🇮🇳 (@Lawyer_Kalpana) August 11, 2026
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि बीते 18 दिनों से छात्र JPSC, JPSSC समेत कई अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्रों ने सरकार के साथ बातचीत बेनतीजा होने के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने बीते दिन विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई। हजारों पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। पुलिस ने पांच लेयर की बैरिकेडिंग की थी।
लेकिन, इसी दौरान कुछ छात्रों ने इन रुकावटों को बाईपास करते हुए खेतों का रुख किया और खेतों से होते हुए विधानसभा की तरफ जाने लगे। इस बीच बलों ने इन छात्रों को रोकने के लिए बेरहमी शुरू कर दी। पुलिसवालों ने छात्रों को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।













